Tuesday, 18 July 2023

अपठित गद्यांश

  अपठित गद्यांश

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दें। (5X1=5)


स्वच्छता का जीवन में बहुत महत्त्व है। सबसे पहले शरीर की सफ़ाई आवश्यक है। दाँत, आँख, कान, नाक आदि सदैव साफ़ रखने चाहिए, जिससे इनमें कोई रोग न हो। रोज़ सुबह नहाना चाहिए। कपड़े भी सदैव साफ़-सुथरे पहनने चाहिए। मैले कपड़ों से बदबू आती है तथा उनके कारण हम बीमार भी हो सकते हैं। खाने-पीने की चीज़ों में सफ़ाई का ध्यान रखना बहुत ज़रुरी है। स्वच्छ बर्तनों में पका खाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। खाना खाने से पहले हाथ भली प्रकार धो लेने चाहिए। गंदे हाथों से खाना खाने से रोगाणु पेट में चले जाते हैं। वे कई भयंकर बीमारियाँ पैदा कर सकते हैं।


(1) हमें कैसे कपड़े पहनने चाहिए?

(2) कैसा खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है?

(3) खाना खाने से पहले क्या करना चाहिए?

(4) स्वच्छता का अर्थ है

(नहाना, गंदगी, सफ़ाई, खेलना)

(5) खुशबू  का विलोम शब्द - 

No comments:

Post a Comment

हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास

     हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास   भाषा अभ्यास  1.चित्रों के नाम  चिड़िया  हाथी  पेड़  घोंसला 2.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द त्त - पत्ता  उत्तर...