Tuesday, 28 November 2017

सुबह कविता Q/A

सुबह कविता Q/A

1.आपको सुबह केैसी लगती है और क्यों?
हमें सुबह अच्छी लगती हैं क्योंकि सुबह होने पर सारी कलियाँ खिल जाती हैं और अंधकार खो जाता है।

2.अगर सुबह सूरज न निकले तो क्या होग ?
अगर सुबह सूरज न निकले तो चारों ओर अँधेरा ही अँधेरा रहेगा।हमें नई ताज़गी और नया जोश नहीं मिलेगा।

3.चिड़िया कैसे जगाती हैं?
चिड़ियाँ हमें मीठे स्वर में गाकर जगाती हैं।

4.(क) कविता में किसे सबसे अच्छा गुण कहा गया है?
मेहनत को
(ख)सुबह होने पर क्या होता है?
ठंडी-ठंडी हवा बहती है
5.मिलान कीजीए।
चिड़ियाँ गाती हैं         मिल-जुलकर
बहते हैं उनके             मीठे स्वर
मेहनत सबसे             अच्छा गुण है
धरती का सुख             अलबेला है

भाषा की बात 
1.लय वाले शब्द
सारा     प्यारा
सुहानी    मस्तानी
उनकी     जिनकी
पाए        जाए
2.इन्हें और क्या कहते हैं (अर्थ लिखो)
प्राणी -  जीव, जानवर
मेहनत -  पिरश्रम
जग - दुनिया
अंधकार - अँधेरा

Wednesday, 15 November 2017

अनौपचरिक पत्र का प्रारूप




मित्र को पत्र दुर्गा पूजा की छुट्टियाँ कैसे बिताई

आपने दुर्गा पूजा की छुट्टियाँ कैसे बिताई इस बारे में बताते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।

भी.आई.एम-481,
शैलश्री विहार,
भुवनेश्वर-21
तिथि-15 नवंबर 2018

प्रिय राहुल,
सप्रेम नमस्कार।

मैं यहाँ सकुशल हूँ। आशा करता हूँ कि तुम भी अपने परिवार के साथ सकुशल होगे। मैं इस बार दुर्गा पूजा की छुट्टियों में कोलकता घूमने गया था। वहाँ मैंने बहुत सारे पंडाल देखे जहाँ दुर्गा माता की सुंदर-सुंदर प्रतिमाएँ थीं। शाम को चारों तरफ बहुत भीड़ थी। वहाँ मेला भी लगा हुआ था। सभी लोग बहुत प्रसन्न दिखाई दे रहे थे। अगर तुम साथ होते तो बहुत मज़ा आता। मेरी ओर से अपने माता-पिता को प्रणाम कहना।

तुम्हारा मित्र
संजय


Wednesday, 8 November 2017

शीत ऋतु

10 Lines on Winter Season in Hindi 


शीत ऋतु, सभी ऋतुओं में सबसे अधिक ठंडी होती है। 
भारत में शीत ऋतु नवम्बर से जनवरी तक रहती है। 
इस दौरान उत्तर की ओर से ठंडी हवाएं चलती हैं। 
रोज सुबह कोहरे की घनी चादर सूरज को छिपा लेती है। 
सभी लोग जैकेट और स्वैटर जैसे गर्म कपडे पहनते हैं। 
रात को सर्दी से बचने के लिए लोग रजाई और कम्बल ओढ़ते हैं। 
गली-गली लोग ठंडी से बचने के लिए अलाव जलाते हैं।
सर्दियों में विद्यालय खुलने का समय देर से हो जाता है। 
सर्दी बढ़ने पर स्कूलों में सर्दी की छुट्टियाँ बोल दी जाती हैं। 
क्रिसमस पर्व और नया साल भी सर्दियों में ही पड़ता है। 
सर्दियों में लोग धूप सेंकना भी बहुत पसंद करते हैं। 
सर्दी के मौसम में फल और सब्जियाँ भी अधिक आते हैं। 

Monday, 6 November 2017

पाट -13 -ऐसे थे लाल बहदुर शास्त्री-शब्दार्थ

जिज्ञासाजानने की इच्छा,  उत्सुकता
(बच्चों को नई-नई चीज़ों की जिज्ञासा होती है।
अवस्था-उम्र
(बचपन की अवस्था में बच्चे खेलना पसंद करते हैं।

प्रयत्न-कोशिश (कक्षा में प्रथम आने के लिए हमें प्रयत्न करना चाहिए।
नौ दो ग्यारह होना-डरकर भाग जाना (पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गए।
आजीवन-सारा जीवन (हमें आजीवन सत्य के पथ पर चलना चाहिए।
सौंपा-दिया जाना (पिता जी ने मुझे एक काम सौंपा है।

हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास

     हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास   भाषा अभ्यास  1.चित्रों के नाम  चिड़िया  हाथी  पेड़  घोंसला 2.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द त्त - पत्ता  उत्तर...