Saturday, 16 July 2022

दादाजी -भाषा अभ्यास

     भाषा अभ्यास

1.वाक्य पूरे करो
क) गाँव के बीच से एक नदी बहती है।
ख)कड़ाके की सरदी पड़ रही है।
ग)दादाजी बच्चों को देखकर बहुत खुश हुए।
2.उलटे अर्थ वाले शब्द
क)वह हमारी तरह मेहनती नहीं है।
ख)दादाजी को गरमी लग गई है।
ग)सोनानी धीरे-धीरे पहाड़ी की तरफ़ चल दी।
3.लिंग बदलिए।
दादा -दादी
ऊँट -ऊँटनी
लेखक- लेखिका
पंडित- पंडिताइन
4.वाक्यों के बहुवचन रूप लिखिए।
क)सोनाली ने अखरोट उठाए।
ख)पेड़ों पर कबूतर बैठे हैं।
ग)झरने पहाड़ों से गिरते हैं।

5.वाक्य बनाइए -
क)खिलौने - बच्चों को खिलौने पसंद हैं
ख)आलसी - हमें आलसी नहीं होना चाहिए।
ग)शुक्रिया - हमें मदद करने वालों का शुक्रिया अदा  करना चाहिए।
घ)दोस्त - हमें दोस्त की मदद करनी चाहिए।

6.वाक्य पूरे कीजिए-
क)सोनाली को ठंड लग रही थी।
ख)उसे दादाजी की चिंता हो रही थी।
ग)अखरोट के छिलके पड़े हुए  हैं।

7. ट या ट् से शब्द सीढ़ी पूरी कीजिए-
रट्टू   लट्टू    लटक   मटक मटर मोटर



Monday, 11 July 2022

पाठ 6 घमंडी मक्खी(Q/A )

  पाठ 6 घमंडी मक्खी(Q/A )

कहानी में से
1.शेर को गु्स्सा क्यों आया?
उत्तर - शेर को गु्स्सा आया क्योंकि मक्खी उसे परेशान कर रही थी
2.मक्खी ने हाथी से क्या कहा?
उत्तर - मक्खी ने हाथी से कहा कि वह बहुत ताकतवर है और उसने शेर को हरा दिया है।
3.मक्खी में घमंड क्यों आ गया?
उत्तर - जब मक्खी को लगा कि उसने जंगल के राजा शेर को हरा दिया है तब उसमें घमंड आ गया।
4.अंत में मक्खी के साथ क्या हुआ?
उत्तर - अंत में मक्खी मकड़ी के जाल में  फँस गई और निकल नहीं पाई

5.सही शब्द से कहानी की घटनाओँ को पूरा कीजिए-
क)शेर -------------- के नीचे सो रहा था।      
 पेड़
ख)मक्खी ने कहा- "शेर और हाथी मुझसे ------------- हैं।"
डरते
ग)मक्खी --------------- के जाले में फँस गई।
मकड़ी

Monday, 4 July 2022

राष्ट्रीय पक्षी मोर

   राष्ट्रीय पक्षी मोर 

मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। यह पक्षी अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।  मोर चमकीले हरे और नीले रंग का होता हैं। उसकी गर्दन लंबी तथा नीले रंग की होती है।वह कीड़े-मकौड़े,साँप और अनाज के दाने खाता  है। उसके पंख भी लंबे होते हैं ।उसके सिर पर कलगी(ताज) होती है। उसके हर पंख पर चाँद जैसे आकार होता है। बरसात के मौसम में वह  पंख फैला कर नाचता है। वह जंगल में पेड़ों पर रहता है।हमें मोर का शिकार नहीं करना चाहिए।हमें उसकी सुरक्षा करनी चाहिए।


"हमारा देश कविता" activity

https://studio.frameworkconsulting.com/project/8164/playlist/16484/shared