Saturday, 20 July 2024

Good Readers Bonus Books पिनोकियो नन्हीं कहानियाँ PT1

  Good Readers Bonus Books

नन्हीं कहानियाँ 

1.जेपैटो कैसा व्यक्ति था?

a)नि:संतान b)अच्छा c)बुरा d)गरीब

2.जेपैटो क्या करता था?

a)खिलौने बनाता था

b)पतंग बनाता था

c)कपड़ा बुनता था

d)खेती करता था

3.जेपैटो ने लकड़ी का क्या बनाया?

a)लड़का

b)लड़की

c)खिलौना

d)कठपुतली

4.किसको जैपैटो पर दया आई?

a)पिनोकियो

b)किसान

c)शेर

d)परी

5.परी ने किस में जान डाल दी?

a)लड़का

b)खिलौने

c)कठपुतली

d)लकडी

6.जेपैटो के पुत्र का नाम क्या था?

a)पिनोकियो

b)पिनाकियो

c)रैपुंजल

d)पिनाकी

7.पिनोकियो को कहाँ जाने की इच्छा हुई?

a)विद्यालय

b)सर्कस

c)पार्क

d)जंगल

8.जेपैटो ने क्या बेचकर पिनोकियो को पैसे दिए?

a)घड़ी

b)साइकिल

c)कोट

d)कार

9.जेपैटो ने पिनोकियो को कहाँ भेजा?

a)फनलैंड

b)खेल

c)जंगल

d)पाठशाला

10.कौन पिनोकियो को सर्कस में रखना चाहता था?

a)रिंग मास्टर

b)मास्टर

c)सर्कस का मालिक

d)जेपैटो


Thursday, 18 July 2024

PERIODIC TEST - I ( F.M. 20 +4)

 PERIODIC TEST - I ( F.M.  20 +4)   

 22th to 27July 2024

  1.भारत देश + भाषा अभ्यास

     2. हाथी और चिड़िया + भाषा अभ्यास

     3. अपठित गद्यांश 

1.अपठित  गद्यांश–                              

5

2.अनुच्छेद                        

4

3.विलोम(भाषा अभ्यास)

2

4. समान लय वाले शब्द -(भाषा अभ्यास)

2

5.अर्थ लिखिए   (भाषा अभ्यास)      -

1

6.भाषा माधुरी

6

7. उत्तम पाठक बोनस योजना

4


Tuesday, 16 July 2024

पाठ 7 दादाजी माधुरी Q/A

   पाठ 7 दादाजी

कहानी में से
1. एक दिन मस्जिद से अज़ान की आवाज़ क्यों नहीं आई?
उत्तर - एक दिन मस्जिद से अज़ान की आवाज़ नहीं आई क्योंकि सोनाली के दादाजी बीमार थे
2.पहले वाला लड़का क्यों नाराज़ हो गया था?
उत्तर - पहले वाला लड़का नाराज़ हो गया था क्योंकि सोनाली सारे अखरोट ले गई थी । इसलिए उन्हें एक भी अखरोट नहीं मिला।
3.सोनाली दादाजी के लिए क्या लेकर गई?
उत्तर - सोनाली दादाजी के लिए अखरोट लेकर गई ।
4.दादाजी किसे देखकर खुश हो गए?
उत्तर - दादाजी बच्चों को देखकर खुश हो गए।

बातचीत के लिए
1.सोनाली दादाजी के लिए अखरोट लेकर गई क्योंकि दादजी को अखरोट बहुत पसंद थे।
2.आलसी होने का मतलब सुस्त होना, काम न करना,सुबह जल्दी न उठना आदि।हम आलसी नहीं हैं ।हम सब काम समय पर करते हैं।
3.सरदी लगने पर जुकाम-बुखार हो जाता है।नाक बहने लगते हैं और  बार-बार छीकें आती हैं ।
हमको भी कभी-कभी सरदी लगती है। सरदी लगने पर हम दवाइयाँ खाते हैं और गरम पानी पीते हैं।
4.दादाजी ने बच्चों को यह दुआएँ दी होंगी कि ईश्वर तुम्हें खुश रखे,तुम स्वस्थ रहो,तुम बड़े होकर माता-पिता और देश का नाम रोशन करो।
आपकी बात -
1.हम अपने दादाजी को छाता,चप्पल,चश्मा,माला,सेवइयाँ देना चाहेंगे।
भाषा की बात
1.शब्द लड़ी
डर →रह→ हल→ लपक→ कलम→ मगर→ रंग→ गरम→ मटर→ रथ→ थकान

2. कहा   कहाँ
    काटा   काँटा
कहा - उसने कहा कि वह कल घर जाएगा।
कहाँ - तुम कहाँ रहते हो?
काटा - मैंने चाकू से फल काटा
काँटा - मेरे पैर में काँटा चुभ गया है।

3.काम वाले शब्द (क्रिया शब्द)
              वाक्य                                                    काम वाले शब्द
क)गाँव में एक नदी  बहती थी।                                    बहती थी
ख) सोनानी पहाड़ी की ओर चल दी।                              चल दी
ग)सोनाली ने दादाजी को अखरोट दिए।                         दिए

जीवन मूल्य
1. आप अपने बीमार दादा-दादी या नाना-नानी की देख-भाल और मदद किस प्रकार करते हैं?
उन्हें समय पर दवाई देकर
उनके पैर दबाकर
उन्हें खाना और पानी देकर
उन्हे ंसुबह और शाम घुमाने ले जाकर
उनके साथ बातचीत करके
उनके साथ समय बिताकर
2.हमें सुबह उठना चाहिए।सुबह उठने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है । हमें ताज़ी हवा मिलती है।
सुबह सैर करने से हमारा शरीर चुस्त और तंदुरुस्त रहता है और हमें कोई बीमारी नहीं होती है।


"हमारा देश कविता" activity

https://studio.frameworkconsulting.com/project/8164/playlist/16484/shared