Saturday, 3 August 2019

दीपावली(अनुच्छेद)

 दीपावली(अनुच्छेद)

दीपावली हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह प्रतिवर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। अयोध्या के राजा श्री राम चौदह वर्ष के वनवास के बाद जब अयोध्या लौटे तो अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत किया। तब से प्रतिवर्ष यह त्योहार मनाया जाता है।दीपावली के दिन घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। शाम के समय लक्ष्मी-गणेश पूजन होता है। बच्चे पटाखे-फुलझड़ियाँ जलाते हैं। सारा शहर रोशनी से जगमगाता है। दीपावली का पर्व पूरे देश में खुशी से मनाया जाता है। यह अँधेरा पर प्रकाश की जीत का पर्व है।

1.      दीपावली किसका त्योहार है?

2.      यह त्योहार कब मनाई जाती है?

3.      अयोध्यावासियों ने किसका स्वागत किया?

4.      बच्चे क्या जलाते हैं?

5.      शाम के समय क्या होता है?
Image result for दीपावली  Image result for दीपावली Image result for दीपावली  Image result for दीपावली Image result for दीपावली  Image result for दीपावली Image result for दीपावली  Image result for दीपावली

No comments:

Post a Comment

Annual पत्र लेखन अभ्यास 2026

      पत्र लेखन गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए। VIM-481 शैलश्री विहार, चंद्रशेखरपुर , भुवनेश्वर। दिनांक- 2 मार...