Friday, 2 December 2022

चूँ-चूँ की टोपी माधुरी Q/A

 चूँ-चूँ की टोपी माधुरी Q/A

1.चूहे कमरे में क्या कर रहे थे? 

चूहे कमरे में खूब उछल-कूद कर रहे थे।

 2 चूहा दर्जी के पास क्या लेकर गया और क्यों ?
उत्तर- चूहा दर्जी के पास टोपी सिलवाने के लिए एक लाल रंग का कपड़ा लेकर गया ।

3. टोपी सिलने से मना करने पर दर्जी को चूहे ने क्या कहा? 
उत्तर- टोपी सिलने से मना करने पर दर्जी से चूहे ने कहा- रात को आऊँगा, अपनी फौज लाऊँगा, कुतर- कुतरकर
सारे कपड़े, तुम्हें मजा चखाऊँगा।" 

4. नाटक की घटनाएँ आगे-पीछे हो गई हैं, 
उन्हें सही क्रम के हिसाब से अंक दीजिए 
• वहाँ उन्हें एक गठरी मिलती है। 
• एक खाली कमरे में खूब सारे चूहे उछल रहे 
• गठरी में से लाल कपड़ा निकाल लेता है। 
• चहा टोपी लेकर गोटेवाले की दुकान पर जाता 
• वह कपड़ा लेकर दी के पास टोपी सिलवाने 
• वह जंगल की ओर चल पडता है।

 उत्तर- 1.एक खाली कमरे में खूब सारे चूहे उछल रहे हैं। 
2.वहाँ उन्हें एक गठरी मिलती है। 
3.गठरी में से लाल कपड़ा निकाल लेता है। 
4.वह कपड़ा लेकर दर्जी के पास टोपी सिलवाने जाता है। 
5.चूहा टोपी लेकर गोटेवाले की दुकान पर जाता है। 
6.वह जंगल की ओर चल पड़ता है। 

बातचीत के लिए 
1. चूहे को गठरी में क्या मिला?
उत्तर- चूहे को गठरी में लाल रंग का एक कपड़ा मिला। 

2. चूहा अपनी टोपी को कैसे सजाना चाहता था? 
उत्तर- चूहा अपनी टोपी को गोटा लगाकर  सजाना चाहता था। 

3. जब गोटेवाले ने गोटा लगाने से मना कर दिया तब चूहे ने क्या कहा? 
उत्तर- रात को आऊँगा, अपनी फौज लाऊँगा, कुतर-कुतर कर सारे गोटे तुम्हें मज़ा चखाऊँगा। 

4. चूहे की मूंछ भी है पूँछ भी। ऐसे तीन जानवरों के नाम बताइए। जिनकी पूँछ भी होती है और पूँछ भी।
 उत्तर- बिल्ली, खरगोश, शेर। 

Tuesday, 15 November 2022

गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मौसी को पत्र लिखिए।

 गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मौसी को पत्र लिखिए।

VIM-481

शैलश्री विहार,

चंद्रशेखरपुर,

भुवनेश्वर।

दिनांक-14 जुलाई 2015


आदरणीय मौसीजी,

सादर प्रणाम।

आप कैसी हैं? हम सब यहाँ भगवान की कृपा से सकुशल हैं। हम इस बार गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर गए थे। वहाँ की खुबसूरती ने हमारा मन मोह लिया। बर्फीले पहाड़ और रंग-बिरंगे फूल देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। हम हाऊस बोट में भी बैठे और झील की सैर की। काश! आप भी हमारे साथ होतीं तो बहुत मज़ा आता। नाना और नानी को मेरा प्रणाम कहना।

आपकी भाँजी

------------

2nd PERIODIC TEST(F.M. 20) 05 to 10 December 2022

2nd PERIODIC TEST(F.M. 20)    05 to 10 December 2022

    11. चूँ चूँ की टोपी + भाषा अभ्यास

      12. सुबह + भाषा अभ्यास

    13. ऐसे थे लाल बहादुर शास्त्री + भाषा अभ्यास

1 अपठित  गद्यांश–                 (1x5=5)

2 पत्र लेखन                                (1x4=4)

3 अनेक शब्दों के लिए एक शब्द    (1x2=2)

4 विलोम शब्द                             (1x2=2)

5 अनुस्वार या अनुनासिक             (1x1=1)

6 भाषा माधुरी                                 (2x3=6)

 2nd PERIODIC TEST(F.M. 20)    05 to 10 December 2022

    11. चूँ चूँ की टोपी + भाषा अभ्यास

      12. सुबह + भाषा अभ्यास

    13. ऐसे थे लाल बहादुर शास्त्री + भाषा अभ्यास

1

अपठित  गद्यांश–                      

(1x5=5)

2

पत्र लेखन

(1x4=4)

3

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द    

(1x2=2)

4

विलोम शब्द

(1x2=2)

5

अनुस्वार या अनुनासिक

(1x1=1)

6

भाषा माधुरी

(2x3=6)

Monday, 31 October 2022

दादा जी को सुबह की सैर के फायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए

 दादाजी को सुबह की सैर के फायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए

पूज्य दादाजी,
सादर चरण स्पर्श।
मैं यहाँ सकुशल हूँ आशा करता हूँ कि आप भी सकुशल होंगे। दादा जी ,आज मैं आपको सुबह की सैर के फायदे के बारे में बताने के लिए पत्र लिख रहा हूँ। सुबह सैर करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन खुश रहता है। शरीर में नई ताज़गी जाती है और काम करने में भी मन लगता है।आप भी सुबह सैर करते रहिए। चाचा और चाची को मेरा प्रणाम कहना और टिंकू को मेरा प्यार।
आपका प्यारा पोता
संदीप

हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास

     हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास   भाषा अभ्यास  1.चित्रों के नाम  चिड़िया  हाथी  पेड़  घोंसला 2.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द त्त - पत्ता  उत्तर...