हाथी और चिड़िया Q/A
1.चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए कया किया?
उत्तर - चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए यहाँ-वहाँ से तिनके इकट्ठा करके पेड़ की डाली पर रखती थी।2.चिड़िया पत्ता कयों नहीं उठा पा रही थी?
उत्तर - चिड़िया पत्ता उठा नहीं पा रही थी क्योंकि चिड़िया छोटी थी और पत्ता कुछ बड़ा था ।
3.हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने क्या किया?
उत्तर - हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने और भी कई हाथियों को अपने वश में किया और उन्हें सामान ढ़ोने के काम में लगा दिया।
4.हाथी को क्या-क्या सामान ढोना पड़ा होगा?
उत्तर - हाथी को लकड़ी,पेड़ और अन्य भारी सामान ढोना पड़ा होगा।
VBQ
1.पेड़ उखाड़ने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
उत्तर -
- हरियाली नष्ट हो सकती है।
- पशु-पक्षियों का आश्रय छिन सकता है।
2.अपनी धरती को हरी-भरी रखने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर -
- हम अधिक से अघिक पेड़ लगाएँगे
- उनकी देखभाल करेंगे
- पेड़ को नहीं काटेंगे