Friday, 12 July 2024

मेरा प्रिय मित्र अनुच्छेद

   मेरा प्रिय मित्र अनुच्छेद

अनुराग मेरा सबसे प्रिय मित्र है। उसका घर मेरे घर के  पास ही है। मैं प्रतिदिन उसके घर जाता हूँ और उसके साथ खेलता और पढ़ता हूँ ।   अनुराग मेरे पड़ोस में रहता है और मेरे ही स्कूल में पढ़ता है। पढ़ाई में वह मुझसे से अच्छा है । वह मेरा मन कभी नहीं दुखाता।  हम दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते हैं।अनुराग बहुत नम्र लड़का है।  उसे मैंने किसी के साथ झगड़ा करते नहीं देखा।   वह समय का बहुत पाबंद है। सच्चे मित्र की पहचान मुसीबत के समय  होती है। कहते हैं सच्चा मित्र ईश्वर का अमूल्य उपहार है। मुझे अपने इस दोस्त पर गर्व है।

 

 


Friday, 5 July 2024

घमंडी मक्खी - भाषा अभ्यास

   घमंडी मक्खी - भाषा अभ्यास

1. क्का -  पक्का मक्का चक्का
     क्ख -    मक्खीचूस मक्खन मक्खी
2.समान लय वाले शब्द
जंगल मंगल दंगल डंगल
मकडी ककड़ी लकड़ी जकड़ी पकड़ी
शेर बेर देर ढेर
3.अर्थ लिखो
जंगल -वन
 शेर-सिंह
स्नान-नहाना
 हिम्मत- साहस
4.वचन बदलो
शेर ने पंजे मारे।
मक्खियाँ भिनभिना रही थीं।
 मकड़ियों ने जाले बनाए।

5.वाक्य बनाइए।
हमें घमंड नहीं करना चाहिए।
हमें बार-बार कोशिश करनी चाहिए।
हमें हिम्मत से काम लेना चाहिए।

6. मुहावरों से वाक्य बनाइए।
अचानक नींद से जगाने पर वह आग बबूला हो गया।
मम्मी  मेरी बत सुनकर मंद-मंद मुसकराने लगी।
मच्छरों ने मेरे नाक में दम कर रखा है।

7.घमंडी मक्खी पाठ से हमने यह सीखा कि
हमें कभी घमंड नहीं करना चाहिए।
हमें दूसरों को परेशान नहीं करना चाहिए।
हमें गुस्सा नहीं करना चाहिए।
हमें किसी को मामुली नहीं समझना चाहिए।
हमें सोच-समझकर काम करना चाहिए।

Thursday, 4 July 2024

पाठ 6 घमंडी मक्खी(Q/A )

    पाठ 6 घमंडी मक्खी(Q/A )

कहानी में से
1.शेर को गु्स्सा क्यों आया?
उत्तर - शेर को गु्स्सा आया क्योंकि मक्खी उसे परेशान कर रही थी
2.मक्खी ने हाथी से क्या कहा?
उत्तर - मक्खी ने हाथी से कहा कि वह बहुत ताकतवर है और उसने शेर को हरा दिया है।
3.मक्खी में घमंड क्यों आ गया?
उत्तर - जब मक्खी को लगा कि उसने जंगल के राजा शेर को हरा दिया है तब उसमें घमंड आ गया।
4.अंत में मक्खी के साथ क्या हुआ?
उत्तर - अंत में मक्खी मकड़ी के जाल में  फँस गई और निकल नहीं पाई

5.सही शब्द से कहानी की घटनाओँ को पूरा कीजिए-
क)शेर -------------- के नीचे सो रहा था।      
 पेड़
ख)मक्खी ने कहा- "शेर और हाथी मुझसे ------------- हैं।"
डरते
ग)मक्खी --------------- के जाले में फँस गई।
मकड़ी

Friday, 28 June 2024

बहादुर दोस्त भाषा अभ्यास

    बहादुर दोस्त भाषा  अभ्यास 

1.चित्रों  के नाम

कुत्ता  पोटली  पुलिस टार्च पूरी चारपाई

2.खाली जगह भरिए-
क) काँपने
ख)छठा
ग)लालू
घ)पेड़
ङ)रज़ाई

3.बहुवचन रूप लिखिए-
पूरी - पूरियाँ
 टोकरी टोकरियाँ
रज़ाई - रज़ाइयाँ
 कुत्ता - कुत्ते
दरवाज़ा -दरवाज़े
तकिया - तकिए
4.उदाहरण के अनुसार लिखिए-
प्य - प्यार प्यास प्याज प्याला
स्त - बिस्तर बस्ता दोस्त सस्ता

5.शब्द सीढ़ी
बटन बकरी टोकरी                  आदमी आराम कलम
6.चित्रों को देखकर वाक्य बनाइए-
मोर डाली पर बैठा है।
मछली पानी में तैर रही है।
लड़की पुस्तक पढ़ रही है।
बच्चा झूला झूल रहा है।

7.अपने दोस्त या सहेली के बारे में तीन वाक्य लिखिए-
मेरे दोस्त का नाम राजू है।
वह मेरे घर के पास रहता है।
वह मेरे साथ खेलता और पढ़ता है।
वह पढ़ाई में मेरी मदद करता है।
 पिल्ला - कुत्ते का बच्चा
Image result for पिल्ला   हलुआ Image result for हलुआ  Image result for हलुआ
  बगल में पोटली दबाना -  Image result for बगल में दबाया
भूरा रंग - Image result for भूरा रंग

Tuesday, 25 June 2024

बहादुर दोस्त Q/A

   बहादुर दोस्त Q/A 



कहानी में से

1.अम्मा दीपक के लिए क्या बना रही थी?
उत्तर - अम्मा दीपक के लिए हलुआ और पूरी बना रही थी।
2.पिताजी दीपक के लिए क्या लाए थे?
उत्तर - पिताजी दीपक के लिए भूरे रंग का एक पिल्ला लाए थे।
3.लालू ने दीपक को  क्यों  जगाया ?
उत्तर - लालू ने दीपक को जगाया क्योंकि घर में चोर घुस आया था
4.पुलिस ने दीपक की पीठ क्यों थपथपाई ?
उत्तर - पुलिस ने दीपक की पीठ थपथपाई क्योंकि उसने लालू की सहायता से चोर को पकड़वाने में मदद की थी।
5.पक्का दोस्त कौन होता है?
उत्तर - पक्का दोस्त वह होता है, जो सुख-दुख  और मुसीबत के समय काम आता है।

6. अर्थ लिखो-
उपहार- भेंट
पिल्ला- कुत्ते का बच्चा
दोस्त- मित्र
अचानक- एकाएक

भाषा की बात
2.वाक्य बनाइए-
क)बार-बार   -  हमें बार-बार पाठ का अभ्यास करना चाहिए।
ख)पीछे-पीछे  - मेरे पीछे-पीछे एक कुत्ता आ रहा है।
ग)धीरे-धीरे  -  वह धीरे-धीरे लिख  रहा है।
घ)जाते-जाते  - वह जाते-जाते गिर गया।

VBQ
प्र.1  आप अपने आस-पास के पशु-पक्षियों की मदद कैसे कर सकते हैं?
उत्तर - हम उनको खाना खिला सकते हैं और उनकी देखभाल कर सकते हैं।गरमी के दिन में उनको पानी भी पिला सकते हैं।

"हमारा देश कविता" activity

https://studio.frameworkconsulting.com/project/8164/playlist/16484/shared