Thursday, 20 June 2024

हाथी और चिड़िया Q/A

   हाथी और चिड़िया Q/A 

1.चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए कया किया?

उत्तर -  चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए यहाँ-वहाँ से तिनके इकट्ठा करके पेड़ की डाली पर रखती थी।

2.चिड़िया पत्ता  कयों नहीं उठा पा रही थी?
उत्तर - चिड़िया पत्ता उठा नहीं पा रही थी  क्योंकि चिड़िया छोटी थी और पत्ता कुछ बड़ा था ।

3.हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने क्या किया?
उत्तर - हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने और भी कई हाथियों को अपने वश में किया और उन्हें सामान ढ़ोने के काम में लगा दिया।
आपकी कल्पना
1.पेड़ उखड़ने से किस-किस को नुकसान पहुँचा होगा?
उत्तर - पशु-पक्षियों को और आदमी को नुकसान पहुँचा होगा।
2.हाथी को  ऐसा करने से  कौन रोक सकता था और कैसै?
उत्तर - हाथी को ऐसा करने से आदमी ही रोक सकता था।  वह उसे तरह-तरह के कामों में लगा रोक सकता था।
3.हाथी को क्या-क्या सामान ढोना पड़ा होगा?
उत्तर - हाथी को लकड़ी,पेड़ और अन्य भारी सामान ढोना पड़ा होगा।

हल्का -  पर कागज़ फूल पतंग पत्ता   
भारी - अलमारी  पत्थर कुर्सी  टेबल कार

भाषा की बात
1.क) उसने पलक को आवाज़ देकर बुलाया
ख) गप्पू हाथी नें पेड़ उखाड़ा
2. पाठ में से चंद्रबिंदु वाले तीन शब्द लिखिए- हाँसना,करूँगी,यहाँ-वहाँ
3. चिड़िया - छोटी पंख घोंसला तिनका 
हाथी - बड़ा,पूँछ सूँड सामान


VBQ
1.पेड़ उखाड़ने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
उत्तर -
  • हरियाली नष्ट हो सकती है।
  •  पशु-पक्षियों का आश्रय छिन सकता है।

2.अपनी धरती को हरी-भरी बनाने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर -
  •  हम अधिक से अघिक पेड़ लगाएँगे 
  •  उनकी देखभाल करेंगे
  • पेड़ को नहीं काटेंगे
3.गलती करने पर हमें क्या करनी  चाहिए?
गलती करने पर हमें माफी माँग लेनी चाहिए और उस गलती को दुबारा नहीं करनी चाहिए।
4. अगर आपसे कोई गलती हो जाए तो क्या आप माफी माँगेंगे,क्यों?
 अगर हमसे कोई गलती हो जाए तो हम  माफी माँग लेंगे क्योंकि अपनी गलती को मान लेना अच्छी बात हैं।इससे  दोनों को खुशी मिलती है। माफी माँगकर हम अपनी गलती का सुधार कर सकते हैं. 

Monday, 6 May 2024

Activity Word Find हाथी और चिड़िया

Activity Word Find हाथी और चिड़िया

https://studio.frameworkconsulting.com/activity/64891/shared 

भारत देश कविता

 भारत देश


भारत देश हमारा है,

 हमें जान से प्यारा है। 

दुनिया का सरताज है ये,

सारे देशों से न्यारा है।।


गंगा-यमुना नदियाँ हैं बहतीं,

 हिमालय-सा पर्वत है।

भिन्न-संस्कृति, भिन्न हैं उत्सव, 

यहाँ भाषाओं का संगम है।।


हम सब ये वादा करते हैं,

 हम आगे बढ़ते जाएँगे। 

कभी न झुकने देंगे इसको, 

हम इसकी शान बढ़ाएँगे।।


भारत देश

शब्दार्थ: सरताज -सिर का मुकुट, सबसे ऊँचा, न्यारा -अलग, पर्वत-पहाड़, उत्सव-त्योहार

4


Thursday, 2 May 2024

हाथी और चिड़िया - भाषा अभ्यास wise mapping

https://app.wisemapping.com/c/maps/1716734/public 

हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास

   हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास  

भाषा अभ्यास 

1.चित्रों के नाम 
चिड़िया  हाथी  पेड़  घोंसला

2.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द
त्त - पत्ता  उत्तर   कुत्ता   सत्तर 
स्स - रस्सी  गुस्सा लस्सी हिस्सा

3. वाक्य के बहुवचन रूप
क)मैंने घर के बाहर हाथियों को चलते देखा।
ख)चिड़िया ने पेड़ पर घोंसले बनाए।
ग) पेड की डालियाँ हिलने लगीं।
4.उलटे अर्थ वाले शब्द
नया -पुराना  
 हँसना - रोना
 नीचे - ऊपर  
 दुख - सुख  
बड़ा - छोटा  
कम - ज़्यादा  
कमज़ोर - ताकतवर
बेचना - खरीदना
5.शब्दों पर चंद्रबिंदु  लगाइए  -
यहाँ    वहाँ      हँसते      मुँह     आँखें    जाएँगे     करूँगी      दिखाऊँगा

6.वाक्यों में प्रयोग कीजिए -
क)घर - हमारा घर सुंदर है।
ख)काम - किसान खेत में काम करता है।
ग)घोंसला - चिड़िया घोंसला बनाती है।
घ)धरती - हमारी धरती सुंदर है।

7.नाम वाले शब्द  
चिड़िया   तिनका    हाथी     घोंसला     आदमी

पत्ता कुछ बड़ा था।
हाथी  को हँसी आ गई।
चिड़िया तिनका उठाती है।
वहाँ एक आदमी भी था।

पत्ता  कुछ बड़ा था।

हाथी  को हँसी आ गई।

चिड़िया तिनका उठाती है।

वहाँ एक आदमी भी था।

चिड़िया तिनका पकड़ती है।

हाथी रोने लगा।

घोंसले गिरने लगे।

आदमी दौड़ने लगा।


काम वाले शब्द

हाथी  को हँसी आ गई

चिड़िया तिनका उठाती है

चिड़िया तिनका पकड़ती है

हाथी रोने लगा 

घोंसले गिरने लगे 

आदमी दौड़ने लगा 


7.   नाम वाले शब्द                   काम वाले शब्द -
क) चिड़िया                              पकड़ती
ख)हाथी                                   रोने लगा
ग)घोंसला                                 गिरने लगा
घ)आदमी                                 दौड़ने लगा।

"हमारा देश कविता" activity

https://studio.frameworkconsulting.com/project/8164/playlist/16484/shared