Wednesday, 27 November 2024

सबसे बड़ा मूर्ख -माघुरी Q/A

   भारतीय मुद्रा

 
अशर्फ़ियाँ

सबसे बड़ा मूर्ख - कहानी में से

1.बादशाह अकबर के दरबार में कितने मंत्री थे?
बादशाह अकबर के दरबार में नौ मंत्री थे।

2.एक दिन बादशाह अकबर के दरबार में कौन आया?
एक दिन बादशाह अकबर के दरबार में एक व्यापारी  आया।

3.बीरबल को बादशाह की कौन-सी बात अच्छी नहीं लगी?
एक अनजान  व्यापारी को कुछ और घोड़े लाने के लिए एक हज़ार अशर्फियाँ देना , अकबर की यह बात बीरबल को अच्छी नहीं लगी।

4.बादशाह अकबर ने बीरबल से क्या पूछा?
बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा कि बताओ दुनिया में सबसे बड़ा मूर्ख कौन है।
5.बीरबल ने कागज़ पर किसका नाम लिखा होगा?
बीरबल ने कागज़ पर  बादशाह अकबर का नाम लिखा होगा।
6.क) बीरबल ने  अकबर से कहा।
ख)अकबर ने बीरबल से कहा।
ग)बीरबल ने अकबर से कहा।

आपकी कल्पना
यदि मुझे कोई अजनबी मिल जाए तो-
सबसे पहले मैं उसके बारे में कुछ जानना चाहूँगा,जैसे कि 
उसका नाम,वह क्या करता है और कहाँ रहता है। उसे मुझसे क्या काम है।

आप अपनी जेब में क्या-क्या रख सकते हैं?
कागज़,चाबी,कलम,चॉकलेट
भाषा की बात
2.क)प्राची को जब नई साइकिल नहीं मिली तो  उसका मुँह लटक गया।
ख) हार्दिक पूरे परिवार की  आँख का तारा है।
ग) दीपावली पर अपने लिए नए खिलौने देखकर  सभी बच्चों के चेहरे खिल  उठे।
घ)दिव्या के हाथ से काँच का गिलास टूटने पर  माँ की आँखों से अंगारे बरसने लगा।
3.गिनती से भी शब्द बनते हैं -
क) नव+  रत्न =        नवरत्न
ख)चौ+ राहा=          चौराहा
ग)त्रि +भुज =           त्रिभुज
घ)सप्त +ऋषि=         सप्तर्षि
ङ)षट् +कोण =         षट्कोण

4. शब्दों के अक्षरों को आगे-पीछे करके लिखिए-
क) दाल - लदा
ख) टमक - मटक
ग) नाच - चना
घ) मगर - गरम

जीवन मूल्य
प्रश्न 6– किसी अनजान व्यक्ति से मिलने पर हमें क्या क्या सावधानियाँ बरतनी होंगी ? क्यों?
उत्तर – किसी अनजान व्यक्ति से मिलने पर हमें उससे अधिक मेलजोल नहीं बढ़ानी चाहिए | उससे खाने की कोई वस्तु नहीं लेनी चाहिए और उसे अपने बारे में अधिक जानकारी नहीं देनी चाहिए |अगर उसको हमारे बारे में पता चल गया तो वह इसका गलत फ़ायदा उठा सकता है।वह हमें और हमारे माता-पिता को हानि पहुँचा सकता है।


भारतीय मुद्रा


No comments:

Post a Comment

"हमारा देश कविता" activity

https://studio.frameworkconsulting.com/project/8164/playlist/16484/shared