Friday, 30 June 2023

मेरा प्रिय मित्र

 मेरा प्रिय मित्र

अच्छा मित्र मिलना सौभाग्य की बात है। मैं अपने आपको बड़ा भाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे राहुल जैसा मित्र मिला। राहुल मेरे पड़ोस में रहता है और मेरे ही स्कूल में पढ़ता है। पढ़ाई में वह मुझसे से अच्छा है । वह मेरा मन कभी नहीं दुखाता। स्कूल से वापस आकर हम दोनों साथ-साथ खेलते हैं। शाम के समय हम अकसर मैदान में ही खेलते हैं।हम कभी-कभी साथ बैठकर टी.वी देखते हैं। राहुल मुझे कभी-कभी कहानियाँ भी सुनाता है। पास-पड़ोस में हमारी मित्रता की मिसाल दी जाती है।हम दोनों में कभी-कभी   झगड़ा भी हो जाता है,पर शीघ्र ही हम सब कुछ भूल जाते हैं।


Monday, 26 June 2023

हाथी और चिड़िया Q/A

  हाथी और चिड़िया Q/A 

1.चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए कया किया?

उत्तर -  चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए यहाँ-वहाँ से तिनके इकट्ठा करके पेड़ की डाली पर रखती थी।


2.चिड़िया पत्ता  कयों नहीं उठा पा रही थी?
उत्तर - चिड़िया पत्ता उठा नहीं पा रही थी  क्योंकि चिड़िया छोटी थी और पत्ता कुछ बड़ा था ।

3.हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने क्या किया?
उत्तर - हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने और भी कई हाथियों को अपने वश में किया और उन्हें सामान ढ़ोने के काम में लगा दिया।

4.हाथी को क्या-क्या सामान ढोना पड़ा होगा?
उत्तर - हाथी को लकड़ी,पेड़ और अन्य भारी सामान ढोना पड़ा होगा।
VBQ
1.पेड़ उखाड़ने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
उत्तर -
  • हरियाली नष्ट हो सकती है।
  •  पशु-पक्षियों का आश्रय छिन सकता है।

2.अपनी धरती को हरी-भरी रखने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर -
  •  हम अधिक से अघिक पेड़ लगाएँगे 
  •  उनकी देखभाल करेंगे
  • पेड़ को नहीं काटेंगे

Monday, 10 April 2023

भोलू भुलक्कड़ - Quiziz Created by SADAT ALLI 13 questions

https://quizizz.com/embed/quiz/607a4e54698f8b001bcd3ed1 

चतुर कौवा Q/A

  चतुर कौवा Q/A 

1.कौवा क्यों भटक रहा था?

उत्तर - कौवा बहुत प्यासा था। इसलिए वह पानी के लिए भटक रहा था।


2.कौवे ने पानी को कहाँ-कहाँ ढूँढा?
उत्तर - कौवे ने गाँव-गाँव में और नगर-नगर में  पानी को ढूँढा।

3.कौवे ने पानी को ऊपर लाने के लिए क्या किया?
उत्तर - कौवे ने पानी को ऊपर लाने के लिए कंकड़ों को घड़े में डालने लगा।

4.कौवे को सफलता कैसे मिली?
उत्तर - अक्ल और मेहनत के कारण कौवे को सफलता मिली।

5.किन-किन कामों के लिए हमें पानी की ज़रूरत होती है?

  • पानी पीने के लिए
  • पेड़ों को पानी देने के लिए
  • खाना बनाने के लिए
  • नहाने और कपड़ा धोने  के लिए
  • कार धोने के लिए  
6.पानी को बचाने के लिए हम क्या कर सकते हैं
  • पानी के नल को बंद कर  सकते  हैं।
  • रसोई घर के पानी को हम बगीचे में इस्तेमाल कर सकते हैं।

हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास

     हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास   भाषा अभ्यास  1.चित्रों के नाम  चिड़िया  हाथी  पेड़  घोंसला 2.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द त्त - पत्ता  उत्तर...