Tuesday, 29 October 2024

ऐसे थे लालबहादुर शास्त्री -माधुरी

   ऐसे थे लालबहादुर शास्त्री -माधुरी 

1.नन्हें किसके बचपन का नाम था?

नन्हें लाल बहादुर शास्त्री जी  के बचपन का नाम था। 
2.नन्हें और उसके साथी कहाँ गए थे ? नन्हें और उसके साथी बगीचे में गुलाब का फूल तोड़ने गए थे 
3.माली ने नन्हें को ही क्यों पीटा ?
सभी बच्चे माली को देखकर भाग गए। नन्हें छोटा और कमज़ोर होने के कारण जा नहीं सका। इसलिए माली ने नन्हें को पीटा।

4.माली ने नन्हें को क्या समझाया ?
माली ने नन्हें को समझाया कि पिता न होने  पर तो तुम्हारी और भी अधिक ज़िम्मेदारी है,बेटा।
5. पाठ के आधार पर सही उत्तर चुनकर लिखिए-
क) लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म मुगलसराय में हुआ था।
ख) लाल बहादुर शास्त्री जी स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने ।
ग) शास्त्री जी ने 'जय जवान, जय किसान का नारा दिया ।
घ) एक दिन नन्हें बगीचे में फूल तोड़ने पहुँचे ।

Monday, 28 October 2024

सुबह कविता

 सुबह

सूरज की किरणें आती हैं. 
सारी कलियाँ खिल जाती हैं।
 अंधकार सब खो जाता है. 
सब जग सुंदर हो जाता है। 

चिड़ियाँ गाती हैं मिल-जुलकर,
 बहते हैं उनके मीठे स्वर। 
ठंडी-ठंडी हवा सुहानी. 
चलती है जैसे मस्तानी। 

ये प्रात: की सुख बेला है,
 धरती का सुख अलबेला है।
 नई ताज़गी, नई कहानी, 
नया जोश पाते हैं प्राणी।। 
खो देते हैं, आलस सारा, 
 और काम लगता है प्यारा।।


 सुबह भली लगती है उनको 
मेहनत प्यारी लगती जिनको। 
मेहनत सबसे अच्छा गुण है, 
आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है। 
अगर सुबह भी अलसा जाए, 
तो क्या जग सुंदर हो पाए? 

Thursday, 24 October 2024

गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए।

   पत्र लेखन

  पत्र लेखन

गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए।

VIM-481

शैलश्री विहार,

चंद्रशेखरपुर,

भुवनेश्वर।

दिनांक-24 अक्टूबर 2024


प्रिय मित्र रोहित,

सप्रेम नमस्कार ।

तुम कैसे हो? हम सब यहाँ भगवान की कृपा से सकुशल हैं। हम इस बार गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर गए थे। वहाँ की खूबसूरती ने हमारा मन मोह लिया। बर्फीले पहाड़ और रंग-बिरंगे फूल देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। हम हाऊस बोट में भी बैठे और झील की सैर की। काश! तुम भी हमारे साथ होते तो बहुत मज़ा आता। अपने माता और पिता को मेरा प्रणाम कहना।

आपका प्यारा मित्र

पंकज



Tuesday, 22 October 2024

अपनी दादीजी को सुबह की सैर के फायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए

अपनी दादीजी को सुबह की सैर के फायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए

पूजनीय दादीजी,
सादर चरण स्पर्श।
मैं यहाँ ठीक हूँ आशा करता हूँ कि आप भी ठीक होंगी। दादी जी ,आज मैं आपको सुबह की सैर के फायदे के बारे में बताने के लिए पत्र लिख रहा हूँ। सुबह सैर करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन खुश रहता है। शरीर में नई ताज़गी जाती है और काम करने में भी मन लगता है।आप भी सुबह सैर करते रहिए।दादाजी, चाचा और चाची को मेरा प्रणाम कहना और टिंकू को मेरा प्यार।
आपका प्यारा पोता

संदीप  



सुबह कविता माधुरी Q/A

  सुबह कविता माधुरी



अभ्यास 
कविता में से 
1. आपको सुबह कैसी लगती है और क्यों? 
उत्तर- मुझे सुबह अच्छी लगती है क्योंकि सुबह ठंडी-ठंडी हवा बहती है ,सारी कलियाँ खिल जाती हैं,चिड़ियाँ मीठे स्वर में गाती हैं और अंधकार दूर हो जाता है।


2. अगर सुबह सूरज न निकले तो क्या होगा? 
अगर सुबह सूरज न निकले तो सारा जग अंधेरा ही अंधेरा रहेगा।

3. चिड़ियाँ हमें कैसे जगाती हैं? 
चिड़ियाँ हमें मीठे स्वर में गाकर जगाती हैं।

4. कविता के आधार पर सही उत्तर चुनिए 
(क) कविता में किसे सबसे अच्छा गुण कहा गया है? 
     मेहनत को 


(ख) सुबह होने पर क्या होता है? 
   ठंडी-ठंडी हवा बहती है


5. मिलान कीजिए 
• चिड़ियाँ गाती हैं --- मिल-जुलकर 


• बहते हैं उनके --- मीठे स्वर 


• मेहनत सबसे --- अच्छा गुण है 


• धरती का सुख  --- अलबेला है 
बातचीत के लिए 
1. आपको कविता की कौन-सी पंक्तियाँ अच्छी लगीं और क्यों? 
मेहनत सबसे अच्छा गुण है, 
आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है। 
इस पंक्ति में मेहनत को अच्छा गुण और आलस को बड़ा दुर्गुण कहा गया है।

2. मेहनत करने वालों को सुबह कैसी लगती है? 
मेहनत करने वालों को सुबह भली लगती है।

3. आपको सुबह-सुबह उठना कैसा लगता है, क्यों?
मुझे सुबह-सुबह उठना अच्छा लगता है क्योंकि सुबह का समय सुहाना होता है और ठंडी-ठंडी हवा बहती है।
सुबह हमें नई ताज़गी और नया जोश मिलता है।

 4. सुबह होने पर आपके घर में क्या-क्या होता है? 
सुबह होने पर हमारे घर में सब लोग काम में लग जाते हैं। मम्मी नहा-धोकर
पूजा करके खाना बनाती है और पिताजी ऑफिस के लिए तैयार होते हैं ।
मैं स्कूल के लिए तैयार होती हूँ।

5.अगर सुबह न हो तो क्या होगा?
6.यदि मैं नन्हीं-सी चिड़िया होती /होता तो क्या होता-

जीवन मूल्य (VBQ)
1.सुबह की सैर और व्यायाम से आपको क्या फ़ायदा होता है?
सुबह की सैर और व्यायाम से हमें नई ताज़गी और नई ताकत मिलती है।
हमारा आलस दूर हो जाता है।
हमें ठंडी और साफ़ हवा मिलती है।

2.सुबह कैसे लोगों को भली और अच्छी लगती है? क्या आपको सुबह अच्छी लगती है,क्यों?
सुबह मेहनत करने वालों को  भली और अच्छी लगती है।
मुझे सुबह अच्छी लगती है क्योंकि सुबह ठंडी-ठंडी हवा बहती है,चिड़ियाँ गाती हैं,कलियाँ खिलती है और अंधेरा दूर हो जाता है।

हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास

     हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास   भाषा अभ्यास  1.चित्रों के नाम  चिड़िया  हाथी  पेड़  घोंसला 2.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द त्त - पत्ता  उत्तर...