Tuesday, 1 August 2023

पाठ 7 दादाजी माधुरी

  पाठ 7 दादाजी

कहानी में से
1. एक दिन मस्जिद से अज़ान की आवाज़ क्यों नहीं आई?
उत्तर - एक दिन मस्जिद से अज़ान की आवाज़ नहीं आई क्योंकि सोनाली के दादाजी बीमार थे
2.पहले वाला लड़का क्यों नाराज़ हो गया था?
उत्तर - पहले वाला लड़का नाराज़ हो गया था क्योंकि सोनाली सारे अखरोट ले गई थी । इसलिए उन्हें एक भी अखरोट नहीं मिला।
3.सोनाली दादाजी के लिए क्या लेकर गई?
उत्तर - सोनाली दादाजी के लिए अखरोट लेकर गई ।
4.दादाजी किसे देखकर खुश हो गए?
उत्तर - दादाजी बच्चों को देखकर खुश हो गए।

भाषा की बात
1.शब्द लड़ी
डर →रह→ हल→ लपक→ कलम→ मगर→ रंग→ गरम→ मटर→ रथ→ थकान

2. कहा   कहाँ
    काटा   काँटा
कहा - उसने कहा कि वह कल घर जाएगा।
कहाँ - तुम कहाँ रहते हो?
काटा - मैंने चाकू से फल काटा
काँटा - मेरे पैर में काँटा चुभ गया है।

3.काम वाले शब्द (क्रिया शब्द)
              वाक्य                                                    काम वाले शब्द
क)गाँव में एक नदी  बहती थी।                                    बहती थी
ख) सोनानी पहाड़ी की ओर चल दी।                              चल दी
ग)सोनाली ने दादाजी को अखरोट दिए।                         दिए

जीवन मूल्य
1. आप अपने बीमार दादा-दादी या नाना-नानी की देख-भाल और मदद किस प्रकार करते हैं?
उन्हें समय पर दवाई देकर
उनके पैर दबाकर
उन्हें खाना और पानी देकर
उन्हे ंसुबह और शाम घुमाने ले जाकर
उनके साथ बातचीत करके
उनके साथ समय बिताकर
2.हमें सुबह उठना चाहिए।सुबह उठने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है । हमें ताज़ी हवा मिलती है।
सुबह सैर करने से हमारा शरीर चुस्त और तंदरुस्त रहता है और हमें कोई बीमारी नहीं होती है।



No comments:

Post a Comment

Annual पत्र लेखन अभ्यास 2026

      पत्र लेखन गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए। VIM-481 शैलश्री विहार, चंद्रशेखरपुर , भुवनेश्वर। दिनांक- 2 मार...