Friday, 25 July 2025

PT 1 Good Readers Bonus

   PT 1 Good Readers Bonus 
1.गर्भवती महिला किस चीज़ के लिए मचल उठी?
2.बगीचा किसका था?   
3.महिला के होने वाले बच्चो को कौन ले गई?
4.जादूगरनी ने उस बच्चे का नाम क्या  रखा?
5.जादूगरनी ने किसके नाम पर बच्चे का नाम रखा?
6.जादूगरनी ने रैपुंजल को कहाँ बंद कर दिया?
7.मीनार कैसा था?
8.मीनार में कितनी खिड़की थी?
9.रैपुंजल के बाल कैसे थे?
10.जादूगरनी किसके सहारे मीनार में जाती थी?
नन्हीं कहानियाँ - पिनोकियो
1.जेपैटो कैसा व्यक्ति था?
a)नि:संतान b)अच्छा c)बुरा d)गरीब
2.जेपैटो क्या करता था?
a)खिलौने बनाता था    b)पतंग बनाता था
c)कपड़ा बुनता था      d)खेती करता था
3.जेपैटो ने लकड़ी का क्या बनाया?
a)लड़का     b)लड़की
c)खिलौना     d)कठपुतली
4.किसको जैपैटो पर दया आई?
a)पिनोकियो b)किसान
c)शेर d)परी
5.परी ने किस में जान डाल दी?
a)लड़का b)खिलौने
c)कठपुतली d)लकडी
6.जेपैटो के पुत्र का नाम क्या था?
a)पिनोकियो b)पिनाकियो
c)रैपुंजल d)पिनाकी
7.पिनोकियो को कहाँ जाने की इच्छा हुई?
a)विद्यालय b)सर्कस
c)पार्क d)जंगल
8.जेपैटो ने क्या बेचकर पिनोकियो को पैसे दिए?
a)घड़ी b)साइकिल
c)कोट d)कार
9.जेपैटो ने पिनोकियो को कहाँ भेजा?
a)फनलैंड b)खेल
c)जंगल d)पाठशाला
10.कौन पिनोकियो को सर्कस में रखना चाहता था?
a)रिंग मास्टर b)मास्टर
c)सर्कस का मालिक d)जेपैटो

Wednesday, 16 July 2025

अपठित गद्यांश-नदियाँ

 नीचे दिए गए  गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

 भारतवर्ष नदियों का देश है । नदियाँ हमारा बड़ा उपकार करती हैं यह हमारी खेती को हरा-भरा  रखती हैं । गंगा और यमुना हमारी प्रमुख  नदियाँ हैं । गंगा को माता की तरह पूजते हैं और उसे गंगा मैया कह कर बुलाते हैं । लेकिन आजकल नदियों का पानी गंदा होता जा रहा है।नदियाँ अपने साथ बारिश का जल एकत्र कर, उसे भू-भाग में पहुँचाने का महत्वपूर्ण काम करती हैं। नदियाँ देश के विकास में बहुत साथ देतीं हैं फिर चाहे वह आर्थिक विकास, सामाजिक विकास या फिर धार्मिक विकास ही क्यों न हो। नदी से एक नहीं अपितु कई लाभ होते हैं। नदियाँ धरती पर जीवन जीने के लिए एक आशीर्वाद है।

  1.  भारत वर्ष किसका देश है?

  2.  दो नदियों के नाम लिखिए ।

  3.  गंगा को क्या कह कर बुलाते हैं?

  4.  यह हमारी खेती को कैसा रखती है?

  5.  नदियाँ धरती के लिए क्या हैं?

अपठित गद्यांश-स्वच्छता

   अपठित गद्यांश

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दें। (5X1=5)

स्वच्छता का जीवन में बहुत महत्त्व है। सबसे पहले शरीर की सफ़ाई आवश्यक है। दाँत, आँख, कान, नाक आदि सदैव साफ़ रखने चाहिए, जिससे इनमें कोई रोग न हो। रोज़ सुबह नहाना चाहिए। कपड़े भी सदैव साफ़-सुथरे पहनने चाहिए। मैले कपड़ों से बदबू आती है तथा उनके कारण हम बीमार भी हो सकते हैं। खाने-पीने की चीज़ों में सफ़ाई का ध्यान रखना बहुत ज़रुरी है। स्वच्छ बर्तनों में पका खाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। खाना खाने से पहले हाथ भली प्रकार धो लेने चाहिए। गंदे हाथों से खाना खाने से रोगाणु पेट में चले जाते हैं। वे कई भयंकर बीमारियाँ पैदा कर सकते हैं।


(1) हमें कैसे कपड़े पहनने चाहिए?

(2) कैसा खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है?

(3) खाना खाने से पहले क्या करना चाहिए?

(4) स्वच्छता का अर्थ है

(नहाना, गंदगी, सफ़ाई, खेलना)

(5) रोगाणु हमारे पेट में कैसे चले जाते हैं ?

Monday, 14 July 2025

अपठित गद्यांश-पेड़

  

1.नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पश्नों के उत्तर लिखिए।

पेड़ प्रकृति का बहुत बड़ा वरदान है। पेड़ सभी प्राणियों को  जीने के लिए ऑक्सीजेन देते हैं। पेड़ से हमें फल,फूल,लकड़ी ,दवाई आदि चीज़ें मिलती हैं। पेड़ों के कारण बारिश होती है। पेड़-पौधे पशु-पक्षियों के रहने का स्थान भी है। पेड़ हमें छाया और सुरक्षा प्रदान करते हैं। पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को संतुलित रखते हैं।  पेड़ हवा को साफ़ और प्रदूषण को कम करते हैं। पेड़ों के बिना जीवन असंभव है। पेड़ धरती की अनमोल संपदा है। इसलिए हमें पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए।

1.प्रकृति का वरदान किसे कहा गया है?

2. ऑक्सीजेन  हमें कहाँ से मिलता है?

3.किसके कारण हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहता है?

4. पेड़ किसकी अनमोल संपदा है?

5.पेड़ प्रदूषण को क्या करते हैं?

Sunday, 13 July 2025

PT 1 माधुरी Q/A Revision work

 भारत देश कविता माधुरी

कविता में से

1.हमारे देश का नाम क्या है?

हमारे देश का नाम भारत है।

2.यहाँ कौन-कौन सी नदियाँ बहती हैं?

यहाँ गंगा और यमुना जैसी नदियाँ बहती हैं।

3.हमारे देश में क्या-क्या भिन्न है?

हमारे देश में संस्कृति और उत्सव भिन्न है।

4.कविता में बच्चे क्या वादा करते हैं?

कविता में बच्चे सदा आगे बढ़ने का वादा करते हैं।

हाथी और चिड़िया Q/A 

1.चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए कया किया?

उत्तर -  चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए यहाँ-वहाँ से तिनके इकट्ठा करके पेड़ की डाली पर रख आती थी।

2.चिड़िया पत्ता  कयों नहीं उठा पा रही थी?
उत्तर - चिड़िया पत्ता उठा नहीं पा रही थी  क्योंकि चिड़िया छोटी थी और पत्ता कुछ बड़ा था ।
3.हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने क्या किया?
उत्तर - हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने और भी कई हाथियों को अपने वश में किया और उन्हें सामान ढोने के काम पर लगा दिया।

Saturday, 12 July 2025

पेड़ों का महत्व (अनुच्छेद) PT1

 पेड़ों का महत्व (अनुच्छेद) 

पेड़ प्रकृति का बहुत बड़ा वरदान है। पेड़ सभी प्राणियों को  जीने के लिए ऑक्सीजेन देते हैं। पेड़ से हमें फल,फूल,लकड़ी ,दवाई आदि चीज़ें मिलती हैं। पेड़ों के कारण बारिश होती है। पेड़-पौधे पशु-पक्षियों के रहने का स्थान भी है। पेड़ हमें छाया और सुरक्षा प्रदान करते हैं। पेड़-पौधे हमारी धरती को हरा-भरा रखते हैं।  पेड़ हवा को साफ़ और प्रदूषण को कम करते हैं। पेड़ों के बिना जीवन असंभव है। पेड़ धरती की अनमोल संपदा है। इसलिए हमें पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए।


Wednesday, 9 July 2025

Activity उलटे अर्थ वाले शब्द (विलोम शब्द) PT1

 https://studio.frameworkconsulting.com/activity/88742/shared

PT1 RW भाषा अभ्यास


1.उलटे अर्थ वाले शब्द (विलोम शब्द)
नया -पुराना           हँसना - रोना
नीचे - ऊपर        दुख - सुख  
बड़ा - छोटा          कम - ज़्यादा  
कमज़ोर-ताकतवर      बेचना - खरीदना
2. दिए गए शब्दों के समान लय वाले शब्द लिखिए-
(क) यहाँ-वहाँ कहाँ जहाँ
(ख) जान- शान,मान, दान, कान
(ग) वादा- सादा,मादा,दादा,प्यादा ,ज़्यादा
3.नीचे दिए गए शब्दों का अन्य अर्थ चुनकर लिखिए-
(क) भिन्न -अलग
(ख) नदी- सरिता
(ग) दुनिया- संसार
(घ) पर्वत- पहाड़




PERIODIC TEST - I ( F.M. 20 +4) syllabus

  PERIODIC TEST - I ( F.M.  20 +4)   

 21th to 27thJuly 2025

  1.भारत देश + भाषा अभ्यास

     2. हाथी और चिड़िया + भाषा अभ्यास

     3. अपठित गद्यांश 

1.अपठित  गद्यांश–                              

5

2.अनुच्छेद                        

4

3.विलोम(भाषा अभ्यास)

2

4. समान लय वाले शब्द -(भाषा अभ्यास)

2

5.अर्थ लिखिए   (भाषा अभ्यास)      -

1

6.भाषा माधुरी

6

7. उत्तम पाठक बोनस योजना

4


हाथी और चिड़िया word puzzle activity

https://studio.frameworkconsulting.com/activity/64891/shared 

मेरा प्रिय मित्र अनुच्छेद

    मेरा प्रिय मित्र  (अनुच्छेद)

अनुराग मेरा सबसे प्रिय मित्र है।  मैं प्रतिदिन  उसके साथ खेलता और पढ़ता हूँ । अनुराग मेरे पड़ोस में रहता है और मेरे ही स्कूल में पढ़ता है। पढ़ाई में वह मुझसे अच्छा है । वह मेरा मन कभी नहीं दुखाता।  हम दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। अनुराग बहुत नम्र लड़का है।  उसे मैंने किसी के साथ झगड़ा करते नहीं देखा।   वह समय का बहुत पाबंद है। सच्चे मित्र की पहचान मुसीबत के समय  होती है।  मुझे अपने इस दोस्त पर गर्व है।

 

 


PT 1 Good Readers Bonus

    PT 1 Good Readers Bonus  1.गर्भवती महिला किस चीज़ के लिए मचल उठी? 2. बगीचा किसका था?    3. महिला के होने वाले बच्चो को कौन ले गई? 4. जाद...