Thursday, 30 November 2017

PERIODIC TEST 2

1.अपठित गद्यांश
2.पत्र लेखन
3.प्रश्नोत्तर
4.कविता पूरी करो
5.इनको क्या कहते हैं
6.विलोम शब्द

Tuesday, 28 November 2017

पाठ-11-चूँ -चूँ की टोपी Q/A

पाठ-11-चूँ- चूँ की टोपी

1.चूहा कमरे में क्या कर रहे थे?
चूहा कमरे में उछल रहे थे।

2.चूहा दर्ज़ी के पास क्या लेकर गया और क्यों?
चूहा दर्ज़ी के पास टोपी सिलवाने के लिए एक लाल रंग का  कपड़ा लेकर गया।

3.टोपी सिलने से मना करने पर दर्ज़ी को चूहे ने क्या कहा?
टोपी सिलने से मना करने पर दर्ज़ी को चूहे ने  कहा कि रात को आऊँगा,अपनी फौज लाऊँगा,कुतर-कुतरकर सारे कपड़े,तुम्हें मज़ा चखाऊँगा।

भाषा की बात
1.रेफ वाले चार शब्द
कुर्सी  गर्मी   चर्बी   पर्व  वर्षा  

2.खाली स्थान भरो
(क) टोपी  (ख) चूहे  (ग) किताब  (घ)पेंसिलें  (ङ)राखियाँ

सुबह कविता Q/A

सुबह कविता Q/A

1.आपको सुबह केैसी लगती है और क्यों?
हमें सुबह अच्छी लगती हैं क्योंकि सुबह होने पर सारी कलियाँ खिल जाती हैं और अंधकार खो जाता है।

2.अगर सुबह सूरज न निकले तो क्या होग ?
अगर सुबह सूरज न निकले तो चारों ओर अँधेरा ही अँधेरा रहेगा।हमें नई ताज़गी और नया जोश नहीं मिलेगा।

3.चिड़िया कैसे जगाती हैं?
चिड़ियाँ हमें मीठे स्वर में गाकर जगाती हैं।

4.(क) कविता में किसे सबसे अच्छा गुण कहा गया है?
मेहनत को
(ख)सुबह होने पर क्या होता है?
ठंडी-ठंडी हवा बहती है
5.मिलान कीजीए।
चिड़ियाँ गाती हैं         मिल-जुलकर
बहते हैं उनके             मीठे स्वर
मेहनत सबसे             अच्छा गुण है
धरती का सुख             अलबेला है

भाषा की बात 
1.लय वाले शब्द
सारा     प्यारा
सुहानी    मस्तानी
उनकी     जिनकी
पाए        जाए
2.इन्हें और क्या कहते हैं (अर्थ लिखो)
प्राणी -  जीव, जानवर
मेहनत -  पिरश्रम
जग - दुनिया
अंधकार - अँधेरा

Wednesday, 15 November 2017

अनौपचरिक पत्र का प्रारूप




मित्र को पत्र दुर्गा पूजा की छुट्टियाँ कैसे बिताई

आपने दुर्गा पूजा की छुट्टियाँ कैसे बिताई इस बारे में बताते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।

भी.आई.एम-481,
शैलश्री विहार,
भुवनेश्वर-21
तिथि-15 नवंबर 2018

प्रिय राहुल,
सप्रेम नमस्कार।

मैं यहाँ सकुशल हूँ। आशा करता हूँ कि तुम भी अपने परिवार के साथ सकुशल होगे। मैं इस बार दुर्गा पूजा की छुट्टियों में कोलकता घूमने गया था। वहाँ मैंने बहुत सारे पंडाल देखे जहाँ दुर्गा माता की सुंदर-सुंदर प्रतिमाएँ थीं। शाम को चारों तरफ बहुत भीड़ थी। वहाँ मेला भी लगा हुआ था। सभी लोग बहुत प्रसन्न दिखाई दे रहे थे। अगर तुम साथ होते तो बहुत मज़ा आता। मेरी ओर से अपने माता-पिता को प्रणाम कहना।

तुम्हारा मित्र
संजय


हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास

     हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास   भाषा अभ्यास  1.चित्रों के नाम  चिड़िया  हाथी  पेड़  घोंसला 2.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द त्त - पत्ता  उत्तर...