Friday, 16 January 2026

Listening Test

 

Listening Test 1 audio

https://drive.google.com/file/d/1X50qkvz8_ce0p7XFOrMgQ7LryMmky_nh/view?usp=drive_link 

after listening the story click the link below to  answer  the Question in google form

https://forms.gle/juw5VBi1UP7TmUSn6

Saturday, 3 January 2026

पाठ – 16 सवाली राम Q/A VBQ

        


 पाठ  16  सवाली राम

शब्दार्थ

तीखापन- कड़वापन

गंद- महक,बू

सुस्ताना- आराम करना

 कुदरत - प्रकृति

जिज्ञासु -जानने की इच्छा

अचरज -आश्चर्य

 भ्रांत-भ्रमित,शंकित 

निहाल -तृप्त होना, खुश होना 


1.बबलू कितने बरस का है?
बबलू तीन बरस का है।

2.किसी नई चीज़ को देखकर बबलू क्या सवाल पूछता है?
किसी नई चीज़ को देखकर बबलू पूछता है कि यह कैसे काम आती है।

3.बबलू ने किस-किससे सवाल पूछे?

बबलू ने साथी से,टीचर से,माँ-पापा और घर-भर से  सवाल पूछे।

4.कवि ने ऐसा क्यों कहा कि उत्तर देने में बुरा हाल हो जाता है?
कवि ने ऐसे कहा क्योंकि बबलू सबसे उलटे-सीधे,अनोखे,अटपटे और कुछ चोखे प्रश्न पूछता है। इसलिए सबको उत्तर देने में बुरा हाल हो जाता है।

बातचीत के लिए-

प्रश्न 1.
बबलू के मन में और कौन-से सवाल उठते होंगे?
उत्तर :
बबलू के मन में ये सवाल भी उठते होंगे कि चाँद क्यों घटता-बढ़ता है।


प्रश्न 2.
आप सवाल किस-किससे पूछते हैं?
उत्तर :
माता-पिता,बड़े भाई-बहन,शिक्षक,पड़ोसी से सवाल पूछते हैं।

प्रश्न 3.
किसी ऐसे सवाल के बारे में बताइए, जिसका जवाब आपको नहीं मिला हो।
उत्तर :
चाँद् क्यों घटता-बढ़ता रहता है?
शाम को सूरज धीरे-धीरे क्यों अस्त होता है?

पता कीजिए-

प्रश्न 1.
दिन में चाँद क्यों नहीं आता?
उत्तर :
सूरज की तेज रोशनी के कारण दिन में चाँद दिखाई नहीं देता।

प्रश्न 2.
रात को सूरज कहाँ चला जाता है?
उत्तर :
रात को सूरज कहीं नहीं जाता है। पृथ्वी के घूमने के कारण वह पृथ्वी से ओझल हो जाता है और दिखाई नहीं देता और हमें लगता है कि सूरज कहीं चला गया है।

प्रश्न 3.
पत्ते हरे क्यों होते हैं?
उत्तर :
पत्ते में एक तत्व होता है-क्लोरोफिल, जिसके कारण पत्ते हरे होते हैं।

आपकी कल्पना और सवाल-

आपके मन में भी कई सवाल उठते होंगे। कोई तीन सवाल लिखिए, जिनके जवाब आप जानना चाहते हैं-
उत्तर :
1. चाँद क्यों घटते-बढ़ते रहता है।
2. शाम को सूरज धीरे-धीरे क्यों अस्त होता है।
3. रात-दिन क्यों होता है?


भाषा की बात-

1. बताइए, इन्हें और क्या कहते हैं?
(क) गंध – महक
(ख) सवाल – प्रश्न
(ग) सूरज – सूर्य
(घ) चाँद – शशि

2. शब्द लिखिए-

DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम 4


उत्तर :

DAV Class 3 Hindi Chapter 16 Question Answer - सवाली राम 5


जीवन मूल्य-

प्रश्न 1.
क्या, सबके मन में कुछ-न-कुछ जानने की इच्छा होती है?
उत्तर :
हाँ, सबके मन में कुछ-न-कुछ जानने की इच्छा होती है।

प्रश्न 2.
क्या, जानने की इच्छा होना अच्छी बात है?
उत्तर :
हाँ, जानने की इच्छा होना अच्छी बात है। इससे हमें नई-नई चीज़ों के बारे में जानने को

मिलती हैं।

प्रश्न 3.
क्या, मन में जानने की इच्छा होने के कारण हम अपने परिवार और वातावरण से अधिक जुड़ जाते हैं? विचार कीजिए।
उत्तर :
हाँ, मन में जानने की इच्छा होने के कारण हम अपने परिवार और वातावरण से अधिक जुड़ जाते हैं, क्योंकि सवाल के जरिए हम एक-दूसरे से बातें करते हैं, एक-दूसरे को समय देते हैं, जिससे हम अपने परिवार और वातावरण से अधिक जुड़ सकते हैं।

प्रश्न 4.
मन में जानने की इच्छा अधिक होने से हम उन्नति करते हैं? हाँ या नहीं? कारण बताइए।
उत्तर :
हाँ, मन में जानने की इच्छा अधिक होने से हम उन्नति करते हैं, क्योंकि जानने की इच्छा रखने से हमारी जानकारी अधिक बढ़ेगी, जो हमारे आगे बढ़ने के लिए आवश्यक होगा।

कुछ करने के लिए-

प्रश्न 1.
दिए गए सामान का इस्तेमाल करके कुछ पशु-पक्षी बनाइए-
ज़रूरी सामान-बादाम के छिलके, सूखी पत्तियाँ, कद्दू के बीज, आम की सूखी गुठली, मूँगफली के छिलके, कागज़ की पतली नलियाँ या तार, आलपिन, पिस्ते के छिलके, काली मिर्च के दाने, फेवीकोल, सूखी टहनियाँ (पैरों के लिए)।


प्रश्न 2.
आपको प्रकृति में कौन-कौन सी चीज़ें बहुत पसंद हैं? उनमें से कुछ के नाम लिखकर चित्र बनाइए और अपनी पसंद के रंग भरिए।
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।


Monday, 15 December 2025

बुआ का पत्र -माधुरी Q/A ,VBQ

 



















   बुआ का पत्र-  माधुरी Q/A 

पाठ में से

1. यह पत्र किसने किसके लिए लिखा है?

 यह पत्र हेमा बुआ ने शौर्य के लिए लिखा है ।

2. शौर्य छुट्टियों में क्या सीख रहा था?

शौर्य छुट्टियों में नृत्य और चित्रकला सीख रहा था ।

3.बच्चों ने गणेश जी की मूर्ति कैसे बनाई?

च्चों ने गणेश जी की मूर्ति मिट्टी के लौंदे में से मिट्टी लेकर बनाई ।

बातचीत के लिए

यदि आप बाल भवन जाएँगे, तो क्या क्या सीखेंगे?

यदि हम बाल- भवन जाएँगे, तो मूर्ति बनाना, पतंग बनाना ,रंगोली बनाना, ग्रीटिंग कार्ड बनाना तथा मोमबत्तियाँ बनाना सीखेंगे।

जब आपको प्रतियोगिता में जीतने पर इनाम मिले तो आपको कैसा लगेगा?

जब हमको प्रतियोगिता में जीतने पर इनाम मिले तो हमको और हमारे माता-पिता को  बहुत अच्छा लगेगा और खुशी मिलेगी ।

आपकी बात

1.आप गरमी की छुट्टियों में क्या-क्या  सीखते हैं?

मैं गरमी की छुट्टियों में पियानो बजाना और साइकिल चलाना सीखता हूँ।

2.आप दीपावली पर क्या-क्या काम करते हैं?

---------------------------------------------------

भाषा की बात

1.उदाहरण देखकर लिखिए-

क) ट्+ ट =  ट्ट   छुट्टी  मिट्टी

ख) त् + य =  त्य   सत्य मृत्यु

ग) च् + च = च्च   बच्चा सच्चा कच्चा

जीवन मूल्य-

प्रश्न 1.
आप अपनी रुचियों को बढ़ाने के लिए क्या-क्या प्रयास करते हैं? उन्हें पूरा करने में आपकी मदद कौन करता है?
उत्तर :
मैंअपनी रुचियों को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के चित्र बनाता हूँ और उसमें रंग भरता हूँ । इस काम में मेरी मदद मेरी माँ करती है।

प्रश्न 2.
त्योहार हमारे जीवन में उमंग-उत्साह भरते हैं। आप अपने घर को सजाने में कैसे सहायता करते हैं?
उत्तर :
हम अपने घर को सजाने के लिए घर की साफ़-सफ़ाई करके, हर वस्तु को उचित स्थान पर रखते हैं। कागज़ के अच्छे-अच्छे फूल बनाकर दीवार पर सजाते हैं।

प्रश्न 3.

मिल जुलकर काम करने का एक अपना ही आनंद है क्या आपको भी आपस में मिल-जुलकर काम करना पसंद है? मिल-जुलकर काम करने के क्या फायदे हैं?
उत्तर :
हमें भी मिल-जुलकर काम करना पसंद है। मिल-जुलकर काम करने से काम करना आसान हो जाता है, काम समय पर पूरा हो जाता है तथा आपस में प्यार भी बढ़ता है।

कुछ करने के लिए-

प्रश्न 1.
दीपावली के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाइए-
ज़रूरी सामान-एक मोटा कागज़, सूखी पत्तियाँ, सूखे फूल या पेंसिल की गोल छीलन, काली मिर्च के पाँच-छह दाने, कैंची, फेवीकोल आदि।
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।

प्रश्न 2.
छिलकों से खिलौना या मूर्ति बनाइए-
ज़रूरी सामान-पिस्ते/अखरोट/मूँगफली के छिलके, मोटा गत्ता, फेवीकोल, बटन, आइसक्रीम स्टिक, फेविकोल आदि।
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।


Monday, 1 December 2025

आपने दशहरे की छुट्टियाँ कैसे बिताई इस बारे में बताते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।

 आपने दशहरे की  छुट्टियाँ कैसे बिताई इस बारे में बताते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।

प्रिय मित्र,

नमस्ते!


मैं तुम्हें अपनी दशहरे (दुर्गा पूजा) की छुट्टियों के बारे में बताने के लिए यह पत्र लिख रहा/रही हूँ। इस बार मैंने परिवार के साथ कई सुंदर पंडाल देखे। माँ दुर्गा की प्रतिमाएँ और सजावट बहुत मनमोहक थीं। दशहरे के दिन हम रावण दहन देखने गए, जहाँ पटाखों की चमक से पूरा मैदान जगमगा उठा। छुट्टियों में मैंने दोस्तों के साथ खेला और थोड़ी पढ़ाई भी की। मेरी छुट्टियाँ बहुत अच्छी रहीं।


तुम्हारा मित्र

__________**


ANNUAL REVISION MADHURI Q/A

       चूँ-चूँ की टोपी माधुरी Q/A 1.चूहे कमरे में क्या कर रहे थे?  चूहे कमरे में खूब उछल-कूद कर रहे थे। 2 चूहा दर्जी के पास क्या लेकर गया और...