Thursday, 7 September 2017

दीपावली

अपठित गद्यांश/ अनुच्छेद लेखन


दीपवली हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार हैं।यह कार्तिक मास की  अमावास्या के दिन मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान राम चौदह साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। उनके आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। तब से यह त्योहार हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। घर में भी तरह-तरह के पकवान बनते हैं। मित्रों और रिश्तेदारों में मिठाइयाँ बाँटकर सभी अपनी-अपनी खुशी प्रकट करते हैं। दीपावली के दिन लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। दीपावली की शाम को पूजा के समय दीपक जलाए जाते हैं । लाल,पीली,हरी मोमबत्तियों से वातावरण जगमगा उठता है।फुलझड़ियों और पटाखों से अमावस की यह रात जगमगा उठती है।यह अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व है।

1.      दीपावली किसका त्योहार है?
2.      यह कब मनाया जाता है?
3.      भगवान राम कितने साल के बाद अयोध्या लौटे थे?
4.      उनके आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने किया था?
5.      दीपावली के दिन किसकी पूजा की जाती है?
6.      दीपावली की शाम को क्या होता है?
7.      किससे वातावरण जगमगा उठता है?
8.      यह किसकी जीत का पर्व है?
9.      ------------ और --------- से अमावस की यह रात जगमगा उठती है।

10.  इस गद्यांश का नाम लिखिए।

No comments:

Post a Comment

PT 1 Good Readers Bonus

    PT 1 Good Readers Bonus  1.गर्भवती महिला किस चीज़ के लिए मचल उठी? 2. बगीचा किसका था?    3. महिला के होने वाले बच्चो को कौन ले गई? 4. जाद...