Thursday, 4 January 2018

सवाली राम -माधुरी

    

 पाठ 16  सवाली राम

1.बबलू कितने बरस का है?
बबलू तीन बरस का है।

2.किसी नई चीज़ को देखकर बबलू क्या सवाल पूछता है?
किसी नई चीज़ को देखकर बबलू पूछता है कि यह कैसे काम आती है।

3.बबलू ने किस-किससे सवाल पूछे?

बबलू ने साथी से,टीचर से,माँ-पापा और घर-भर से  सवाल पूछे।

4.कवि ने ऐसा क्यों कहा कि उत्तर देने में बुरा हाल हो जाता है?
कवि ने ऐसे कहा क्योंकि बबलू सबसे उलटे-सीधे,अनोखे,अटपटे और कुछ चोखे प्रश्न पूछता है। इसलिए सबको उत्तर देने में बुरा हाल हो जाता है।

Friday, 29 December 2017

दो दिन के अवकाश के लिए प्रधानाचार्य को पत्र


    दो दिन के अवकाश के लिए प्रधानाचार्य को पत्र

सेवा में

प्रधानाचार्य
डीएवी पब्लिक स्कूल
चंद्रशेखरपुर,भुवनेश्वर।
दिनांक 2 नवंबर 2019

विषय-दो दिन के अवकाश के लिए पत्र

महोदय

कल विद्यालय से घर लौटते समय मुझे अचानक बुखार आ गया । डॉक्टर को दिखाने पर
 उन्होंने आराम करने को कहा है। इसलिए मैं दिनांक 3.11.19 और 4.11.19 विद्यालय नहीं आ 
सकूँगा।

धन्यवाद।

आपका आज्ञाकरी शिष्य
मनोज कुमार
कक्षा तीसरी

Monday, 18 December 2017

सबसे बड़ा मूर्ख - 14 WORKSHEET


1.   हमारे देश में ---------- बादशाह   ---------- का राज  था।
2.   वह बहुत ----------- थे।
3.   उनके दरबार में ----------- मंत्री थे।
4.   बीरबल कौन था?
5.   बीरबल बहुत ------------ और ---------------- था।
6.   व्यापारी -------------- बेचने आया था।
7.   बीरबल को बादशाह की ------------ अच्छी नहीं लगी।
8.   बादशाह अकबर अपने ----------- पर बैठे थे।
9.   एक माह के बाद बीरबल दरबार में ----------- हुआ।
10.                     बीरबल का लटका मुँह देखकर अकबर समझ गए कि दाल में कुछ -------------- है।

11.                     हमें अनजान व्यक्ति पर कभी ----------- नहीं करना चाहिए।

Thursday, 30 November 2017

PERIODIC TEST 2

1.अपठित गद्यांश
2.पत्र लेखन
3.प्रश्नोत्तर
4.कविता पूरी करो
5.इनको क्या कहते हैं
6.विलोम शब्द

Tuesday, 28 November 2017

पाठ-11-चूँ -चूँ की टोपी Q/A

पाठ-11-चूँ- चूँ की टोपी

1.चूहा कमरे में क्या कर रहे थे?
चूहा कमरे में उछल रहे थे।

2.चूहा दर्ज़ी के पास क्या लेकर गया और क्यों?
चूहा दर्ज़ी के पास टोपी सिलवाने के लिए एक लाल रंग का  कपड़ा लेकर गया।

3.टोपी सिलने से मना करने पर दर्ज़ी को चूहे ने क्या कहा?
टोपी सिलने से मना करने पर दर्ज़ी को चूहे ने  कहा कि रात को आऊँगा,अपनी फौज लाऊँगा,कुतर-कुतरकर सारे कपड़े,तुम्हें मज़ा चखाऊँगा।

भाषा की बात
1.रेफ वाले चार शब्द
कुर्सी  गर्मी   चर्बी   पर्व  वर्षा  

2.खाली स्थान भरो
(क) टोपी  (ख) चूहे  (ग) किताब  (घ)पेंसिलें  (ङ)राखियाँ

हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास

     हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास   भाषा अभ्यास  1.चित्रों के नाम  चिड़िया  हाथी  पेड़  घोंसला 2.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द त्त - पत्ता  उत्तर...