Wednesday, 6 November 2024

Sunday, 3 November 2024

सुबह भाषा अभ्यास

सुबह भाषा अभ्यास 

1. दी गई कविता को सही शब्द चुनकर पूरा कीजिए

खो देते हैं,आलस सारा,

और काम लगता है प्यारा।

सुबह भली लगती है उनको

मेहनत प्यारी लगती जिनको।


सुबह हुई चिड़ियाँ चहकीं

बागों में कलियाँ महकीं

उठ जा, रे मुन्ना प्यारे

मुस्काओ ने  आँखों मल रे ।

2. सुबह कैसी होती है ? कविता में से कोई तीन पंक्तियों छांट कर लिखिए-

सूरज की किरणें आती हैं

सारी कलियाँ खिल जाती हैं

सब जग सुंदर हो जाता है।

3. समान अर्थ वाले शब्द

क) सूरज सूर्य रवि

ख) धरती भूमि धारा

ग) हवा पवन वायु

4. विलोम शब्द लिखिए

क) अंधकार प्रकाश

ख) मेहनत आलस

ग) सुख-दुख

घ) नया- पुराना

ङ) दुर्गुण  सद्गुण

5. विशेषण शब्द लिखिए

क) नई कहानी

ख) मीठे स्वर

ग) ठंडी हवा

घ) सारी कलियाँ

6. आप सुबह उठकर बहुत सारे काम करते हैं, जैसे तैयार होना, नाश्ता करना आदि।

आपके घर में कौन क्या-क्या करता है?

क) माँ खाना बनाती है।

ख) नानी जी/दादी जी पूजा करती है।

ग) पिताजी ऑफिस के लिए तैयारी करते हैं ।

घ) दादाजी/नानाजी सुबह सैर करने जाते हैं।

Wednesday, 30 October 2024

ऐसे थे लाल बहादुर शास्त्री भाअ

  ऐसे थे लाल बहादुर शास्त्री भाअ

1.लाल बहादुर शास्त्री की विशेषताएँ

वह सच्चे देश प्रेमी थे।

 वह एक ईमानदार व्यक्ति थे।

वह लगन के पक्के थे।

वह सादा जीवन बिताते थे।

वह जि़म्मेदारी को अच्छी तरह निभाते थे।

वह साहसी थे।

2.शास्त्री जी ने देश को जय जवान,जय किसान का नारा दिय।

3.   वाक्य                                  काम वाले शब्द 

 क) चिड़िया चहचहाती है।                चहचहाती है

   ख) गाय घास खाएगी।                     खाएगी

    ग) वह ज़ोर से हँसने लगा।            हँसने लगा

      घ) मैं नीला पेन लाई।                     लाई

4.विराम चिह्न का मिलान कीजिए-

पूर्ण विराम  ।

अल्प विराम  ,

प्रश्न वाचक  ?

उद्धरण  चिह्न  "..............."

योजक   --

क) अपना पाठ पढ़ो।

ख) तुम कब आए ?

ग) मां ने कहा,"सदा समय पर उठो।"

घ)मैं रात-दिन काम करता हूँ।

5.श्री लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे।

 उनमें देश प्रेम , ईमानदारी और साहस की भावना कूट-कूटकर भरी हुई थी ।उन्होंने "जय जवान ,जय किसान" का नारा दिया ।

6. लाल बहादुर शास्त्री  जीवन से हमें क्या प्रेरणा (सीख) मिलती है।

लाल बहादुर शास्त्री  जीवन से हमें  यह प्रेरणा (सीख) मिलती है कि 

हमें ईमानदार,देशप्रेमी,साहसी और परिश्रमी  बनना चाहिए।

हमें ज़िम्मेदारी को अच्छी तरह निभान चाहिए।

हमें ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे दूसरों को नुकसान पहुँचे।


हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास

     हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास   भाषा अभ्यास  1.चित्रों के नाम  चिड़िया  हाथी  पेड़  घोंसला 2.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द त्त - पत्ता  उत्तर...