Sunday, 4 October 2020

चूँ चूँ की टोपी भाषा अभ्यास

 


चूँ चूँ की टोपी  भाषा अभ्यास


1 'एक गठरी' शब्दों में 'एक' शब्द 'गठरी' के बारे में कोई खास बात या विशेषता बता 
रहा है। ऐसे शब्दों को विशेषण' कहते हैं। अब आप दिए गए शब्दों के लिए विशेषता बताने वाले शब्द चुनकर लिखिए 
( लाल, एक, सारे, अपनी, चम चम ) 
विशेषण                शब्द 
(क) लाल रंग
 (ख)एक चूहा
(ग) चमचम टोपी 
(घ)अपनी फ़ौज 
(ङ) सारे गोटे


2. दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए 
(क) यूँ चूँ - चूहे रात को चूँ-चूँ करते हैं।
 (ख) इधर-उधर - केले का छिलका  इधर-उधर मत फेंको।
 (ग) चम चम - सोने का हार गले में चमचम कर रहा है।
(घ) पीछे-पीछे - एक कुत्ता मेरे पीछे-पीछे आ रहा है।


 3. अनेक शब्द के लिए एक शब्द चुनकर लिखिए 
 वनवासी, दर्जी, गोटेवाला, चित्रकार, कामचोर । 
(क) जो गोटे लगाए गारवाला गोटेवाला
(ख) जो कपड़े सिलता हो  दर्जी
(ग) जो वन में रहे वनवासी
 (घ) जो काम से जी चुराए         कामचोर 
(ङ) जो चित्र बनाए चित्रकार
4. नीचे दिए गए शब्दों के अक्षरों के आगे पीछे करके नए शब्द बनाइए-
राज़ लाभ रचा टोपी याद दीन
5. अनुस्वार वाले शब्द- बंदर कंधा मंदिर पतंग
चंद्रबिंदु वाले शब्द--साँप दाँत चाँद बाँस
6. गृह कार्य-
प्रश्न- आपने बाँसुरी वाले की कहानी सुनी होगी जिसमें वह चूहों को शहर से बाहर ले जाता है।अगर आप उन चूहों में से
एक होते तो सभी चूहों को कैसे बचाते?
अपनी चतुराई भरी कहानी लिखिए-
उत्तर-अगर मैं उन चूहों में से एक होता तो सब चूहों को यह बताता कि हमारे साथ धोखा होने वाला है । बाँसुरी वाला हमें
बेवकूफ बनाकर ले जाना चाहता है। मैं सारे चूहों को समझाता कि बाँसुरी वाले के पीछे- पीछे नहीं जाकर किसी बिल में
छुप जाएँ।
इस प्रकार मैं सारे चूहों को बचाता है ।



No comments:

Post a Comment

PT 1 Good Readers Bonus

    PT 1 Good Readers Bonus  1.गर्भवती महिला किस चीज़ के लिए मचल उठी? 2. बगीचा किसका था?    3. महिला के होने वाले बच्चो को कौन ले गई? 4. जाद...