1.कौवा क्यों भटक रहा था?
उत्तर - कौवा बहुत प्यासा था। इसलिए वह पानी के लिए भटक रहा था।
2.कौने ने पानी को कहाँ-कहाँ ढूँढा?
उत्तर - कौवे ने गाँव-गाँव में और नगर-नगर में ढूँढा।
3.कौवे ने पानी को ऊपर लाने के लिए क्या किया?
उत्तर - कौवे ने पानी को ऊपर लाने के लिए कंकड़ों को घड़े में डालने लगा।
4.कौवे को सफलता कैसे मिली?
उत्तर - अक्ल और मेहनत के कारण कौवे को सफलता मिली।
5.किन-किन कामों के लिए हमें पानी की ज़रूरत होती है?
- पानी पीने के लिए
- पेड़ों को पानी देने के लिए
- खाना बनाने के लिए
- नहाने और कपड़ा धोने के लिए
- कार धोने के लिए
- पानी के नल को बंद कर सकते हैं
- रसोई घर के पानी को हम बगीचे में इस्तेमाल कर सकते हैं
7.जब आपको प्यास लगती है,तो आप क्या -क्या पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं?
उत्तर - पानी,शरबत,लस्सी,सिकंजी,शरबत आदि पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं।
8.हमें पानी किन-किन स्रोतों से मिलता है?
उत्तर- बादल,झरना,नदी
भाषा अभ्यास
1.चित्रों के नाम
बादल घड़ा कौवा सूरज
2.ड़ और ढ़ वाले शब्द
ड़ वाले शब्द - कंकड़ थोड़ा बड़ी
ढ़ वाले शब्द - पढ़ना चढ़ना ढूँढ़ सीढ़ी बूढ़ी
3.समान लय वाले शब्द
क) कटक अटक भटक लटक
ख) घड़ा अड़ा बड़ा सड़ा
ग)पानी नानी मानी रानी
घ)बल पल नल फल कल चल
4.शब्दों का पहला अक्षर लेकर नया शब्द
घर सेब तोता
कौवा कार हार
5.अर्थ लिखो
पानी - जल
सहसा - अचानक
निज - अपना
मेहनत - परिश्रम
6.वाक्य बनाइए-
क)मेहनत - मेहनत का फल मीठा होता है।
ख)घड़ा - हमारे घर में एक पानी का घड़ा है। घड़ा में थोड़ा पानी है।
ग)सहसा - मुझे घर में सहसा एक साँप दिखाई दिया।
घ)सफलता - मेहनत करने से सफलता मिलती है।
7. चतुर कौवा कहानी
एक कौवा पानी की तलाश में भटक रहा था।अचानक उसे एक घड़ा दिखाई दिया ।उस घड़े में पानी कम था।उसे एक उपाय सूझा। उसने कंकड़ों को घड़े के अंदर डालने लगा जिसके कारण पानी ऊपर आ गया। कौवा पानी पीकर खुशी-खुशी उड़ गया।कौवे को अक्ल और मेहनत के कारण सफलता मिली।