Saturday, 15 November 2025

सबसे बड़ा मूर्ख -भाषा अभ्यास - प्रश्नकोष

https://notebooklm.google.com/notebook/8e872144-8ff4-460b-9a66-c33ac3d056f0?artifactId=e1123a21-4e6b-4e8c-b363-dffdc042bcee 

सबसे बड़ा मूर्ख अभ्यास

  सबसे बड़ा मूर्ख भाषा अभ्यास

1. ' र ' के विभिन्न  रूप का प्रयोग

मूर्ख  प्रिय वर्ष अशर्फ़ियाँ प्रतीक्षा प्रमाण प्राण

2.समान अर्थ वाले शब्द

अवसर - मौका

हुक्म - आदेश

बेवकूफ़ - मूर्ख

सबूत - प्रमाण

3.लिखने का तरीका

शुद्ध बुद्ध विद्वान विद्या क्रुद्ध बद्धि

4.चित्र देखकर मुहावरा लिखिए-

हाथों के तोते उड़ना - घबरा जाना ,डर जाना ,आश्चर्यचकित हो जाना

थाली का बेैंगन - स्थिर न रहना ,अस्थिर विचार वाला 

नौ दो ग्यारह होना - भाग जाना

अंगूठा दिखाना - साफ़ मना कर देना,

5.सही शब्द से वाक्य पूरा कीजिए-

क) घोड़ा ----------  दौड़ता है।             तेज़

ख) साधु के चेहरे पर ------- था ।         तेज

ग) अकबर ने चोर को --------- दी।     सज़ा

घ) राजा का महल -------- हुआ था।     सजा

ङ) मुझे -------- सी चीनी देना।             ज़रा

च) माँ दही -------- भूल गई।                 जमाना

छ)आजकल ------- खराब है।                 ज़माना


सबसे बड़ा मूर्ख -माधुरी Q/A

    भारतीय मुद्रा

 
अशर्फ़ियाँ

सबसे बड़ा मूर्ख - कहानी में से

1.बादशाह अकबर के दरबार में कितने मंत्री थे?
बादशाह अकबर के दरबार में नौ मंत्री थे।

2.एक दिन बादशाह अकबर के दरबार में कौन आया?
एक दिन बादशाह अकबर के दरबार में एक व्यापारी  आया।

3.बीरबल को बादशाह की कौन-सी बात अच्छी नहीं लगी?
एक अनजान  व्यापारी को कुछ और घोड़े लाने के लिए एक हज़ार अशर्फियाँ देना , अकबर की यह बात बीरबल को अच्छी नहीं लगी।

4.बादशाह अकबर ने बीरबल से क्या पूछा?
बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा कि बताओ दुनिया में सबसे बड़ा मूर्ख कौन है।
5.बीरबल ने कागज़ पर किसका नाम लिखा होगा?
बीरबल ने कागज़ पर  बादशाह अकबर का नाम लिखा होगा।
6.क) बीरबल ने  अकबर से कहा।
ख)अकबर ने बीरबल से कहा।
ग)बीरबल ने अकबर से कहा।

आपकी कल्पना
यदि मुझे कोई अजनबी मिल जाए तो-
सबसे पहले मैं उसके बारे में कुछ जानना चाहूँगा,जैसे कि 
उसका नाम,वह क्या करता है और कहाँ रहता है। उसे मुझसे क्या काम है।

आप अपनी जेब में क्या-क्या रख सकते हैं?
कागज़,कलम,चाबी,चॉकलेट,पैसे,रुमाल
भाषा की बात
2.क)प्राची को जब नई साइकिल नहीं मिली तो  उसका मुँह लटक गया।
ख) हार्दिक पूरे परिवार की  आँख का तारा है।
ग) दीपावली पर अपने लिए नए खिलौने देखकर  सभी बच्चों के चेहरे खिल  उठे।
घ)दिव्या के हाथ से काँच का गिलास टूटने पर  माँ की आँखों से अंगारे बरसने लगा।
3.गिनती से भी शब्द बनते हैं -
क) नव+  रत्न =        नवरत्न
ख)चौ+ राहा=          चौराहा
ग)त्रि +भुज =           त्रिभुज
घ)सप्त +ऋषि=         सप्तर्षि
ङ)षट् +कोण =         षट्कोण

4. शब्दों के अक्षरों को आगे-पीछे करके लिखिए-
क) दाल - लदा
ख) टमक - मटक
ग) नाच - चना
घ) मगर - गरम

जीवन मूल्य
प्रश्न 1– किसी अनजान व्यक्ति से मिलने पर हमें क्या-क्या सावधानियाँ बरतनी होंगी ? क्यों?


उत्तर – किसी अनजान व्यक्ति से मिलने पर हमें उससे अधिक मेलजोल नहीं बढ़ानी चाहिए क्योंकि उसके
 बारे में हमें पता नहीं होता कि वे अच्छे हैं या नहीं।

उससे खाने की कोई वस्तु नहीं लेनी चाहिए और उसे अपने और अपने माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं देनी चाहिए |

अगर उसको हमारे माता-पिता के बारे में पता चल गया तो वह इसका गलत फ़ायदा उठा सकते हैं।वह हमें और हमारे माता-पिता को हानि पहुँचा सकते हैं।


जीवन मूल्य-

प्रश्न 2.

क्या आपको पता चल सकता है कि कोई आपको मूख बना रहा है? कैसे?
उत्तर :
हाँ, हमें पता चल सकता है कि कोई हमें मूख्ख बना रहा है। मूख बनाने वाले के बोलने के अंदाज़ तथा हाव-भाव से पता चल सकता है कि वह व्यक्ति हमें मूर्ख बना रहा है।


भारतीय मुद्रा

आपने दुर्गा पूजा(दशहरे) की छुट्टियाँ कैसे बिताई इस बारे में बताते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।

 आपने दशहरे (दुर्गा पूजा )की छुट्टियाँ कैसे बिताई इस बारे में बताते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।


भी.आई.एम-481,
शैलश्री विहार,
भुवनेश्वर-21
दिनांक-15 अक्टूबर 2025

प्रिय राहुल,
सप्रेम नमस्कार।

मैं यहाँ ठीक हूँ। आशा करता हूँ कि तुम भी अपने परिवार के साथ ठीक होगे। मैं इस बार दुर्गा पूजा की छुट्टियों में कोलकता घूमने गया था। वहाँ मैंने बहुत सारे पंडाल देखे जहाँ दुर्गा माता की सुंदर-सुंदर प्रतिमाएँ थीं। शाम को चारों तरफ बहुत भीड़ थी। वहाँ मेला भी लगा हुआ था। सभी लोग बहुत प्रसन्न दिखाई दे रहे थे। अगर तुम साथ होते तो बहुत मज़ा आता। मेरी ओर से अपने माता-पिता को प्रणाम कहना।

तुम्हारा मित्र
कखग

Monday, 3 November 2025

सुबह कविता माधुरी

    सुबह कविता माधुरी


कविता में से 
1. आपको सुबह कैसी लगती है और क्यों? 
उत्तर- मुझे सुबह अच्छी लगती है क्योंकि सुबह ठंडी-ठंडी हवा बहती है ,सारी कलियाँ खिल जाती हैं,चिड़ियाँ मीठे स्वर में गाती हैं और अंधकार दूर हो जाता है।


2. अगर सुबह सूरज न निकले तो क्या होगा? 
अगर सुबह सूरज न निकले तो सारा जग अंधेरा ही अंधेरा रहेगा।

3. चिड़ियाँ हमें कैसे जगाती हैं? 
चिड़ियाँ हमें मीठे स्वर में गाकर जगाती हैं।

4. कविता के आधार पर सही उत्तर चुनिए 
(क) कविता में किसे सबसे अच्छा गुण कहा गया है? 
     मेहनत को 


(ख) सुबह होने पर क्या होता है? 
   ठंडी-ठंडी हवा बहती है


5. मिलान कीजिए 
• चिड़ियाँ गाती हैं --- मिल-जुलकर 


• बहते हैं उनके --- मीठे स्वर 


• मेहनत सबसे --- अच्छा गुण है 


• धरती का सुख  --- अलबेला है 
बातचीत के लिए 
1. आपको कविता की कौन-सी पंक्तियाँ अच्छी लगीं और क्यों? 
मेहनत सबसे अच्छा गुण है, 
आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है। 
इस पंक्ति में मेहनत को अच्छा गुण और आलस को बड़ा दुर्गुण कहा गया है।

2. मेहनत करने वालों को सुबह कैसी लगती है? 
मेहनत करने वालों को सुबह भली लगती है।

3. आपको सुबह-सुबह उठना कैसा लगता है, क्यों?
मुझे सुबह-सुबह उठना अच्छा लगता है क्योंकि सुबह का समय सुहाना होता है और ठंडी-ठंडी हवा बहती है।
सुबह हमें नई ताज़गी और नया जोश मिलता है।

 4. सुबह होने पर आपके घर में क्या-क्या होता है? 
सुबह होने पर हमारे घर में सब लोग काम में लग जाते हैं। मम्मी नहा-धोकर
पूजा करके खाना बनाती है और पिताजी ऑफिस के लिए तैयार होते हैं ।
मैं स्कूल के लिए तैयार होती हूँ।

5.अगर सुबह न हो तो क्या होगा?
6.यदि मैं नन्हीं-सी चिड़िया होती /होता तो क्या होता-

Q/Aचूँ-चूँ की टोपी माधुरी Q/A

     चूँ-चूँ की टोपी माधुरी Q/A

1.चूहे कमरे में क्या कर रहे थे? 

चूहे कमरे में खूब उछल-कूद कर रहे थे।
2 चूहा दर्जी के पास क्या लेकर गया और क्यों ?
उत्तर- चूहा दर्जी के पास टोपी सिलवाने के लिए एक
लाल रंग का कपड़ा लेकर गया
3. टोपी सिलने से मना करने पर दर्जी को चूहे ने क्या कहा? 
उत्तर- टोपी सिलने से मना करने पर दर्जी से चूहे ने कहा-
रात को आऊँगा, अपनी फौज लाऊँगा, कुतर- कुतरकर
सारे कपड़े, तुम्हें मजा चखाऊँगा।" 

4. नाटक की घटनाएँ आगे-पीछे हो गई हैं, 
उन्हें सही क्रम के हिसाब से अंक दीजिए 
• वहाँ उन्हें एक गठरी मिलती है। 
• एक खाली कमरे में खूब सारे चूहे उछल रहे हैं। 
• गठरी में से लाल कपड़ा निकाल लेता है। 
• चहा टोपी लेकर गोटेवाले की दुकान पर जाता 
• वह कपड़ा लेकर दी के पास टोपी सिलवाने 
• वह जंगल की ओर चल पडता है।

 उत्तर- 1.एक खाली कमरे में खूब सारे चूहे उछल रहे हैं। 
2.वहाँ उन्हें एक गठरी मिलती है। 
3.गठरी में से लाल कपड़ा निकाल लेता है। 
4.वह कपड़ा लेकर दर्जी के पास टोपी सिलवाने जाता है। 
5.चूहा टोपी लेकर गोटेवाले की दुकान पर जाता है। 
6.वह जंगल की ओर चल पड़ता है। 

बातचीत के लिए 
1. चूहे को गठरी में क्या मिला?
उत्तर- चूहे को गठरी में लाल रंग का एक कपड़ा मिला। 

2. चूहा अपनी टोपी को कैसे सजाना चाहता था? 
उत्तर- चूहा अपनी टोपी को गोटा लगाकर  सजाना चाहता था। 

3. जब गोटेवाले ने गोटा लगाने से मना कर दिया तब चूहे ने क्या कहा? 
उत्तर- रात को आऊँगा, अपनी फौज लाऊँगा, कुतर-कुतर कर सारे गोटे तुम्हें मज़ा चखाऊँगा। 

4. चूहे की मूंछ भी है पूँछ भी। ऐसे तीन जानवरों के नाम बताइए। जिनकी पूँछ भी होती है और पूँछ भी।
 उत्तर- बिल्ली, खरगोश, शेर। 

Saturday, 1 November 2025

ऐसे थे लाल - भाषा अभ्यास

 ऐसे थे लाल बहादुर- भाषा अभ्यास

1. लाल बहादुर शास्त्री जी की चार विशेषताएँ लिखिए।

वह बचपन से ही अपनी ज़िम्मेदारी समझते थे।

वह हर काम को सच्चाई और ईमानदारी के साथ पूरा करते थे।

वह अपने सौंपे गए हर काम को लगन के साथ पूरा करते थे।

उनमेंं देश प्रेम, ईमानदारी और साहस की भावना भरी हुई थी।

2.शास्ती जी ने 'जय जवान, जय किसान' का नारा दिया।

3.नीचे दिए गए काम वाले शब्द (क्रिया शब्द) छाँटकर लिखिए-

वाक्य                                        काम वाले शब्द (क्रिया शब्द)

क) चिड़िया चहचहाती है।             चहचहाती है

ख) गाय घास खाएगी।                        खाएगी

घ) वह ज़ोर से हँसने लगा।                 हँसने लगा

ङ) मैं नीला पेन लाई।                        लाई

4.क) ध्यान दीजिए

ख) मिलान कीजिए-

पूर्ण विराम ।

अल्प विराम ,

प्रश्नवाचक ?

उद्धरम चिह्न "------------"

योजक चिह्न -

5.दिए गए अनुच्छेद में उपयुक्त स्थान पर विराम चिह्न लगाइए-

श्री लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थ ।

उनमें देश प्रेम,ईमानदारी और साहस की भावना कूट-कूटकर भरी हुई थी।

उन्होंने 'जय जवान, जय किसान' का नारा दिया।

6. लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से हमें क्या प्रेरणा (सीख) मिलती है ? 50-60 शब्दों में लिखिए।

लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हमें बचपन से ही अपनी ज़िम्मेदारी को समझना चाहिए। हम ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे किसी को नुकसान पहुँचे। हमें जो भी कार्य सौंपा जाए, उसे सच्चाई, ईमानदारी और लगन के साथ पूरा करना चाहिए। हमें अपने देश से प्रेम करना चाहिए।

Friday, 31 October 2025

सुबह भाषा अभ्यास

 सुबह- भाषा अभ्यास 

1. दी गई कविता को सही शब्द चुनकर पूरा कीजिए

खो देते हैं,आलस सारा,

और काम लगता है प्यारा।

सुबह भली लगती है उनको

मेहनत प्यारी लगती जिनको।


सुबह हुई चिड़ियाँ चहकीं

बागों में कलियाँ महकीं

उठ जा, रे मुन्ना प्यारे

मुस्काओ ने  आँखों मल रे ।

2. सुबह कैसी होती है ? कविता में से कोई तीन पंक्तियों छांट कर लिखिए-

सूरज की किरणें आती हैं

सारी कलियाँ खिल जाती हैं

सब जग सुंदर हो जाता है।

3. समान अर्थ वाले शब्द

क) सूरज सूर्य रवि

ख) धरती भूमि धारा

ग) हवा पवन वायु

4. विलोम शब्द लिखिए

क) अंधकार प्रकाश

ख) मेहनत आलस

ग) सुख-दुख

घ) नया- पुराना

ङ) दुर्गुण  सद्गुण

5. विशेषण शब्द लिखिए

क) नई कहानी

ख) मीठे स्वर

ग) ठंडी हवा

घ) सारी कलियाँ

6. आप सुबह उठकर बहुत सारे काम करते हैं, जैसे तैयार होना, नाश्ता करना आदि।

आपके घर में कौन क्या-क्या करता है?

क) माँ खाना बनाती है।

ख) नानी जी/दादी जी पूजा करती है।

ग) पिताजी ऑफिस के लिए तैयारी करते हैं ।

घ) दादाजी/नानाजी सुबह सैर करने जाते हैं।

ऐसे थे लाल बहादुर शास्त्री -माधुरी VBQ

    ऐसे थे लालबहादुर शास्त्री -माधुरी 

1.नन्हें किसके बचपन का नाम था?

नन्हें लाल बहादुर शास्त्री जी  के बचपन का नाम था। 
2.नन्हें और उसके साथी कहाँ गए थे ? 
नन्हें और उसके साथी बगीचे में गुलाब का फूल तोड़ने गए थे 
3.माली ने नन्हें को ही क्यों पीटा ?
सभी बच्चे माली को देखकर भाग गए। नन्हें छोटा और कमज़ोर होने के कारण जा नहीं सका। इसलिए माली ने नन्हें को पीटा।

4.माली ने नन्हें को क्या समझाया ?
माली ने नन्हें को समझाया कि पिता न होने  पर तो तुम्हारी और भी अधिक ज़िम्मेदारी है,बेटा।
5. पाठ के आधार पर सही उत्तर चुनकर लिखिए-
क) लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म मुगलसराय में हुआ था।
ख) लाल बहादुर शास्त्री जी स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने ।
ग) शास्त्री जी ने 'जय जवान, जय किसान का नारा दिया ।
घ) एक दिन नन्हें बगीचे में फूल तोड़ने पहुँचे ।

भाषा की बात

1. सही शब्द से वाक्य पूरे कीजिए-

(क) लाल बहादुर शास्त्री का बचपन का--------- 'नन्हें' था। (काम / नाम)

(ख) लाल बहादुर शास्त्री अपना काम--------से पूरा करते थे। (मग्न/लगन)

(ग)माली ने नन्हें को--------लिया। (जकड़/पकड़) 



2. 'परिश्रम' शब्द में 'श्र' है। 'श्र' से बनने वाले तीन शब्द लिखिए-

आश्रम, श्रमिक,श्रीमान,

3. बताइए, इन्हें और क्या कहते हैं-

(क) देश  - वतन

(ग) जन्मदिन- जन्म दिवस

(घ) प्रयत्न - कोशिश,चेष्टा

(ख) परिश्रम- मेहनत

जीवन मूल्य

यदि हम किसी काम को अच्छी तरह करने का निश्चय कर लें, तो अवश्य ही सफल होते हैं।

• आप अपना काम पूरा करने के लिए क्या-क्या करेंगे?

यदि आपसे कोई गलती हो जाए तो उसे कैसे सुधारेंगे?

कुछ करने के लिए

1. याद कीजिए-

काँटों में खिलकर गुलाब,

करता सबसे एक सवाल, क्या तुम दुख में हँस सकते हो?

दुख में जिसको हँसना आता,

वह मुसकराता गुलाब बन जाता।

जीवन मूल्य 
1.आप अपना काम पूरा करने के लिए क्या-क्या करेंगे?
मैं अपना काम पूरा करने के लिए समय का सही उपयोग करूंगा और लगन से कार्य करूंगा। कठिनाई आने पर अपने माता-पिता की सहायता लूंगा और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य समय पर समाप्त करूंगा।
2. यदि आपसे कोई गलती हो जाए तो उसे कैसे सुधरेंगे?
यदि मुझसे कोई गलती हो जाती है, तो मैं उस गलती को मानूँगा और फिर उस गलती को सुधारने की कोशिश करूँगा ताकि आगे वही गलती न दोहराऊँ।

Annual पत्र लेखन अभ्यास 2026

      पत्र लेखन गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए। VIM-481 शैलश्री विहार, चंद्रशेखरपुर , भुवनेश्वर। दिनांक- 2 मार...