Wednesday, 29 October 2025
Tuesday, 28 October 2025
Saturday, 25 October 2025
अपनी दादीजी को सुबह की सैर के फ़ायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए
दादीजी को सुबह की सैर के फ़ायदे बताते हुए पत्र
प्रिय दादीजी,
सादर नमस्ते।
मैं आपको सुबह की सैर के बारे में बताना चाहता/चाहती हूँ। दादीजी, सुबह की सैर करने से शरीर तंदुरुस्त रहता है। ताज़ी हवा मिलती है, जिससे हमें बहुत अच्छा महसूस होता है। सुबह टहलने से मन भी खुश रहता है और पढ़ाई में ध्यान लगता है। इससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है और हम दिन भर तरोताज़ा रहते हैं।
आप भी रोज़ सुबह थोड़ी सैर किया कीजिए, इससे आपको बहुत फायदा होगा।
आपका प्यारा पोता/पोती
अपनी दादीजी को सुबह की सैर के फ़ायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए
प्रिय दादीजी,सादर चरण स्पर्श।
आपका प्यारा पोता (लड़कों के लिए)
कखग
Monday, 7 April 2025
भारत के पर्वत
भारत के पर्वत
- हिमालय
- माउंट एवरेस्ट
- अरावली
- विंध्याचल
- नीलगिरि
- सतपुड़ा
- कंचनजंगा
- नंगा पर्वत
- नंदा देवी
- अन्नपूर्णा
- काराकोरम
- महेंद्रगिरि
- धौलागिरि
भारत देश कविता माधुरी Q/A
भारत देश कविता माधुरी
कविता में से
1.हमारे देश का नाम क्या है?
हमारे देश का नाम भारत है।
2.यहाँ कौन-कौन सी नदियाँ बहती हैं?
यहाँ गंगा और यमुना जैसी नदियाँ बहती हैं।
3.हमारे देश में क्या-क्या भिन्न है?
हमारे देश में संस्कृति और उत्सव भिन्न है।
4.कविता में बच्चे क्या वादा करते हैं?
कविता में बच्चे सदा आगे बढ़ने का वादा करते हैं।
बातचीत के लिए
1. हमारा देश अन्य देशों से अलग कैसे है?
यहाँ अलग-अलग जाति,धर्म,भाषा और संस्कृति के लोग रहते हैं।
2.नदियों का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है?
नदियों के पानी से हम खेती करते हैं।
नदियों से हमें मछलियाँ मिलती हैं।
नदियों के पानी से जीव-जंतु अपनी प्यास बुझाते हैं।
3.हम अपने देश को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं?
हम विज्ञान के क्षेत्र में नई-नई चीज़ों की खोज करके देश को आगे बढ़ा सकते हैं।
आपकी कल्पना
1. अगर आपके पास कुछ बदलने की शक्ति होती तो आप अपने देश में क्या बदलाव लाने की कोशिश करते? चर्चा कीजिए।
मैं अपने देश में शिक्षा में बदलाव लाने और गरीबी दूर करने की कोशिश करता।
भाषा की बात
1.कविता में से समान लय वाले शब्द छाँटकर लिखिए-
जाएँगे-बढ़ाएँगे
प्यारी -- न्यारी
हमारा -- प्यारा
2.अगर कविता में 'देश' के स्थान पर 'भूमि' शब्द होता तो कविता की पंक्तियाँ क्या होतीं?
भारत भूमि हमारी है,
हमें जान से प्यारी है।
दुनिया की सरताज है ये,
हर भूमियों से न्यारी है।
3.गंगा-यमुना नदियाँ हैं बहतीं,
हिमालय-सा पर्वत है।
भिन्न-संस्कृति, भिन्न हैं उत्सव,
यहाँ भाषाओं का संगम है।।
हम सब ये वादा करते हैं,
हम आगे बढ़ते जाएँगे।
कभी न झुकने देंगे इसको,
हम इसकी शान बढ़ाएँगे।।
4.शब्द- जान में से नदियों के नाम ढूँढकर लिखिए
गंगा,सिंधि.नर्मता.यमुना.व्यास
5.विभिन्न राज्य में बोली जाने वाली भाषा
महाराष्ट्र - मराठी
पंजाब - पंजाबी
राजस्थान- राजस्थानी
गुजरात - गुजराती
जीवन मूल्य
1. आप किस तरह भारत को आगे बढ़ाने में सहायता करेंगे?
हम शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में नई-नई तकनीक का प्रयोग करके और विज्ञान के क्षेत्र में नई-नई चीज़ों की खोज करके देश को आगे बढ़ाने में सहायता कर सकते हैं।
हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास
हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास भाषा अभ्यास 1.चित्रों के नाम चिड़िया हाथी पेड़ घोंसला 2.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द त्त - पत्ता उत्तर...
-
दादा जी को सुबह की सैर के फायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए । पूज्य दादाजी, सादर चरण स्पर्श। मैं यहाँ सकुशल हूँ । आशा करता हूँ कि आ...
-
पाठ 6 घमंडी मक्खी(Q/A and WB) कहानी में से 1.शेर को गु्स्सा क्यों आया? उत्तर - शेर को गु्स्सा आया क्योंकि मक्खी उसे परेशान कर रही थी । 2...
-
DAV PUBLIC SCHOOL,CSPUR,BHUBANESWER-21 CLASS – III HINDI WORKSHEET – 1 चतुर कौवा NAME-----------------------------------...