Friday, 31 October 2025

सुबह भाषा अभ्यास

 सुबह- भाषा अभ्यास 

1. दी गई कविता को सही शब्द चुनकर पूरा कीजिए

खो देते हैं,आलस सारा,

और काम लगता है प्यारा।

सुबह भली लगती है उनको

मेहनत प्यारी लगती जिनको।


सुबह हुई चिड़ियाँ चहकीं

बागों में कलियाँ महकीं

उठ जा, रे मुन्ना प्यारे

मुस्काओ ने  आँखों मल रे ।

2. सुबह कैसी होती है ? कविता में से कोई तीन पंक्तियों छांट कर लिखिए-

सूरज की किरणें आती हैं

सारी कलियाँ खिल जाती हैं

सब जग सुंदर हो जाता है।

3. समान अर्थ वाले शब्द

क) सूरज सूर्य रवि

ख) धरती भूमि धारा

ग) हवा पवन वायु

4. विलोम शब्द लिखिए

क) अंधकार प्रकाश

ख) मेहनत आलस

ग) सुख-दुख

घ) नया- पुराना

ङ) दुर्गुण  सद्गुण

5. विशेषण शब्द लिखिए

क) नई कहानी

ख) मीठे स्वर

ग) ठंडी हवा

घ) सारी कलियाँ

6. आप सुबह उठकर बहुत सारे काम करते हैं, जैसे तैयार होना, नाश्ता करना आदि।

आपके घर में कौन क्या-क्या करता है?

क) माँ खाना बनाती है।

ख) नानी जी/दादी जी पूजा करती है।

ग) पिताजी ऑफिस के लिए तैयारी करते हैं ।

घ) दादाजी/नानाजी सुबह सैर करने जाते हैं।

ऐसे थे लाल बहादुर शास्त्री -माधुरी VBQ

    ऐसे थे लालबहादुर शास्त्री -माधुरी 

1.नन्हें किसके बचपन का नाम था?

नन्हें लाल बहादुर शास्त्री जी  के बचपन का नाम था। 
2.नन्हें और उसके साथी कहाँ गए थे ? 
नन्हें और उसके साथी बगीचे में गुलाब का फूल तोड़ने गए थे 
3.माली ने नन्हें को ही क्यों पीटा ?
सभी बच्चे माली को देखकर भाग गए। नन्हें छोटा और कमज़ोर होने के कारण जा नहीं सका। इसलिए माली ने नन्हें को पीटा।

4.माली ने नन्हें को क्या समझाया ?
माली ने नन्हें को समझाया कि पिता न होने  पर तो तुम्हारी और भी अधिक ज़िम्मेदारी है,बेटा।
5. पाठ के आधार पर सही उत्तर चुनकर लिखिए-
क) लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म मुगलसराय में हुआ था।
ख) लाल बहादुर शास्त्री जी स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने ।
ग) शास्त्री जी ने 'जय जवान, जय किसान का नारा दिया ।
घ) एक दिन नन्हें बगीचे में फूल तोड़ने पहुँचे ।

भाषा की बात

1. सही शब्द से वाक्य पूरे कीजिए-

(क) लाल बहादुर शास्त्री का बचपन का--------- 'नन्हें' था। (काम / नाम)

(ख) लाल बहादुर शास्त्री अपना काम--------से पूरा करते थे। (मग्न/लगन)

(ग)माली ने नन्हें को--------लिया। (जकड़/पकड़) 



2. 'परिश्रम' शब्द में 'श्र' है। 'श्र' से बनने वाले तीन शब्द लिखिए-

आश्रम, श्रमिक,श्रीमान,

3. बताइए, इन्हें और क्या कहते हैं-

(क) देश  - वतन

(ग) जन्मदिन- जन्म दिवस

(घ) प्रयत्न - कोशिश,चेष्टा

(ख) परिश्रम- मेहनत

जीवन मूल्य

यदि हम किसी काम को अच्छी तरह करने का निश्चय कर लें, तो अवश्य ही सफल होते हैं।

• आप अपना काम पूरा करने के लिए क्या-क्या करेंगे?

यदि आपसे कोई गलती हो जाए तो उसे कैसे सुधारेंगे?

कुछ करने के लिए

1. याद कीजिए-

काँटों में खिलकर गुलाब,

करता सबसे एक सवाल, क्या तुम दुख में हँस सकते हो?

दुख में जिसको हँसना आता,

वह मुसकराता गुलाब बन जाता।

जीवन मूल्य 
1.आप अपना काम पूरा करने के लिए क्या-क्या करेंगे?
मैं अपना काम पूरा करने के लिए समय का सही उपयोग करूंगा और लगन से कार्य करूंगा। कठिनाई आने पर अपने माता-पिता की सहायता लूंगा और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य समय पर समाप्त करूंगा।
2. यदि आपसे कोई गलती हो जाए तो उसे कैसे सुधरेंगे?
यदि मुझसे कोई गलती हो जाती है, तो मैं उस गलती को मानूँगा और फिर उस गलती को सुधारने की कोशिश करूँगा ताकि आगे वही गलती न दोहराऊँ।

Tuesday, 28 October 2025

उपहार का बंटवारा कहानी का प्रश्न और उत्तर

"उपहार का बंटवारा" कहानी के अंशों पर आधारित 10 प्रश्न और उनके उत्तर यहाँ दिए गए हैं:

क्रम संख्याप्रश्नउत्तर
1बादशाह अकबर को किस तरह के पुरुषों को अपने दरबार में रखने का शौक था?बादशाह अकबर को विद्वान और प्रतिभाशाली पुरुषों को अपने दरबार में रखने का बहुत शौक था।
2अकबर के दरबार में नौ गुणी व बुद्धिमान लोग किस रूप में जाने जाते थे?अकबर के दरबार में वे नौ लोग नवरत्नों के रूप में जाने जाते थे।
3महेशदास पहले कहाँ रहता था और वह क्या करने का निश्चय करके शहर आया था?महेशदास एक छोटे से गाँव में रहता था। उसने निश्चय किया था कि वह बादशाह के दरबार में जाएगा और वहाँ नौकरी पाने की कोशिश करेगा।
4महल के दरवाजे पर महेशदास को किसने रोका और प्रवेश करने से क्यों मना किया?महेशदास को द्वारपाल ने रोका। द्वारपाल ने कहा कि बादशाह बहुत व्यस्त हैं और उसे आदेश है कि किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जाए।
5द्वारपाल ने महेशदास को गरीब कहकर उससे क्या रिश्वत माँगी?द्वारपाल ने कहा कि हर व्यक्ति बादशाह को देखने के लिए उसे कुछ देता है, जैसे एक गाय, एक बकरी या कढ़ाई की हुई चप्पल।
6महेशदास ने महल में प्रवेश पाने के लिए द्वारपाल से क्या वादा किया?महेशदास ने वादा किया कि जो कुछ भी उसे बादशाह से उपहार के रूप में मिलेगा, उसमें से वह आधा हिस्सा द्वारपाल को दे देगा।
7अकबर ने खुश होकर महेशदास से क्या कहा?अकबर ने कहा कि महेशदास ने उन्हें जो सम्मान दिखाया है, उससे वह बहुत खुश हैं, और बदले में वह बताएं कि उन्हें बादशाह से क्या चाहिए।
8महेशदास ने बादशाह अकबर से इनाम के तौर पर क्या अजीब चीज़ माँगी?महेशदास ने इनाम के तौर पर अपनी नंगी पीठ पर सौ कोड़े बरसाने का अनुरोध किया।
9महेशदास ने सौ कोड़े माँगने के पीछे क्या कारण बताया?महेशदास ने कारण बताया कि जब वह बादशाह से मिलने आ रहा था, तो द्वारपाल ने उससे कहा था कि उसे प्राप्त होने वाले उपहार का आधा हिस्सा उसे (द्वारपाल को) देना होगा।
10महेशदास की चतुराई के कारण द्वारपाल को क्या सज़ा मिली, और महेशदास को बाद में किस नाम से जाना गया?द्वारपाल को रिश्वत लेने के अपराध में सौ कोड़े मारने की सज़ा दी गई। महेशदास को उस दिन से बीरबल के नाम से जाना गया।

लालबहादुरnbQuiz

https://notebooklm.google.com/notebook/a924a753-617e-4216-93a0-7e733abb4f65?artifactId=054b1cdb-f512-4b07-bec9-4566f46801c1 

लालबहादुरNBQ/A

https://notebooklm.google.com/notebook/a924a753-617e-4216-93a0-7e733abb4f65?artifactId=40ac3cb3-535f-4527-ad4f-5ace163d21a9 

Saturday, 25 October 2025

अपनी दादीजी को सुबह की सैर के फ़ायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए

   दादीजी को सुबह की सैर के फ़ायदे बताते हुए पत्र


प्रिय दादीजी,
सादर नमस्ते।

मैं आपको सुबह की सैर के बारे में बताना चाहता/चाहती हूँ। दादीजी, सुबह की सैर करने से शरीर तंदुरुस्त रहता है। ताज़ी हवा मिलती है, जिससे हमें बहुत अच्छा महसूस होता है। सुबह टहलने से मन भी खुश रहता है और पढ़ाई में ध्यान लगता है। इससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है और हम दिन भर तरोताज़ा रहते हैं।

आप भी रोज़ सुबह थोड़ी सैर किया कीजिए, इससे आपको बहुत फायदा होगा।

आपका प्यारा पोता/पोती


अपनी दादीजी को सुबह की सैर के फ़ायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए

प्रिय दादीजी,
सादर चरण स्पर्श।
मैं यहाँ ठीक हूँ आशा करता हूँ कि आप भी ठीक होंगी। दादी जी ,आज मैं आपको सुबह की सैर के फायदे के बारे में बताने के लिए पत्र लिख रहा हूँ। सुबह सैर करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन खुश रहता है। शरीर में नई ताज़गी जाती है और काम करने में भी मन लगता है।आप भी सुबह सैर करते रहिए। दादाजी,चाचा और चाची को मेरा प्रणाम कहना और टिंकू को मेरा प्यार।
आपका प्यारा पोता 
(लड़कों के लिए)
कखग
आपकी प्यारी पोती (लड़कियों के लिए)
कखग

Friday, 17 October 2025

सुबह कविता माधुरी,VBQ

   सुबह कविता माधुरी

कविता में से 
1. आपको सुबह कैसी लगती है और क्यों? 
उत्तर- मुझे सुबह अच्छी लगती है क्योंकि सुबह ठंडी-ठंडी हवा बहती है ,सारी कलियाँ खिल जाती हैं,चिड़ियाँ मीठे स्वर में गाती हैं और अंधकार दूर हो जाता है।

2. अगर सुबह सूरज न निकले तो क्या होगा? 
अगर सुबह सूरज न निकले तो सारा जग अंधेरा ही अंधेरा रहेगा।

3. चिड़ियाँ हमें कैसे जगाती हैं? 
चिड़ियाँ हमें मीठे स्वर में गाकर जगाती हैं।

4. कविता के आधार पर सही उत्तर चुनिए 
(क) कविता में किसे सबसे अच्छा गुण कहा गया है? 
     मेहनत को 

(ख) सुबह होने पर क्या होता है? 
   ठंडी-ठंडी हवा बहती है

5. मिलान कीजिए 
• चिड़ियाँ गाती हैं --- मिल-जुलकर 


• बहते हैं उनके --- मीठे स्वर 

• मेहनत सबसे --- अच्छा गुण है 

• धरती का सुख  --- अलबेला है 

बातचीत के लिए 
1. आपको कविता की कौन-सी पंक्तियाँ अच्छी लगीं और क्यों? 
मेहनत सबसे अच्छा गुण है, 
आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है। 
इस पंक्ति में मेहनत को अच्छा गुण और आलस को बड़ा दुर्गुण कहा गया है।
2. मेहनत करने वालों को सुबह कैसी लगती है? 
मेहनत करने वालों को सुबह भली लगती है।
3. आपको सुबह-सुबह उठना कैसा लगता है, क्यों?
मुझे सुबह-सुबह उठना अच्छा लगता है क्योंकि सुबह का समय सुहाना होता है और ठंडी-ठंडी हवा बहती है।
सुबह हमें नई ताज़गी और नया जोश मिलता है।
 4. सुबह होने पर आपके घर में क्या-क्या होता है? 
सुबह होने पर हमारे घर में सब लोग काम में लग जाते हैं। मम्मी नहा-धोकर
पूजा करके खाना बनाती है और पिताजी ऑफिस के लिए तैयार होते हैं ।
मैं स्कूल के लिए तैयार होती हूँ।
5.अगर सुबह न हो तो क्या होगा?
6.यदि मैं नन्हीं-सी चिड़िया होती /होता तो क्या होता-

जीवन मूल्य (VBQ)
1.सुबह की सैर और व्यायाम से आपको क्या फ़ायदा होता है?
सुबह की सैर और व्यायाम से हमें नई ताज़गी और नई ताकत मिलती है।
हमारा आलस दूर हो जाता है।
हमें ठंडी और साफ़ हवा मिलती है।

2.सुबह कैसे लोगों को भली और अच्छी लगती है? क्या आपको सुबह अच्छी लगती है,क्यों?
सुबह मेहनत करने वालों को  भली और अच्छी लगती है।
मुझे सुबह अच्छी लगती है क्योंकि सुबह ठंडी-ठंडी हवा बहती है,चिड़ियाँ गाती हैं,कलियाँ खिलती है और अंधेरा दूर हो जाता है।

Annual पत्र लेखन अभ्यास 2026

      पत्र लेखन गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए। VIM-481 शैलश्री विहार, चंद्रशेखरपुर , भुवनेश्वर। दिनांक- 2 मार...