Friday, 12 July 2024

मेरा प्रिय मित्र अनुच्छेद

   मेरा प्रिय मित्र अनुच्छेद

अनुराग मेरा सबसे प्रिय मित्र है। उसका घर मेरे घर के  पास ही है। मैं प्रतिदिन उसके घर जाता हूँ और उसके साथ खेलता और पढ़ता हूँ ।   अनुराग मेरे पड़ोस में रहता है और मेरे ही स्कूल में पढ़ता है। पढ़ाई में वह मुझसे से अच्छा है । वह मेरा मन कभी नहीं दुखाता।  हम दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते हैं।अनुराग बहुत नम्र लड़का है।  उसे मैंने किसी के साथ झगड़ा करते नहीं देखा।   वह समय का बहुत पाबंद है। सच्चे मित्र की पहचान मुसीबत के समय  होती है। कहते हैं सच्चा मित्र ईश्वर का अमूल्य उपहार है। मुझे अपने इस दोस्त पर गर्व है।

 

 


No comments:

Post a Comment

हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास

     हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास   भाषा अभ्यास  1.चित्रों के नाम  चिड़िया  हाथी  पेड़  घोंसला 2.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द त्त - पत्ता  उत्तर...