Sunday, 12 February 2023

पाठ – 16 सवाली राम माधुरी

     


 पाठ  16  सवाली राम

1.बबलू कितने बरस का है?
बबलू तीन बरस का है।

2.किसी नई चीज़ को देखकर बबलू क्या सवाल पूछता है?
किसी नई चीज़ को देखकर बबलू पूछता है कि यह कैसे काम आती है।

3.बबलू ने किस-किससे सवाल पूछे?

बबलू ने साथी से,टीचर से,माँ-पापा और घर-भर से  सवाल पूछे।

4.कवि ने ऐसा क्यों कहा कि उत्तर देने में बुरा हाल हो जाता है?
कवि ने ऐसे कहा क्योंकि बबलू सबसे उलटे-सीधे,अनोखे,अटपटे और कुछ चोखे प्रश्न पूछता है। इसलिए सबको उत्तर देने में बुरा हाल हो जाता है।

Thursday, 2 February 2023

गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मौसी को पत्र लिखिए।

 पत्र लेखन

गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मौसी को पत्र लिखिए।

VIM-481

शैलश्री विहार,

चंद्रशेखरपुर,

भुवनेश्वर।

दिनांक-4 फरवरी 2023


आदरणीय मौसीजी,

सादर प्रणाम।

आप कैसी हैं? हम सब यहाँ भगवान की कृपा से सकुशल हैं। हम इस बार गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर गए थे। वहाँ की खुबसूरती ने हमारा मन मोह लिया। बर्फीले पहाड़ और रंग-बिरंगे फूल देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। हम हाऊस बोट में भी बैठे और झील की सैर की। काश! आप भी हमारे साथ होतीं तो बहुत मज़ा आता। नाना और नानी को मेरा प्रणाम कहना।

आपकी भाँजी

------------


"हमारा देश कविता" activity

https://studio.frameworkconsulting.com/project/8164/playlist/16484/shared