Saturday, 15 November 2025

आपने दुर्गा पूजा(दशहरे) की छुट्टियाँ कैसे बिताई इस बारे में बताते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।

 आपने दशहरे (दुर्गा पूजा )की छुट्टियाँ कैसे बिताई इस बारे में बताते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।


भी.आई.एम-481,
शैलश्री विहार,
भुवनेश्वर-21
दिनांक-15 अक्टूबर 2025

प्रिय राहुल,
सप्रेम नमस्कार।

मैं यहाँ ठीक हूँ। आशा करता हूँ कि तुम भी अपने परिवार के साथ ठीक होगे। मैं इस बार दुर्गा पूजा की छुट्टियों में कोलकता घूमने गया था। वहाँ मैंने बहुत सारे पंडाल देखे जहाँ दुर्गा माता की सुंदर-सुंदर प्रतिमाएँ थीं। शाम को चारों तरफ बहुत भीड़ थी। वहाँ मेला भी लगा हुआ था। सभी लोग बहुत प्रसन्न दिखाई दे रहे थे। अगर तुम साथ होते तो बहुत मज़ा आता। मेरी ओर से अपने माता-पिता को प्रणाम कहना।

तुम्हारा मित्र
संजय

No comments:

Post a Comment

ANNUAL REVISION MADHURI Q/A

       चूँ-चूँ की टोपी माधुरी Q/A 1.चूहे कमरे में क्या कर रहे थे?  चूहे कमरे में खूब उछल-कूद कर रहे थे। 2 चूहा दर्जी के पास क्या लेकर गया और...