Thursday, 18 July 2019

मेरा प्रिय जानवर कुत्ता


मेरा प्रिय जानवर कुत्ता
हमारे जीवन में जानवरों का बहुत बड़ा महत्त्व है। ये हमारे बहुत काम आते हैं। मेरा प्रिय जानवर कुत्ता है। मैं उसे प्यार से टॉमी कह कर बुलाता हूँ। वह बहुत वफादार है। वह हमारे घर की चोरों से रखवाली करता है। वह किसी भी अनजान आदमी को घर में घुसने नहीं देता है। वह दूध,रोटी,हड़्डी और मांस चाव से खाता है। जब मैं स्कूल से घर आता हूँ तो वह दौड़कर मेरे पास आता है और पूँछ हिलाता है। मैं शाम को उसे घुमाने ले जाता हूँ। वह कभी-कभी मेरे साथ गेंद खेलता है। मैं टॉमी को बहुत प्यार करता हूँ।


No comments:

Post a Comment

हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास

     हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास   भाषा अभ्यास  1.चित्रों के नाम  चिड़िया  हाथी  पेड़  घोंसला 2.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द त्त - पत्ता  उत्तर...