Tuesday, 23 August 2022

पाठ 7 दादाजी माधुरी

 पाठ 7 दादाजी

कहानी में से
1. एक दिन मस्जिद से अज़ान की आवाज़ क्यों नहीं आई?
उत्तर - एक दिन मस्जिद से अज़ान की आवाज़ नहीं आई क्योंकि सोनाली के दादाजी बीमार थे
2.पहले वाला लड़का क्यों नाराज़ हो गया था?
उत्तर - पहले वाला लड़का नाराज़ हो गया था क्योंकि सोनाली सारे अखरोट ले गई थी । इसलिए उन्हें एक भी अखरोट नहीं मिला।
3.सोनाली दादाजी के लिए क्या लेकर गई?
उत्तर - सोनाली दादाजी के लिए अखरोट लेकर गई ।
4.दादाजी किसे देखकर खुश हो गए?
उत्तर - दादाजी बच्चों को देखकर खुश हो गए।

भाषा की बात
1.शब्द लड़ी
डर →रह→ हल→ लपक→ कलम→ मगर→ रंग→ गरम→ मटर→ रथ→ थकान

2. कहा   कहाँ
    काटा   काँटा
कहा - उसने कहा कि वह कल घर जाएगा।
कहाँ - तुम कहाँ रहते हो?
काटा - मैंने चाकू से फल काटा
काँटा - मेरे पैर में काँटा चुभ गया है।

3.काम वाले शब्द (क्रिया शब्द)
              वाक्य                                                    काम वाले शब्द
क)गाँव में एक नदी  बहती थी।                                    बहती थी
ख) सोनानी पहाड़ी की ओर चल दी।                              चल दी
ग)सोनाली ने दादाजी को अखरोट दिए।                         दिए

No comments:

Post a Comment

PT 1 Good Readers Bonus

    PT 1 Good Readers Bonus  1.गर्भवती महिला किस चीज़ के लिए मचल उठी? 2. बगीचा किसका था?    3. महिला के होने वाले बच्चो को कौन ले गई? 4. जाद...