https://quizizz.com/join?gc=69791053
https://quizizz.com/embed/quiz/6618c630f00dd01fca30092b
https://studio.frameworkconsulting.com/activity/64554/shared
after compliting send in the group or do/paste in the copy.
भारत देश भाषा अभ्यास
नीचे दिए गए त्योहारों के चित्रों को पहचानिए और उनके नाम चुनकर लिखिए-
होली.क्रिसमस, दीपावली,ईद
2. कविता 'भारत देश' में 'स', 'श' और 'ष' वाले शब्द आए हैं। आप तीन-तीन
शब्द और लिखिए-
'स' वाले शब्द-सरताज,सारे,उत्सव,संस्कृति,उसका,सब,संगम,इसको
'श' वाले शब्द-शान,देश,जोश,होश
'ष' वाले शब्द-भाषा,भाषण,अभिलाषा,दोष
3. दिए गए शब्दों के समान लय वाले शब्द लिखिए-
(क) यहाँ-वहाँ कहाँ जहाँ
(ख) जान-मान,शान दान कान
(ग) वादा- सादा,मादा,दादा,प्यादा ,ज़्यादा
4. दिए गए शब्दों का पहला अक्षर लेकर नया शब्द बनाइए-
हवा गीत मेला
देश नदी शान
5. नीचे दिए गए शब्दों का अन्य अर्थ चुनकर लिखिए-
(क) भिन्न अलग
(ख) नदी सरिता
(ग) दुनिया संसार
(घ) पर्वत पहाड़
6. नीचे दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए-
(क) देश-मेरा देश महान है।
(ख) नदी- गंगा एक पवित्र नदी है।
(ग) भारत - हमारे देश का नाम भारत है।
(घ) भाषा- हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी है।
7. कविता 'भारत देश' के आधार पर हमारे देश की कोई पाँच विशेषताएँ
अपने शब्दों में लिखिए-
क)हमारे देश में अनेक जाति और धर्म के लोग रहते हैं।
(ख) हमारे देश में अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं।
(ग)हमारे देश में अनेक पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं।
(घ) यहाँ अनेक नदियाँ बहती हैं।
(ङ)यहाँ हिमालय जैसा ऊँचा पहाड़ है।
हमारा देश कविता माधुरी
कविता में से
1.हमारे देश का नाम क्या है?
हमारे देश का नाम भरत है।
2.यहाँ कौन-कौन सी नदियाँ बहती हैं?
यहाँ गंगा और यमुना जैसी नदियाँ बहती हैं।
3.हमारे देश में क्या-क्या भिन्न है?
हमारे देश में संस्कृति और उत्सव भिन्न है।
4.कविता में बच्चे क्या वादा करते हैं?
कविता में बच्चे सदा आगे बढ़ने का वादा करते हैं।
बातचीत के लिए
1. हमारा देश अन्य देशों अलग कैसे है?
यहाँ अलग-अलग जाति,धर्म,भाषा और संस्कृति के लोग रहते हैं।
2.नदियों का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है?
नदियों के पानी से हम खेती करते हैं।
नदियों से हमें मछलियाँ मिलती हैं।
नदियों के पानी से जीव-जंतु अपनी प्यास बुझाते हैं।
3.हम अपने देश को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं?
हम विज्ञान के क्षेत्र में नई-नई चीज़ों की खोज करके देश को आगे बढ़ा सकते हैं।
आपकी कल्पना
1. अगर आपके पास कुछ बदलने की शक्ति होती तो आप अपने देश में क्या बदलाव लाने की कोशिश करते? चर्चा कीजिए।
मैं अपने देश में शिक्षा में बदलाव लाने और गरीबी दूर करने की कोशिश करता।
भाषा की बात
1.कविता में से समान लय वाले शब्द छाँटकर लिखिए-
जाएँगे-बढ़ाएँगे
प्यारी -- न्यारी
हमारा -- प्यारा
2.अगर कविता में 'देश' के स्थान पर 'भूमि' शब्द होता तो कविता की पंक्तियाँ क्या होतीं?
भारत भूमि हमारी है,
हमें जान से प्यारी है।
दुनिया का सरताज है ये,
हर भूमियों से न्यारी है।
जीवन मूल्य
1. आप किस तरह भारत को आगे बढ़ाने में सहायता करेंगे?
हम शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में नई-नई तकनीक का प्रयोग करके और विज्ञान के क्षेत्र में नई-नई चीज़ों की खोज करके देश को आगे बढ़ाने में सहायता कर सकते हैं।
https://studio.frameworkconsulting.com/project/8164/playlist/16484/shared