Friday, 30 June 2023

मेरा प्रिय मित्र

 मेरा प्रिय मित्र

अच्छा मित्र मिलना सौभाग्य की बात है। मैं अपने आपको बड़ा भाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे राहुल जैसा मित्र मिला। राहुल मेरे पड़ोस में रहता है और मेरे ही स्कूल में पढ़ता है। पढ़ाई में वह मुझसे से अच्छा है । वह मेरा मन कभी नहीं दुखाता। स्कूल से वापस आकर हम दोनों साथ-साथ खेलते हैं। शाम के समय हम अकसर मैदान में ही खेलते हैं।हम कभी-कभी साथ बैठकर टी.वी देखते हैं। राहुल मुझे कभी-कभी कहानियाँ भी सुनाता है। पास-पड़ोस में हमारी मित्रता की मिसाल दी जाती है।हम दोनों में कभी-कभी   झगड़ा भी हो जाता है,पर शीघ्र ही हम सब कुछ भूल जाते हैं।


No comments:

Post a Comment

Annual पत्र लेखन अभ्यास 2026

      पत्र लेखन गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए। VIM-481 शैलश्री विहार, चंद्रशेखरपुर , भुवनेश्वर। दिनांक- 2 मार...