राष्ट्रीय पक्षी मोर
मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। यह पक्षी अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। मोर चमकीले, हरे और नीले रंग का होता हैं। उसकी गर्दन लंबी तथा नीले रंग की होती है।वह कीड़े-मकौड़े,साँप और अनाज के दाने खाता है। उसके पंख भी लंबे होते हैं । बरसात के मौसम में वह पंख फैला कर नाचता है। वह जंगल में पेड़ों पर रहता है।हमें मोर का शिकार नहीं करना चाहिए।हमें उसकी सुरक्षा करनी चाहिए।
No comments:
Post a Comment