Monday, 15 December 2025

सबसे बड़ा मूर्ख - बहुविकल्पीय प्रश्न-

 

DAV Class 3 Hindi Ch 14 Solutions – सबसे बड़ा मूर्ख

I. बहुविकल्पीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
अकबर के दरबार में ………… रत्न थे।
(क) सात
(ख) नौ
(ग) पाँच
(घ) तीन
उत्तर :
(ख) नौ

प्रश्न 2.
बीरबल किस बात के लिए प्रसिद्ध थे?
(क) चतुराई
(ख) बुद्धिमता
(ग) धूर्तता
(घ) ‘क’, ‘ख’ दोनों
उत्तर :
(घ) ‘क’, ‘ख’ दोनों


प्रश्न 3.
अकबर ने व्यापारी को कितनी अशर्फ़ियाँ देने का आदेश दिया?
(क) दो हज़ार
(ख) एक हज़ार
(ग) पाँच हज़ार
(घ) सात हज़ार
उत्तर :
(ख) एक हज़ार

प्रश्न 4.
व्यापारी कितने महीने बाद आने की बात कहकर चला गया?
(क) एक माह
(ख) दो माह
(ग) तीन माह
(घ) पंद्रह दिन
उत्तर :
(क) एक माह

Discover more
ML Aggarwal Class 9 Solutions
ML Aggarwal Class 6 Solutions
Mathematics
Kalvi
ML Aggarwal Class 10 Solutions
ML Aggarwal Class 8 Solutions
Education
TextBook
Textbook
textbook

प्रश्न 5.
किसने पूछा कि दुनिया में सबसे बड़ा मूर्ख कौन है?
(क) बीरबल
(ख) अन्य मंत्री
(ग) व्यापारी
(घ) अकबर
उत्तर :
(घ) अकबर


प्रश्न 6.
बीरबल ने अपनी बात किस चीज़ पर लिखकर दी?
(क) स्लेट पर
(ख) पत्ता पर
(ग) कागज़ पर
(घ) कपड़ा पर
उत्तर :
(ग) कागज़ पर

प्रश्न 7.
मंद-मंद कौन मुसकरा रहा था?
(क) बीरबल
(ख) अकबर
(ग) व्यापारी
(घ) अन्य मंत्री
उत्तर :
(क) बीरबल

Discover more
Kalvi
Maths
Mathematics
Science
ML Aggarwal Class 9 Solutions
ML Aggarwal Class 10 Solutions
TextBook
Education
Textbook
textbook

प्रश्न 8.
अकबर ने किसे गले लगा लिया?
(क) बीरबल
(ख) व्यापारी
(ग) अन्य मंत्री
(घ) पुत्र
उत्तर :
(क) बीरबल


प्रश्न 9.
बीरबल को कितनी अशर्फ़ियाँ देने की घोषणा की गई?
(क) एक हज़ार
(ख) आठ हज़ार
(ग) तीन हज़ार
(घ) पाँच हज़ार
उत्तर :
(क) एक हज़ार

प्रश्न 10.
किसने अनजान आदमी पर विश्वास न करने की कसम खाई?
(क) बीरबल
(ख) व्यापारी
(ग) अकबर
(घ) अन्य मंत्री
उत्तर :
(ग) अकबर

II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
अकबर और बीरबल की कहानी कितने वर्ष पुरानी है?
उत्तर :
अकबर और बीरबल की कहानी लगभग चार सौ वर्ष पुरानी है।

प्रश्न 2.

अकबर कैसे शासक थे?
उत्तर :
अकबर न्यायप्रिय शासक थे।

प्रश्न 3.
अकबर के दरबार में व्यापारी क्या लेकर आया?
उत्तर :
अकबर के दरबार में व्यापारी अरबी घोड़े लेकर आया।

Discover more
ML Aggarwal Class 6 Solutions
TextBook
Science
ML Aggarwal Class 10 Solutions
textbook
ML Aggarwal Class 8 Solutions
Textbook
Education
Kalvi
ML Aggarwal Class 9 Solutions

प्रश्न 4.
बीरबल ने अपना मुँह बंद क्यों रखा।
उत्तर :
उचित अवसर की प्रतीक्षा में थे बीरबल। इसलिए उन्होंने अपना मुँह बंद रखा।

प्रश्न 5.
अकबर के प्रश्न का उत्तर देने के लिए बीरबल ने कितना समय माँगा?
उत्तर :
अकबर के प्रश्न का उत्तर देने के लिए बीरबल ने एक माह का समय माँगा।

III. लघु उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
अकबर के प्रमाण माँगने पर बीरबल ने क्या तर्क दिया?
उत्तर :
“महाराज, आज डेढ़ महीना बीत चुका है लेकिन वह व्यापारी घोड़े लेकर नहीं आया। अशर्फियाँ तो गई हाथ से।”

प्रश्न 2.

अकबर को अपनी भूल का पता कैसे चला?
उत्तर :
जब बीरबल ने बताया कि महाराज आज डेढ़
महीना बीत चुका है, लेकिन वह व्यापारी घोड़े लेकर अभी तक नहीं आया, तब अकबर को अपनी भूल का पता चला।

प्रश्न 3.
बीरबल की बात सुनकर अकबर ने क्या किया?
उत्तर :
अकबर ने उठकर बीरबल को गले लगा लिया और उसे एक हज़ार अशर्फियाँ पुरस्कार में देने की घोषणा की। इसके साथ ही अनजान आदमी पर विश्वास न करने की कसम भी खाई।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न-

1. एक बार की बात है। बादशाह अकबर के दरबार में एक व्यापारी आया। उसके पास अच्छे अरबी घोड़े थे। अकबर को घोड़े बहुत पसंद आए। उन्होंने सारे घोड़े खरीद लिए और उनकी कीमत देने का आदेश दिया। अकबर के आदेश से व्यापारी को एक हज़ार अशर्फ़ियाँ और दी गई। व्यापारी से कुछ और घोड़े लाने के लिए कहा गया। व्यापारी एक महीने में और घोड़े लाने की बात कहकर दरबार से चला गया।

प्रश्न 1.
अकबर के दरबार में कौन आया था?
उत्तर :
अकबर के दरबार में एक व्यापारी आया था।

Discover more
Mathematics
ML Aggarwal Class 9 Solutions
ML Aggarwal Class 8 Solutions
Textbook
Education
Kalvi
ML Aggarwal Class 6 Solutions
Maths
TextBook
ML Aggarwal Class 10 Solutions

प्रश्न 2.
व्यापारी क्या लेकर आया था?
उत्तर :
व्यापारी अरबी घोड़ा लेकर आया था।

प्रश्न 3.

अकबर को घोड़े कैसे लगे?
उत्तर :
अकबर को घोड़े बहुत अच्छे लगे।

प्रश्न 4.
क्या! अकबर ने सारे घोड़े खरीद लिए थे?
उत्तर :
हाँ, अकबर ने सारे घोड़े खरीद लिए थे।

प्रश्न 5.
व्यापारी को कितनी अशर्फ़ियाँ दी गईं?
उत्तर :
व्यापारी को एक हजार अशर्फ़ियाँ दी गईं।

Discover more
TextBook
Maths
Science
ML Aggarwal Class 10 Solutions
ML Aggarwal Class 8 Solutions
textbook
Kalvi
ML Aggarwal Class 9 Solutions
Textbook
Mathematics

प्रश्न 6.
व्यापारी कब आने को कहकर चला गया था?
उत्तर :
व्यापारी एक महीने में आने को कहकर चला गया था।

2. बीरबल भी दरबार में उपस्थित था। उसे बादशाह की यह बात अच्छी नहीं लगी। लेकिन उसने अपना मुँह बंद रखा और उचित अवसर की प्रतीक्षा करने लगा। कुछ दिन बाद ही बीरबल को मौका मिल गया। बादशाह अकबर अपने सिंहासन पर बैठे थे। अकबर ने पूछा – “बीरबल जानते हो, दुनिया में सबसे बड़ा मूर्ख कौन है?”

प्रश्न 1.
दरबार में कौन उपस्थित था?
उत्तर :
दरबार में बीरबल उपस्थित था।


प्रश्न 2.
किसे बादशाह की बात अच्छी नहीं लगी?
उत्तर :
बीरबल को बादशाह की बात अच्छी नहीं लगी।

प्रश्न 3.
बीरबल ने अपना मुँह क्यों बंद रखा?
उत्तर :
बीरबल ने उचित अवसर की प्रतीक्षा में अपना मुँह बंद रखा।

Discover more
TextBook
Maths
Textbook
textbook
Mathematics
ML Aggarwal Class 10 Solutions
ML Aggarwal Class 6 Solutions
Education
ML Aggarwal Class 9 Solutions
ML Aggarwal Class 8 Solutions

प्रश्न 4.
बादशाह अकबर कहाँ बैठे थे?
उत्तर :
बादशाह अकबर सिंहासन पर बैठे थे।

प्रश्न 5.
अकबर ने बीरबल से क्या पूछा?
उत्तर :
अकबर ने बीरबल से पूछा “दुनिया में सबसे बड़ा मूर्ख कौन है?”

3. “महाराज, आज डेढ़ महीना बीत चुका है, लेकिन वह व्यापारी घोड़े लेकर नहीं आया। अशर्फ़ियाँ तो गईं हाथ से।” अकबर ने तमतमाए स्वर में पूछा – “अगर वह व्यापारी घोड़े लेकर आ गया तो?” बीरबल ने बिना झिझके उत्तर दिया – “आपका नाम काटकर उसका नाम लिख दूँगा।” अकबर को अपनी भूल का पता चला। उन्होंने उठकर बीरबल को गले लगा लिया और बीरबल को एक हज़ार अशर्फ़ियाँ पुरस्कार देने की घोषणा की।

प्रश्न 1.
व्यापारी को गए कितने महीने बीत चुके थे?
उत्तर :
व्यापारी को गए डेढ़ महीने बीत चुके थे।


प्रश्न 2.
अकबर ने तमतमाए स्वर में क्या पूछा?
उत्तर :
“अगर वह व्यापारी घोड़े लेकर आ गया तो?”

प्रश्न 3.
बीरबल ने क्या उत्तर दिया?
उत्तर :
आपका नाम काटकर उसका नाम लिख दूँगा।

प्रश्न 4.
किसे अपनी भूल का पता चला?
उत्तर :
अकबर को अपनी भूल का पता चला।


प्रश्न 5.
बीरबल को कितनी अशर्फियाँ देने की घोषणा की गई?
उत्तर :
बीरबल को एक हजार अशर्फ़्रियाँ देने की घोषणा की गई।

शब्दार्थः

  • आँख का तारा – प्यारा
  • कीमत – मूल्य
  • आदेश – आज्ञा
  • उचित – सही
  • प्रतीक्षा – इंतज़ार
  • उपस्थित – हाज़िर
  • आँखों से अँगारे बरसना – खूब गुस्सा करना
  • मंद – मंद – धीरे – धीरे
  • प्रमाण – सबूत
  • गुस्ताखी – अशिष्टता
  • तमतमाए – क्रोधित
  • घोषणा – एलान
  • झिझक – संकोच
  • अनजान – जिसे जानते नहीं हैं
  • पुरस्कार – इनाम।

सबसे बड़ा मूर्ख Summary in Hindi

पाठ-परिचय :

‘सबसे बड़ा मूख्ख’ शीर्षक कहानी अकबर और बीरबल पर आधारित है, जो लगभग चार सौ वर्ष पुरानी है। हमारे देश में अकबर नामक एक मुगल बादशाह था। उसके द्रबार में नौ मंत्री थे। उन नौ मंत्रियों में बीरबल भी एक था, जो अपनी बुद्धिमता और चतुराई के कारण अकबर का चहेता था।

पाठ का सार :

लगभग चार सौ वर्ष हमारे देश में मुगल बादशाह अकबर का राज था। वे बहुत न्यायप्रिय थे। उनके दरबार में नौ मंत्री थे, जिन्हें नवरत्न कहा जाता था। बीरबल उन नवरत्नों में से एक थे, जो अपनी बुद्धिमता और चतुराई के कारण प्रसिद्ध थे।

एक बार अकबर के दरबार में एक व्यापारी अरबी घोड़े लेकर आया। बादशाह को वे घोड़े बहुत पसंद् आए। अकबर ने उन सारे घोड़ों को खरीद लिया और कुछ और घोड़े लाने के लिए एक हज़ार अशर्फ़ियाँ दे दीं। व्यापारी एक महीने बाद आने का वादा करके चला गया। बीरबल को यह बात अच्छी नहीं लगी। कुछ दिन बाद अकबर सिंहासन पर बैठे थे। उन्होंने बीरबल से पूछा-“क्या तुम बता सकते हो कि दुनिया में सबसे बड़ा मूर्ख कौन है?” बीरबल ने एक महीने बाद बताने का समय दे दिया। एक महीने बाद बीरबल से अकबर ने अपने प्रश्न का उत्तर पूछा। बीरबल ने एक कागज़ के टुकड़े पर लिखकर अकबर की तरफ बढ़ाया।

अकबर कागज को पढ़ते ही गुस्से से लाल हो गए। इधर बीरबल मुस्कुरा रहे थे। अकबर ने कड़क कर पूछा-“”इसका कोई प्रमाण है?” बीरबल ने कहा-“जिस व्यक्ति ने एक अनजान परदेशी को एक हज़ार अशर्फियाँ दिलवाई हों, उससे बड़ा मूर्ख और कौन हो सकता है।” अकबर गुस्से में बोले-“अगर व्यापारी घोड़े लेकर आ गया तो?” बीरबल ने बिना झिझके जवाब दिया-“आपका नाम काटकर उसका नाम लिख दूँगा।” अकबर को अपनी भूल का पता चला। उन्होंने उठकर बीरबल को गले लगा लिया और एक हज़ार अशर्फ़ियाँ पुरस्कार में देने की घोषणा की। इसके साथ ही अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करने की कसम खाई।

No comments:

Post a Comment

बुआ का पत्र -माधुरी Q/A ,VBQ

      बुआ का पत्र-  माधुरी Q/A  पाठ में से 1.  यह पत्र किसने किसके लिए लिखा है?  यह पत्र हेमा बुआ ने शौर्य के लिए लिखा है । 2. शौर्य छुट्टिय...