Saturday, 4 July 2020

बहादुर दोस्त (भाषा माधुरी,अभ्यास)

कहानी में से
1.अम्मा दीपक के लिए क्या बना रही थी?
उत्तर - अम्मा दीपक के लिए हलुआ और पूरी बना रही थी।
2.पिताजी दीपक के लिए क्या लाए थे?
उत्तर - पिताजी दीपक के लिए भूरे रंग का एक पिल्ला लाए थे।
3.लालू ने दीपक को  क्यों  जगाया ?
उत्तर - लालू ने दीपक को जगाया क्योंकि घर में चोर घुस आया था
4.पुलिस ने दीपक की पीठ क्यों थपथपाई ?
उत्तर - पुलिस ने दीपक की पीठ थपथपाई क्योंकि उसने लालू की सहायता से चोर को पकड़वाने में मदद की थी।
5.पक्का दोस्त कौन होता है?
उत्तर - पक्का दोस्त वह होता है, जो सुख-दुख  और मुसीबत के समय काम आता है।

6. अर्थ लिखो-
उपहार- भेंट
पिल्ला- कुत्ते का बच्चा
दोस्त- मित्र
अचानक- एकाएक

भाषा की बात
2.वाक्य बनाइए-
क)बार-बार   -  हमें बार-बार पाठ का अभ्यास करना चाहिए।
ख)पीछे-पीछे  - मेरे पीछे-पीछे एक कुत्ता आ रहा है।
ग)धीरे-धीरे  -  वह धीरे-धीरे लिख  रहा है।
घ)जाते-जाते  - वह जाते-जाते गिर गया।

VBQ
प्र.1  आप अपने आस-पास के पशु-पक्षियों की मदद कैसे कर सकते हैं?
उत्तर - हम उनको खाना खिला सकते हैं और उनकी देखभाल कर सकते हैं।धूप के दिन में उनको पानी भी पिला सकते हैं।
                                                            भाषा अभ्यास
1.चित्रों  के नाम
कुत्ता  पोटली  पुलिस टार्च पूरी चारपाई

2.खाली जगह भरिए-
क) काँपने
ख)छठा
ग)लालू
घ)पेड़
ङ)रज़ाई

3.बहुवचन रूप लिखिए-
पूरी - पूरियाँ
 टोकरी टोकरियाँ
रज़ाई - रज़ाइयाँ
 कुत्ता - कुत्ते
दरवाज़ा -दरवाज़े
तकिया - तकिए
4.उदाहरण के अनुसार लिखिए-
प्य - प्यार प्यास प्याज प्याला
स्त - बिस्तर बस्ता दोस्त सस्ता

5.शब्द सीढ़ी
बटन बकरी टोकरी                  आदमी आराम कलम
6.चित्रों को देखकर वाक्य बनाइए-
मोर डाली पर बैठा है।
मछली पानी में तैर रही है।
लड़की पुस्तक पढ़ रही है।
बच्चा झूला झूल रहा है।

7.अपने दोस्त या सहेली के बारे में तीन वाक्य लिखिए-
मेरे दोस्त का नाम राजू है।
वह मेरे घर के पास रहता है।
वह मेरे साथ खेलता और पढ़ता है।
वह पढ़ाई में मेरी मदद करता है।
 पिल्ला - कुत्ते का बच्चा
Image result for पिल्ला   हलुआ Image result for हलुआ  Image result for हलुआ
  बगल में पोटली दबाना -  Image result for बगल में दबाया
भूरा रंग - Image result for भूरा रंग


Thursday, 9 April 2020

हाथी और चिड़िया Q/A&WB

https://classroom.google.com/u/0/c/MTY2NjMyNTIwNzNa/m/NjcwMTAzNDUzODda/details
हाथी और चिड़िया Assignment -MCQ ,Q/A.WB


हाथी और चिड़िया Material- video,Text book

https://classroom.google.com/u/0/c/MTY2NjMyNTIwNzNa/m/NjcwMTAzNDUzODda/details

हाथी और चिड़िया WB
कहानी में से
https://www.youtube.com/watch?v=to7ZxHQBQzI

भाषा अभ्यास - https://forms.gle/HCHu8kA2tJf4xpYSA

1.चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए कया किया?
उत्तर -  चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए यहाँ-वहाँ से तिनका इकट्ठा करके पेड़ की डाली पर रख आती थी।


2.चिड़िया पत्ता  कयों नहीं उठा पा रही थी?
उत्तर - चिड़िया पत्ता उठा नहीं पा रही थी  क्योंकि चिड़िया छोटी थी और पत्ता कुछ बड़ा था ।

3.हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने क्या किया?
उत्तर - हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने और भी कई हाथियों को अपने वश में किया और उन्हें सामान ढ़ोने के काम में लगा दिया।

4.हाथी को क्या-क्या सामान ढोना पड़ा होगा?
उत्तर - हाथी को लकड़ी,पेड़ और अन्य भारी सामान ढोना पड़ा होगा।
VBQ
1.पेड़ उखाड़ने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
उत्तर -
  • हरियाली नष्ट हो सकती है।
  •  पशु-पक्षियों का आश्रय छिन सकता है।

2.अपनी धरती को हरी-भरी रखने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर -
  •  हम अधिक से अघिक पेड़ लगाएँगे 
  •  उनकी देखभाल करेंगे
  • पेड़ को नहीं काटेंगे

भाषा अभ्यास 

1.चित्रों के नाम 
चिड़िया  हाथी  पेड़  घोंसला

2.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द
त्त - पत्ता  उत्तर   कुत्ता   सत्तर 
स्स - रस्सी  गुस्सा लस्सी हिस्सा

3. वाक्य के बहुवचन रूप
क)मैंने घर के बाहर हाथियों को चलते देखा।
ख)चिड़िया ने पेड़ पर घोंसले बनाए।
ग) पेड की डालियाँ हिलने लगीं।
4.उलटे अर्थ वाले शब्द
नया -पुराना  
 हँसना - रोना
 नीचे - ऊपर  
 दुख - सुख  
बड़ा - छोटा  
कम - ज़्यादा  
कमज़ोर - ताकतवर
बेचना - खरीदना
5.शब्दों पर चंद्रबिंदु  लगाइए  -
यहाँ    वहाँ      हँसते      मुँह     आँखें    जाएँगे     करूँगी      दिखाऊँगा

6.वाक्यों में प्रयोग कीजिए -
क)घर - हमारा घर सुंदर है।
ख)काम - किसान खेत में काम करता है।
ग)घोंसला - चिड़िया घोंसला बनाती है।
घ)धरती - हमारी धरती सुंदर है।

7.   नाम वाले शब्द                   काम वाले शब्द -
क) चिड़िया                              पकड़ती
ख)हाथी                                   रोने लगा
ग)घोंसला                                 गिरने लगा
घ)आदमी                                 दौड़ने लगा।






    Sunday, 5 April 2020

    चतुर कौवा भाषा अभ्यास

    चतुर कौवा भाषा अभ्यास
    1 नीचे दिए गए चित्रों को देखकर उनके नाम ।। 
    लिखिए- (चित्रों के लिए पेज 2 देखें) 
    उत्तर- बादल घड़ा कौवा सूरज 
    2. कविता 'चतुर कौवा' में 'ड़' और 'ढ़' वाले शब्द आए हैं। आप तीन-तीन शब्द 
    और लिखिए
     'ड़' वाले शब्द-घड़ा 
    'ढ़' वाले शब्द-चढ़ना
     उत्तर- 'ड़' वाले शब्द-कंकड़ थोड़ा सड़क 
    'ढ़' वाले शब्द-ढूँढना पढ़ना चढ़ना 
    3. दिए गए शब्दों के समान लय वाले शब्द 
    लिखिए (क) भटक लटक 
    (ख) घड़ा  अड़ा
     (ग) पानी मानी 
    (घ) बल पल 
    उत्तर- (क) मटक खटक  झटक
    (ख) पड़ा सड़ा कड़ा
     (ग) नानी दानी रानी  
    (घ) कल जल  थल नल
    4. दिए गए शब्दों का पहला अक्षर लेकर नया शब्द बनाइए 
    घड़ा रथ   = घर  
    सेर बस = सेब
    तोप ताल = तोता
    कौन   वाला= कौवा
    काला रख =कार
      हार थन = हाथ
    5. इन्हें और क्या कहते हैं? चुनकर लिखिए- 
    (अचानक, जल, परिश्रम, अपना) 
    (क) पानी 
    (ख) सहसा 
    (ग) निज 
    (घ) मेहनत 
    उत्तर- (क) जल (ग) अपना(ख) अचानक (घ) परिश्रम
     6. नीचे दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए -
    (क) मेहनत (ग) सहसा (ख) घड़ा 
    (घ) सफलता 
    उत्तर- (क)हमें कड़ी मेहनत करनी चाहिए। मेहनत का फल मीठा होेता है।
    (ख) घड़े में पानी है।
     (ग) उसे सहसा एक बाघ दिखाई दिया। 
    (घ) परिश्रम करने से सफलता ज़रूर मिलती है। 
    7. कविता 'चतुर कौवा' को कहानी के रूप में लिखिए-
     एक कौवा पानी की खोज में इधर-उधर भटक रहा था।
    अचानक उसे एक घडा दिखाई दिया। वह उस घडे पर जा बैठा।
    घडे में थोडा पानी था, जिसके कारण उसकी चोंच पानी तक नहीं पहुँच रही था।
    कौवे को एक उपाय सूझा। वह पास पड़े कंकड़ों को उठाकर घडे में  डालना शुरू किया।
    कंकड़ डालने कारण घड़े में पानी ऊपर आ गया।
    कौवेने पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई और खुशी-खुशी उड़ गया। 

    Tuesday, 31 March 2020

    चतुर कौवा Q/A & WB


    https://www.youtube.com/watch?v=fcyif5YeBgk
    1.कौवा क्यों  भटक रहा था?
    उत्तर - कौवा बहुत प्यासा था। इसलिए वह पानी के लिए भटक रहा था।
    2.कौने ने पानी को कहाँ-कहाँ ढूँढा?
    उत्तर - कौवे ने गाँव-गाँव में और नगर-नगर में ढूँढा।
    3.कौवे ने पानी को ऊपर लाने के लिए क्या किया?
    उत्तर - कौवे ने पानी को ऊपर लाने के लिए कंकड़ों को घड़े में डालने लगा।
    4.कौवे को सफलता कैसे मिली?
    उत्तर - अक्ल और मेहनत के कारण कौवे को सफलता मिली।

    5.किन-किन कामों के लिए हमें पानी की ज़रूरत होती है?

    • पानी पीने के लिए
    • पेड़ों को पानी देने के लिए
    • खाना बनाने के लिए
    • नहाने और कपड़ा धोने  के लिए
    • कार धोने के लिए  
    6.पानी को बचाने के लिए हम क्या कर सकते हैं
    • पानी के नल को बंद कर  सकते  हैं
    • रसोई घर के पानी को हम बगीचे में इस्तेमाल कर सकते हैं
    • 7.जब आपको प्यास लगती है,तो आप क्या -क्या पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं?

      उत्तर - पानी,शरबत,लस्सी,सिकंजी,शरबत आदि पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं।

      8.हमें पानी किन-किन स्रोतों से मिलता है?

      उत्तर- बादल,झरना,नदी

        भाषा अभ्यास
    1.चित्रों के नाम
    बादल  घड़ा  कौवा  सूरज
    2.ड़  और ढ़ वाले शब्द
    ड़ वाले शब्द - कंकड़  थोड़ा बड़ी
    ढ़ वाले शब्द - पढ़ना  चढ़ना  ढूँढ़  सीढ़ी बूढ़ी

    3.समान लय वाले शब्द
    क) कटक अटक भटक लटक
    ख) घड़ा  अड़ा बड़ा सड़ा 
    ग)पानी नानी मानी रानी 
    घ)बल पल नल फल कल चल

    4.शब्दों का पहला अक्षर लेकर नया शब्द
    घर  सेब  तोता
    कौवा  कार  हार 

    5.अर्थ लिखो
    पानी - जल
    सहसा - अचानक
    निज - अपना
    मेहनत - परिश्रम

    6.वाक्य बनाइए-
    क)मेहनत - मेहनत का फल मीठा होता है।
    ख)घड़ा - हमारे घर में एक पानी का घड़ा है।    घड़ा में  थोड़ा पानी है।
    ग)सहसा - मुझे घर में सहसा एक साँप दिखाई दिया।
    घ)सफलता - मेहनत करने से सफलता मिलती है।
    7. चतुर कौवा कहानी
    एक कौवा पानी की तलाश में भटक रहा था।अचानक उसे एक घड़ा दिखाई दिया ।उस घड़े में पानी कम था।उसे एक उपाय सूझा। उसने कंकड़ों को घड़े के अंदर डालने लगा जिसके कारण पानी ऊपर आ गया। कौवा पानी पीकर खुशी-खुशी उड़ गया।कौवे को  अक्ल और मेहनत के कारण सफलता मिली।

    Sunday, 2 February 2020

    Annual III VBQ

    Annual III VBQ
    1.आप अपने कपड़े और वस्तुएँ साफ़-सुथरी रखने के लिए क्या कर सकते  है?
    उत्तर- कपड़े और वस्तुओं को सजाकर रखेंगे।
    कपड़ों को धोकर और सुखाकर रखेंगे।
    कपड़ों को तय करके और इस्त्री करके रखेंगे।
    पुस्तक और जूतों को अपनी जगह पर रखेंगे।


    2.सुबह की सैर और व्यायाम से आपको क्या फ़ायदा होता है?
    हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।
    मन को शांति मिलती है।
    आलस दूर हो जाता है।
    हमें नई तजगी और नया जोश मिलता है।


    3.आप अपना काम पूरा करने के लिेए क्या-क्या करेंगे?
    हम मेहनत और लगन से काम करेंगे।
    काम पूरा किए बिना उस जगह से नहीं उठेंगे।
    मन लगाकर काम करेंगे।
    काम के बीच में बार-बार नहीं उठेंगे।


    4.यदि आपसे कोई गलती हो जाए तो उसे कैसे सुधारेंगे?
    अगर हमसे कोई गलती हो जाए तो हम उससे माफी मागेंगे और दुबारा उस काम को नहीं करेंगे।


    5.लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?
    हमें अपनी ज़िम्मेदारी को समझना चाहिए।
    जो काम हमें दिया जाए हम उसे सच्चाई,ईमानदारी और लगन से पूरा करना चाहिए।
    हमें देश के लिए काम करना चाहिए।


    6.किसी भी अनजान व्यक्ति से मिलने पर हमें क्यों सावधानियाँ बरतनी होगी?
    हमें किसी अनजान व्यक्ति को अपने घर का पता या फ़ोन नंबर नहीं देना चाहिए।
    उसके बुलाने पर उसके साथ नहीं जाना चाहिए।
    वह अगर हमें कुछ खाने को दे तो हम नहीं खाएँगे।


    7.आप अपनी रुचियों को बढ़ाने के लिए क्या-क्या प्रयास करते हैं?
    उन्हें पूरा करने में कौन आपको मदद करता है?
    हम अपनी रुचि को बढ़ाने के लिए बार-बार अभ्यास करते हैं और
    उन्हें पूरा करने में हमारे माता-पिता,भाई-बहन और शिक्षक मदद करते हैं।
    8.आप अपने घर को सजाने में कैसे सहायता करते हैं?
    मैं अपनी माँ के साथ मिलकर फूल के गमले को सजा कर रखने में और
    उन्हें रंग लगाने में मदद करता हूँ।कपड़े और जूतों को सजाकर रखने में मदद करता हूँ।
    दरवाज़ो और खिड़कियों में परदा लगाने में मदद करता हूँ।

    9.मिल-जुलकर काम करने के क्या फ़ायदे है?
    मिल-जुलकर काम करने काम जल्दी और आसानी से हो जाता है।
    काम करने में आनंद आता है और बोझ नहीं लगता हैं।

    10.आपको कैसे पता चल सकता है कि कोई आपको मूर्ख बना रहा है?

    "हमारा देश कविता" activity

    https://studio.frameworkconsulting.com/project/8164/playlist/16484/shared