Monday, 2 November 2020

सुबह कविता माधुरी

 सुबह कविता माधुरी 

कविता में से 

1. आपको सुबह कैसी लगती है और क्यों? 
उत्तर- मुझे सबह अच्छी लगती है क्योंकि सुबह ठंडी-ठंडी हवा बहती है ,सारी कलियाँ खिल जाती हैं,चिड़ियाँ मीठे स्वर में गाती हैं और अंधकार दूर हो जाता है।


2. अगर सुबह सूरज न निकले तो क्या होगा? 
अगर सुबह सूरज न निकले तो सारा जग अंधेरा ही अंधेरा रहेगा।

3. चिड़ियाँ हमें कैसे जगाती हैं? 
चिड़ियाँ हमें मीठे स्वर में गाकर जगाती हैं।

4. कविता के आधार पर सही उत्तर चुनिए 
(क) कविता में किसे सबसे अच्छा गुण कहा गया है? 
     मेहनत को 


(ख) सुबह होने पर क्या होता है? 
   ठंडी-ठंडी हवा बहती है


5. मिलान कीजिए 
• चिड़ियाँ गाती हैं --- मिल-जुलकर 


• बहते हैं उनके --- मीठे स्वर 


• मेहनत सबसे --- अच्छा गुण है 


• धरती का सुख  --- अलबेला है 
बातचीत के लिए 
1. आपको कविता की कौन-सी पंक्तियाँ अच्छी लगीं और क्यों? 
मेहनत सबसे अच्छा गुण है, 
आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है। 
इस पंक्ति में मेहनत को अच्छा गुण और आलस को बड़ा दुर्गुण कहा गया है।

2. मेहनत करने वालों को सुबह कैसी लगती है? 
मेहनत करने वालों को सुबह भली लगती है।

3. आपको सुबह-सुबह उठना कैसा लगता है, क्यों?
मुझे सुबह-सुबह उठना अच्छा लगता है क्योंकि सुबह का समय सुहाना होता है और ठंडी-ठंडी हवा बहत है। सुबह हमें नई ताज़गी और नया जोश मिलता है।

 4. सुबह होने पर आपके घर में क्या-क्या होता है? 
सुबह होने पर हमारे घर में सब लोग काम में लग जाते हैं। मम्मी नहा-धोकर पूजा करके खाना बनाती है और पिताजी ऑफिस के लिए तैयार होते हैं । मैं स्कूल के लिए तैयार होती हूँ।

5.अगर सुबह न हो तो क्या होगा?
6.यदि मैं नन्हीं-सी चिड़िया होती /होता तो क्या होता-
भाषा की बात 
1.लय वाले शब्द
सारा     प्यारा
सुहानी    मस्तानी
उनकी     जिनकी
पाए        जाए
2.इन्हें और क्या कहते हैं (अर्थ लिखो)
प्राणी -  जीव, जानवर
मेहनत -  पिरश्रम
जग - दुनिया
अंधकार - अँधेरा

जीवन मूल्य (VBQ)
1.सुबह की सैर और व्यायाम से आपको क्या फ़ायदा होता है?
सुबह की सैर और व्यायाम से हमें नई ताज़गी और नई ताकत मिलती है।
हमारा आलस दूर हो जाता है।
हमें ठंडी और साफ़ हवा मिलती है।

2.सुबह कैसे लोगों को भली और अच्छी लगती है? क्या आपको सुबह अच्छी लगती है,क्यों?
सुबह मेहनत करने वालों को  भली और अच्छी लगती है।
मुझे सुबह अच्छी लगती है क्योंकि सुबह ठंडी-ठंडी हवा बहती है,चिड़ियाँ गाती हैं,कलियाँ खिलती है और अंधेरा दूर हो जाता है।

Sunday, 4 October 2020

चूँ चूँ की टोपी भाषा अभ्यास

 


चूँ चूँ की टोपी  भाषा अभ्यास


1 'एक गठरी' शब्दों में 'एक' शब्द 'गठरी' के बारे में कोई खास बात या विशेषता बता 
रहा है। ऐसे शब्दों को विशेषण' कहते हैं। अब आप दिए गए शब्दों के लिए विशेषता बताने वाले शब्द चुनकर लिखिए 
( लाल, एक, सारे, अपनी, चम चम ) 
विशेषण                शब्द 
(क) लाल रंग
 (ख)एक चूहा
(ग) चमचम टोपी 
(घ)अपनी फ़ौज 
(ङ) सारे गोटे


2. दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए 
(क) यूँ चूँ - चूहे रात को चूँ-चूँ करते हैं।
 (ख) इधर-उधर - केले का छिलका  इधर-उधर मत फेंको।
 (ग) चम चम - सोने का हार गले में चमचम कर रहा है।
(घ) पीछे-पीछे - एक कुत्ता मेरे पीछे-पीछे आ रहा है।


 3. अनेक शब्द के लिए एक शब्द चुनकर लिखिए 
 वनवासी, दर्जी, गोटेवाला, चित्रकार, कामचोर । 
(क) जो गोटे लगाए गारवाला गोटेवाला
(ख) जो कपड़े सिलता हो  दर्जी
(ग) जो वन में रहे वनवासी
 (घ) जो काम से जी चुराए         कामचोर 
(ङ) जो चित्र बनाए चित्रकार
4. नीचे दिए गए शब्दों के अक्षरों के आगे पीछे करके नए शब्द बनाइए-
राज़ लाभ रचा टोपी याद दीन
5. अनुस्वार वाले शब्द- बंदर कंधा मंदिर पतंग
चंद्रबिंदु वाले शब्द--साँप दाँत चाँद बाँस
6. गृह कार्य-
प्रश्न- आपने बाँसुरी वाले की कहानी सुनी होगी जिसमें वह चूहों को शहर से बाहर ले जाता है।अगर आप उन चूहों में से
एक होते तो सभी चूहों को कैसे बचाते?
अपनी चतुराई भरी कहानी लिखिए-
उत्तर-अगर मैं उन चूहों में से एक होता तो सब चूहों को यह बताता कि हमारे साथ धोखा होने वाला है । बाँसुरी वाला हमें
बेवकूफ बनाकर ले जाना चाहता है। मैं सारे चूहों को समझाता कि बाँसुरी वाले के पीछे- पीछे नहीं जाकर किसी बिल में
छुप जाएँ।
इस प्रकार मैं सारे चूहों को बचाता है ।



चूँ-चूँ की टोपी माधुरी

 

MCQ TEST-1-   http://bit.ly/2GrMFf2

DAV PUBLIC SCHOOL ,CSPUR BBSR-21
CLASS – III     HINDI,WORKSHEET – 11 (चूँ-चूँ की टोपी)
NAME-------------------------------------ROLL----------- SEC-------
1.चूहे कहाँ उछल रहे थे?

2.गठरी कहाँ थी?

3.गठरी में क्या था?

4.चूहा क्यों खुश होता है?

5.चूहा कपड़ा लेकर कहाँ जाता है?

6.बाज़ार में लोग क्या कर रहे हैं?

7.चूहा सबसे पहले किस के पास गया?

8.चूहा ---------- हुआ गोटेवाले की दुकान पर जाता है।

9.गोटेवाले को टोपी देकर चूहा क्या करता है?

10.----------- में अपनी सूरत देखकर चूहा खुश होता है।





गोटा
Image result for गोटा Image result for गोटा  Image result for गोटा
पाठ में से 
1.चूहे कमरे में क्या कर रहे थे? 
चूहे कमरे में खूब उछल-कूद कर रहे थे।

 2 चूहा दर्जी के पास क्या लेकर गया और क्यों ?
उत्तर- चूहा दर्जी के पास टोपी सिलवाने के लिए एक लाल रंग का कपड़ा लेकर गया ।

3. टोपी सिलने से मना करने पर दर्जी को चूहे ने क्या कहा? 
उत्तर- टोपी सिलने से मना करने पर दर्जी से चूहे ने कहा- रात को आऊँगा, अपनी फौज लाऊँगा, कुतर- कुतरकर
सारे कपड़े, तुम्हें मजा चखाऊँगा।" 

4. नाटक की घटनाएँ आगे-पीछे हो गई हैं, 
उन्हें सही क्रम के हिसाब से अंक दीजिए 
• वहाँ उन्हें एक गठरी मिलती है। 
• एक खाली कमरे में खूब सारे चूहे उछल रहे 
• गठरी में से लाल कपड़ा निकाल लेता है। 
• चहा टोपी लेकर गोटेवाले की दुकान पर जाता 
• वह कपड़ा लेकर दी के पास टोपी सिलवाने 
• वह जंगल की ओर चल पडता है।

 उत्तर- 1.एक खाली कमरे में खूब सारे चूहे उछल रहे हैं। 
2.वहाँ उन्हें एक गठरी मिलती है। 
3.गठरी में से लाल कपड़ा निकाल लेता है। 
4.वह कपड़ा लेकर दर्जी के पास टोपी सिलवाने जाता है। 
5.चूहा टोपी लेकर गोटेवाले की दुकान पर जाता है। 
6.वह जंगल की ओर चल पड़ता है। 

बातचीत के लिए 
1. चूहे को गठरी में क्या मिला?
उत्तर- चूहे को गठरी में लाल रंग का एक कपड़ा मिला। 

2. चूहा अपनी टोपी को कैसे सजाना चाहता था? 
उत्तर- चूहा अपनी टोपी को गोटा लगाकर  सजाना चाहता था। 

3. जब गोटेवाले ने गोटा लगाने से मना कर दिया तब चूहे ने क्या कहा? 
उत्तर- रात को आऊँगा, अपनी फौज लाऊँगा, कुतर-कुतर कर सारे गोटे तुम्हें मज़ा चखाऊँगा। 

4. चूहे की मूंछ भी है पूँछ भी। ऐसे तीन जानवरों के नाम बताइए। जिनकी पूँछ भी होती है और पूँछ भी।
 उत्तर- बिल्ली, खरगोश, शेर। 

आपकी कल्पना 
1. आप अपनी टोपी किस तरह सजाते हैं? 
उत्तर- हम अपनी टोपी चुमकी, मोती और गोटा लगाकर सजाते हैं।

2. अगर आपकी टोपी कागज़, पत्ते की हो तो उससे क्या-क्या फायदे होंगे? 
उत्तर- अगर मेरी टोपी कागज़, पत्ते की हो तो इससे  यह फ़ायदा होगा कि पत्ते की टोपी से मेैं पानी पी सकता हूँ,
उसमें खा सकता हूँ, और धूप से बच सकता हूँ। 

आपकी बात 
1. लाल कपड़े को देखकर चूहा बहुत खुश हुआ। आपको किन-किन कामों में खुशी मिलती है? उन पर सही  का निशान लगाइए 
• बारिश में भीगना। 
• दादाजी के साथ घूमने जाना। 
• कहानी सुनना। 
• मिठाई खाना। 
• दोस्तों से गपशप करना। 
• लड़ना-झगड़ना।

 उत्तर-
 बारिश में भीगना। 
दादाजी के साथ घूमने जाना।
 कहानी सुनना।
 मिठाई खाना। 
दोस्तों से गपशप करना। 


2. चूहा अपने कामों के लिए कुछ लोगों के पास गया। 
इन कामों के लिए आप किसके पास जाएंगे? 
सब्ज़ी लेने -सब्जीवाले। 
इलाज करवाने - डॉक्टर
बाल कटवाने - नाई ,हजाम
जलेबी खाने - हलवाई की दुकान। 
मिट्टी का घड़ा खरीदने - कुम्हार। 
भाषा की बात 
1, दजी में 'र' को हल्की सी आवाज़ है। इसे ( ) की तरह लिखा जाता है। ऐसे ही चार शब्द 
आए लिखिए 
उत्तर- तर्क अर्थ गर्म शर्म 
2. खाली स्थान भरिए 
(क) चूहे ने एक ... बनवाई।
टोपी  

(ख) कमरे में बहुत सारे ------- थे ।
चूहे  


I. बहुविकल्पीय प्रश्न 
1. कमरे में उछल रहे थे --
(क) छडूंदर (ख) चूहे 
(ग) खरगोश (घ) मेढक
2. गठरी खोलता है ---
(क) चूहा  (ख) कुत्ता
(ग) बंदर (घ) गिलहरी 

3. चूहा कपड़ा लेकर जाता है ___ 
(क) घर (ख) बाज़ार
(ग) मंदिर  (घ) गाँव 

4. चूहा पहली बार गया ---
(क) दर्जी के पास 
(ख) गोटेवाले के पास  
(ग) मोतीवाले के पास 
(घ) कपड़ेवाले के पास 

5. टोपी पहनकर चूहा चल पड़ा ---
(क) घर  (ख) जंगल 
(ग) बिल (घ) झाड़ी 
उत्तर- 1. (ख), 2. (क), 3. (ख), 4. (क), 5. (ख)


 अति लघुउत्तरीय प्रश्न 
 1. किस रंग का कपड़ा था? 
उत्तर- लाल रंग का कपड़ा था।  

2. कमरा कैसा था? 
उत्तर- कमरा खाली था। 

3. गठरी कहाँ मिली? 
उत्तर- गठरी खाली कमरे में मिली। . 

4. दर्जी ने चूहे से क्या कहा?
 उत्तर- चल हट, मैं तेरी टोपी नहीं सिलता। 

5. चूहा टोपी पर क्या सजाना चाहता था?
 उत्तर- चूहा टोपी पर गोटा सजाना चाहता था।


 लघु उत्तरीय प्रश्न 
1. चूहे ने दर्ज़ी को क्या धमकी दी? 
 उत्तर- रात को आऊँगा, अपनी फ़ौज लाऊँगा. कुतर कुतरकर सारे कपड़े, तुम्हें मजा चखाऊँगा। 

2. टोपी पहनकर चूहा क्या सोचने लगा? 
उत्तर- टोपी पहनकर चूहा सोचने लगा, 'अहा! टोपी 
तो बहुत चमक रही है। इस टोपी को पहनकर मैं बिल्कुल राजा लग रहा हूँ।' 

Friday, 18 September 2020

मेरा मित्र अनुच्छेद

मेरा मित्र अनुच्छेद

अनुराग मेरा सबसे प्रिय मित्र है। उसका घर मेरे घर के  पास ही है। मैं प्रतिदिन उसके घर जाता हूँ और उसके साथ खेलता और

पढ़ता हूँ । उसके पिताजी  इंजीनियर हैं।  मेरे और अनुराग के परिवार सभी एक-दूसरे को जानते हैं। हम दोनों एक ही कक्षा में

पढ़ते हैं।अनुराग बहुत नम्र लड़का है।  उसे मैंने किसी के साथ झगड़ा करते नहीं देखा। खेल में हारकर भी वह उदास और दुखी

नहीं होता है।  वह समय का बहुत पाबंद है। उसी ने मुझे समय का महत्व समझाया है। सच्चे मित्र की पहचान मुसीबत के समय

  होती है। अनुराग हमारे घर के हर कार्यक्रम साथ देता  है। कहते हैं सच्चा मित्र ईश्वर का अमूल्य उपहार है। मुझे अपने इस

दोस्त और हमारी दोस्ती पर गर्व है।

 


"हमारा देश कविता" activity

https://studio.frameworkconsulting.com/project/8164/playlist/16484/shared