Thursday, 2 February 2023

गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मौसी को पत्र लिखिए।

 पत्र लेखन

गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मौसी को पत्र लिखिए।

VIM-481

शैलश्री विहार,

चंद्रशेखरपुर,

भुवनेश्वर।

दिनांक-4 फरवरी 2023


आदरणीय मौसीजी,

सादर प्रणाम।

आप कैसी हैं? हम सब यहाँ भगवान की कृपा से सकुशल हैं। हम इस बार गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर गए थे। वहाँ की खुबसूरती ने हमारा मन मोह लिया। बर्फीले पहाड़ और रंग-बिरंगे फूल देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। हम हाऊस बोट में भी बैठे और झील की सैर की। काश! आप भी हमारे साथ होतीं तो बहुत मज़ा आता। नाना और नानी को मेरा प्रणाम कहना।

आपकी भाँजी

------------


Sunday, 29 January 2023

MARKING SCHEME ANNUAL 22-23 STD -III

MARKING SCHEME

DAV PUBLIC SCHOOLS, BHUBANESWAR

ANNUAL EXAMINATION (SESSION- 2022-2023)

STD -III

SUBJECT-  HINDI

F. M -50

खंड-क(पठन–५ अंक)

१. अपठित  गद्यांश–  (एक अनुच्छेद १००-१२० शब्दों में दिया जाएगा।)                                        

(5)

                         खंड -ख(लेखन–५ अंक)


 २. पत्रलेखन -                                        

(5)

खंड -ग (व्याकरण-२० )

 ३. वाक्यांशों के लिए एक शब्द                       

(4)

 ४. विलोम शब्द (बहुवैकल्पिक)                       

(3)

 ५. सही विराम चिन्ह लगाओ                         

(2)

  ६. अर्थ लिखो  (बहुवैकल्पिक)                        

(3)

  ७. वचन बदलो                                     

(3)

  ८. क्रिया छाँट कर लिखें                             

(2)

 ९. विशेषण                                        

(3)

खंड-घ(पाठ्य पुस्तक–२० अंक)

१०. प्रश्नोत्तर                     

(2X5=10)

११. मूल्यपरक प्रश्न                       

(3)

१२. वाक्य बनाइए ।                       

(2)

१३. वाक्य पूरे कीजिए ।(बहुवैकल्पिक)         

(2)

१४. कविता पूरी कीजिए ।              

(0.5X6=3)

Friday, 20 January 2023

बुआ का पत्र- माधुरी Q/A

 बुआ का पत्र-  माधुरी Q/A 

पाठ में से


1. यह पत्र किसने किसके लिए लिखा है?

 यह पत्र हेमा बुआ ने शौर्य के लिए लिखा ।

2. शौर्य छुट्टियों में क्या सीख रहा था?

शौर्य छुट्टियों में नृत्य और चित्रकला सीख रहा था ।

3.बच्चों ने गणेश जी की मूर्ति कैसे बनाई?

च्चों ने गणेश जी की मूर्ति मिट्टी के लौंदे में से मिट्टी लेकर बनाई ।

बातचीत के लिए

यदि आप बाल भवन जाएंगे, तो क्या क्या सीखेंगे?

यदि हम बाल- भवन जाएँगे, तो मूर्ति बनाना, पतंग बनाना ,रंगोली बनाना, ग्रीटिंग कार्ड बनाना तथा मोमबत्तियाँ बनाना सीखेंगे।

जब आपको प्रतियोगिता में जीतने पर इनाम मिले तो आपको कैसा लगेगा?

जब हमको प्रतियोगिता में जीतने पर इनाम मिले तो हमको बहुत अच्छा लगेगा और खुशी मिलेगी ।

हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास

     हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास   भाषा अभ्यास  1.चित्रों के नाम  चिड़िया  हाथी  पेड़  घोंसला 2.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द त्त - पत्ता  उत्तर...