Tuesday, 24 July 2018

अपठित गद्यांश



निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उत्तर लिखें।

हमारे जीवन में जानवरों का बहुत बड़ा महत्त्व है। ये हमारे बहुत काम आते हैं। मेरा प्रिय जानवर कुत्ता है। मैं उसे प्यार से टॉमी कह कर बुलाता हूँ। वह बहुत वफादार है। वह हमारे घर की चोरों से रखवाली करता है। वह किसी भी अनजान आदमी को घर में घुसने नहीं देता है। वह दूध,रोटी,हड़्डी और मांस चाव से खाता है। जब मैं स्कूल से घर आता हूँ तो वह दौड़कर मेरे पास आता है और पूँछ हिलाता है। मैं शाम को उसे घुमाने ले जाता हूँ। वह कभी-कभी मेरे साथ गेंद खेलता है। मैं टॉमी को बहुत प्यार करता हूँ।

1.    हमारे जीवन में किसाका बहुत बड़ा महत्त्व है?
2.    एक वफ़ादर जानवर का नाम लिखो ?
3.    कुत्ता किससे हमारे घर की रखवाली करता है?
4.    कुत्ता क्या खाता है?
    

No comments:

Post a Comment

Annual पत्र लेखन अभ्यास 2026

      पत्र लेखन गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए। VIM-481 शैलश्री विहार, चंद्रशेखरपुर , भुवनेश्वर। दिनांक- 2 मार...