Saturday, 4 January 2020

बुआ का पत्र ( हस्तकला,

https://youtu.be/Rlxg0fwubuU - yeh hai Bal bhawan song

  1. गणेश जी की मूर्ती कब बनाई जाती है?
गणेश चतुर्ती
  1. मूतियाँ किससे बनाई जाती है?
मिट्टी के लौंदे में से मिट्टी लेकर
  1. बच्चे आपस में क्या करते हैं?
हँसी-मज़ाक
  1. दीए कब बनाए जाते हैं?दीपावली के पर्व पर
  2. दीए किस प्रकार के होते हैं?
छोटे,
बड़े,गोल,
चौकोर,तिकोने,
षट्कोण
  1. दीयों को विभिन्न आकार देने के लिए बच्चे क्या करते हैं?
उनमें हैंडल,स्टैंड और लटकन बनाते हैं।
       
  1. बच्चे मिट्टी से क्या-क्या बनाते हैं?
सूँड़,लड्डू,चूहा
  1. बच्चे और क्या-क्या बनाते हैं?
रंगोली बनाना,
पतंग बनाना,
ग्रीटिंग कार्ड बनाना,
मटकियाँ रंगना,
मोमबत्तियाँ बनाना आदि
  1. बच्ते ये काम कैसे करते हैं?
आनंद लेकर करते हैं और एक दूसरे की मदद करके करते हैं
  1. बच्चे ये काम कहाँ करते हैं?
बाल-भवन में 
  1. बच्चे एक-दूसरे की मदद कब करते हैं?
ज़रूरत पड़ने पर
  1. स्कूल के बच्चे किसमें भाग लेते हैं?
प्रतियोगिताओं में


DAV PUBLIC SCHOOL,CSPUR,BHUBANESWER-21
CLASS – III       HINDI    WORKSHEET –  15 बुआ का पत्र  
NAME-----------------------SEC----------- ROLL------------ DATE------------------

1.      यह पत्र कहाँ से लिखा गया है?
दिल्ली, कोलकोता, मुम्बई, कटक
2.      बहादुर शाह ज़फर मार्ग कहाँ स्थित है?
दिल्ली, कोलकोता, मुम्बई, कटक
3.      बहादुर शाह ज़फर मार्ग पर क्या है?
चिड़ाया घर, मैदान, बाल-भवन, हास्तकला
4.      शौर्य छुट्टियों में क्या सीख रहा था?
खेल,नृत्य,चित्रकला, नृत्य और चित्रकला
5.      यहाँ बच्चे वर्ष-भर क्या करते रहते हैं?
खेलते,क्रिया-कलाप,पढ़ते,नृत्य
6.      बच्चे वहाँ क्या-क्या क्रिया-कलाप करते रहते हैं?
प्रतिमाएँ, गणेश बनाते, हँसी-मज़ाक,चित्रकला और हस्तकला
7.      गणेश चतुर्थी के दिन बच्चे क्या करते हैं?
चूहा, गणेश की प्रतिमाएँ, लटकन,चित्र
8.      मिट्टी के लौदे में से मिट्टी लेकर बच्चे क्या-कया बनाते हैं?
सूँड, कागज,लटकन,लड्डू, चूहा,
9.      दीपावली के पर्व पर बच्चे क्या बनाते हैं?
रंग, दीए, फूल, नाव,
10.  अन्य त्योहार पर बच्चे क्या बनाते हैं?
रंगोली, पकवान, चित्र, तिकोने

बुआ का पत्र भाषा अभ्यास

1.      त्र अक्षर वाले शब्द –  चित्र       पत्र           मित्र       चित्रकला
2.       
नाम वाले शब्द
काम वाले शब्द
विशेषता बताने वाले शब्द
हेमा
कहना
निराली
शौर्य
जाऊँगी
नवीन
दिल्ली
लाना
बढ़िया



3.वचन बदलो
एकवचन            बहुवचन
मूर्ति               मूर्तियाँ
छुट्टी                छुट्टियाँ
मटकी              मटकियाँ
पतंग               पतंगें
बच्चा               बच्चे
प्रतिमा              प्रतिमाएँ
Q4 अनेक शब्दों के लिए एक शब्द-
रगों  का त्योहार - होली
पतंगों का त्योहार - मकर संक्रांति,लोहड़ी
नावों की  दौड़ का त्योहार - ओणम
फसलों का त्योहार - बिहू,पोंगल,मकर संक्रांति,बैशाखी


Saturday, 21 December 2019

दुर्गा पूजा की छुट्टियाँ कैसे बिताई इस बारे में बताते हुए अपने मित्र को एक पत्र

आपने दुर्गा पूजा की छुट्टियाँ कैसे बिताई इस बारे में बताते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।

भी.आई.एम-481,
शैलश्री विहार,
भुवनेश्वर-21
तिथि-15 अक्टूबर 2019

प्रिय राहुल,
सप्रेम नमस्कार।

मैं यहाँ सकुशल हूँ। आशा करता हूँ कि तुम भी अपने परिवार के साथ सकुशल होगे। मैं इस बार दुर्गा पूजा की छुट्टियों में कोलकता घूमने गया था। वहाँ मैंने बहुत सारे पंडाल देखे जहाँ दुर्गा माता की सुंदर-सुंदर प्रतिमाएँ थीं। शाम को चारों तरफ बहुत भीड़ थी। वहाँ मेला भी लगा हुआ था। सभी लोग बहुत प्रसन्न दिखाई दे रहे थे। अगर तुम साथ होते तो बहुत मज़ा आता। मेरी ओर से अपने माता-पिता को प्रणाम कहना।

तुम्हारा मित्र
संजय

Thursday, 19 December 2019

WORK SHEET -14 सबसे बड़ा मूर्ख MCQ

http://bit.ly/2s0JaJq



DAV PUBLIC SCHOOL,CSPUR,BBSR-21
CLASS -  III WORK SHEET -14 सबसे बड़ा मूर्ख
NAME________________                  SEC_____ ROLL____ Dt.
1.     हमारे देश में मुगल बादशाह --------- का राज था।
सुलतान  
आकबर    
अकबर      
बीरबल                               
2. अकबर कैसे राजा थे?
दयालु, 
निर्दयी, 
न्याय प्रिय, 
मूर्ख
3.    उनके दरबार में कितने मंत्री थे?
दस  
बारह
तीन
नौ
4.    उन्हें क्या कहा जाता था?
बुद्धिमान        
 चतुर 
 नवरत्न            
अशर्फ़ी
5.    बीरबल कैसा व्यक्ति था?
मूर्ख   
चतुर  
पागल 
डरपोक
6.     बीरबल अकबर की आँखों का ----------- था।
प्यारा        
तारा   
सूरज  
आसमान
7.     एक दिन बादशाह के दरबार में कौन आया?
घोड़ा   
बीरबल 
व्यापारी            
मंत्री
8.     उसके पास क्या थे?
अशर्फ़ियाँ     
घोड़े   
पैसे   
कागज़
9.     अकबर को क्या पसंद आए?
खाना  
घूमना 
घोड़े   
बीरबल
10.    अकबर ने व्यापारी को कितनी अशर्फ़ियाँ देने का  आदेश दिया?
एक हज़ार,   
एक सौ,      
तीन हज़ार,   
पाँच सौ

सबसे बड़ा मूर्ख कहानी में सेQ/A


सबसे बड़ा मूर्ख
कहानी में से
1.बादशाह अकबर के दरबार में कितने मंत्री थे?
बादशाह अकबर के दरबार में नौ मंत्री थे।

2.एक दिन बादशाह अकबर के दरबार में कौन आया?
एक दिन बादशाह अकबर के दरबार में एक व्यापारी  आया।

3.बीरबल को बादशाह की कौन-सी बात अच्छी नहीं लगी?
एक अनजान व्यापारी  की बातों पर भरोसा करके कुछ और घोड़े लाने के लिए उसे एक हज़ार अशर्फ़ियाँ देने की बात बीरबल को अच्छी नहीं लगी। 
OR
एक अनजान  व्यापारी को कुछ और घोड़े लाने के लिए एक हज़ार अशर्फियाँ देना , अकबर की यह बात बीरबल को अच्छी नहीं लगी

4.बादशाह अकबर ने बीरबल से क्या पूछा?
बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा,"बताओ,दुनिया में सबसे बड़ा मूर्ख कौन है।

5.बीरबल ने कागज़ पर किसका नाम लिखा होगा?
बीरबल ने कागज़ पर  बादशाह अकबर का नाम लिखा होगा।

जीवन - मूल्य
प्रश्न 6– किसी अनजान व्यक्ति से मिलने पर हमें क्या क्या सावधानियाँ बरतनी होंगी ?
उत्तर – किसी अनजान व्यक्ति से मिलने पर हमें उससे अधिक मेलजोल नहीं बढ़ानी चाहिए | उससे खाने की कोई वस्तु नहीं लेनी चाहिए और उसे अपने बारे में अधिक जानकारी नहीं देनी चाहिए | 



Tuesday, 3 December 2019

"हमारा देश कविता" activity

https://studio.frameworkconsulting.com/project/8164/playlist/16484/shared