Saturday, 21 December 2019

दुर्गा पूजा की छुट्टियाँ कैसे बिताई इस बारे में बताते हुए अपने मित्र को एक पत्र

आपने दुर्गा पूजा की छुट्टियाँ कैसे बिताई इस बारे में बताते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।

भी.आई.एम-481,
शैलश्री विहार,
भुवनेश्वर-21
तिथि-15 अक्टूबर 2019

प्रिय राहुल,
सप्रेम नमस्कार।

मैं यहाँ सकुशल हूँ। आशा करता हूँ कि तुम भी अपने परिवार के साथ सकुशल होगे। मैं इस बार दुर्गा पूजा की छुट्टियों में कोलकता घूमने गया था। वहाँ मैंने बहुत सारे पंडाल देखे जहाँ दुर्गा माता की सुंदर-सुंदर प्रतिमाएँ थीं। शाम को चारों तरफ बहुत भीड़ थी। वहाँ मेला भी लगा हुआ था। सभी लोग बहुत प्रसन्न दिखाई दे रहे थे। अगर तुम साथ होते तो बहुत मज़ा आता। मेरी ओर से अपने माता-पिता को प्रणाम कहना।

तुम्हारा मित्र
संजय

Thursday, 19 December 2019

WORK SHEET -14 सबसे बड़ा मूर्ख MCQ

http://bit.ly/2s0JaJq



DAV PUBLIC SCHOOL,CSPUR,BBSR-21
CLASS -  III WORK SHEET -14 सबसे बड़ा मूर्ख
NAME________________                  SEC_____ ROLL____ Dt.
1.     हमारे देश में मुगल बादशाह --------- का राज था।
सुलतान  
आकबर    
अकबर      
बीरबल                               
2. अकबर कैसे राजा थे?
दयालु, 
निर्दयी, 
न्याय प्रिय, 
मूर्ख
3.    उनके दरबार में कितने मंत्री थे?
दस  
बारह
तीन
नौ
4.    उन्हें क्या कहा जाता था?
बुद्धिमान        
 चतुर 
 नवरत्न            
अशर्फ़ी
5.    बीरबल कैसा व्यक्ति था?
मूर्ख   
चतुर  
पागल 
डरपोक
6.     बीरबल अकबर की आँखों का ----------- था।
प्यारा        
तारा   
सूरज  
आसमान
7.     एक दिन बादशाह के दरबार में कौन आया?
घोड़ा   
बीरबल 
व्यापारी            
मंत्री
8.     उसके पास क्या थे?
अशर्फ़ियाँ     
घोड़े   
पैसे   
कागज़
9.     अकबर को क्या पसंद आए?
खाना  
घूमना 
घोड़े   
बीरबल
10.    अकबर ने व्यापारी को कितनी अशर्फ़ियाँ देने का  आदेश दिया?
एक हज़ार,   
एक सौ,      
तीन हज़ार,   
पाँच सौ

सबसे बड़ा मूर्ख कहानी में सेQ/A


सबसे बड़ा मूर्ख
कहानी में से
1.बादशाह अकबर के दरबार में कितने मंत्री थे?
बादशाह अकबर के दरबार में नौ मंत्री थे।

2.एक दिन बादशाह अकबर के दरबार में कौन आया?
एक दिन बादशाह अकबर के दरबार में एक व्यापारी  आया।

3.बीरबल को बादशाह की कौन-सी बात अच्छी नहीं लगी?
एक अनजान व्यापारी  की बातों पर भरोसा करके कुछ और घोड़े लाने के लिए उसे एक हज़ार अशर्फ़ियाँ देने की बात बीरबल को अच्छी नहीं लगी। 
OR
एक अनजान  व्यापारी को कुछ और घोड़े लाने के लिए एक हज़ार अशर्फियाँ देना , अकबर की यह बात बीरबल को अच्छी नहीं लगी

4.बादशाह अकबर ने बीरबल से क्या पूछा?
बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा,"बताओ,दुनिया में सबसे बड़ा मूर्ख कौन है।

5.बीरबल ने कागज़ पर किसका नाम लिखा होगा?
बीरबल ने कागज़ पर  बादशाह अकबर का नाम लिखा होगा।

जीवन - मूल्य
प्रश्न 6– किसी अनजान व्यक्ति से मिलने पर हमें क्या क्या सावधानियाँ बरतनी होंगी ?
उत्तर – किसी अनजान व्यक्ति से मिलने पर हमें उससे अधिक मेलजोल नहीं बढ़ानी चाहिए | उससे खाने की कोई वस्तु नहीं लेनी चाहिए और उसे अपने बारे में अधिक जानकारी नहीं देनी चाहिए | 



Tuesday, 3 December 2019

Saturday, 23 November 2019

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उत्तर लिखो।


निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उत्तर लिखो।
एक पहाड़ की ऊंची चोटी पर एक बाज रहता था। पहाड़ के नीचे  बरगद के पेड़ पर एक कौवा अपना घोंसला बनाकर रहता था। वह बड़ा चालाक और धूर्त था। उसकी कोशिश सदा यही रहती थी कि बिना मेहनत किए खाने को मिल जाए। पेड़ के आसपास खोह में खरगोश रहते थे। जब भी खरगोश बाहर आते तो बाज ऊंची उड़ान भरते और एकाध खरगोश को उठाकर ले जाते।
प्रश्न 1.बाज कहाँ रहता था
?
2.बरगद के पेड़ पर कौन रहता था?
3.चालाक कौन था?
4.कौवा क्या सोचता था?
5.खरगोश कहाँ रहते थे?
6.खरगोश को कौन उठाकर ले जाता?

"हमारा देश कविता" activity

https://studio.frameworkconsulting.com/project/8164/playlist/16484/shared