Thursday, 19 December 2019

सबसे बड़ा मूर्ख कहानी में सेQ/A


सबसे बड़ा मूर्ख
कहानी में से
1.बादशाह अकबर के दरबार में कितने मंत्री थे?
बादशाह अकबर के दरबार में नौ मंत्री थे।

2.एक दिन बादशाह अकबर के दरबार में कौन आया?
एक दिन बादशाह अकबर के दरबार में एक व्यापारी  आया।

3.बीरबल को बादशाह की कौन-सी बात अच्छी नहीं लगी?
एक अनजान व्यापारी  की बातों पर भरोसा करके कुछ और घोड़े लाने के लिए उसे एक हज़ार अशर्फ़ियाँ देने की बात बीरबल को अच्छी नहीं लगी। 
OR
एक अनजान  व्यापारी को कुछ और घोड़े लाने के लिए एक हज़ार अशर्फियाँ देना , अकबर की यह बात बीरबल को अच्छी नहीं लगी

4.बादशाह अकबर ने बीरबल से क्या पूछा?
बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा,"बताओ,दुनिया में सबसे बड़ा मूर्ख कौन है।

5.बीरबल ने कागज़ पर किसका नाम लिखा होगा?
बीरबल ने कागज़ पर  बादशाह अकबर का नाम लिखा होगा।

जीवन - मूल्य
प्रश्न 6– किसी अनजान व्यक्ति से मिलने पर हमें क्या क्या सावधानियाँ बरतनी होंगी ?
उत्तर – किसी अनजान व्यक्ति से मिलने पर हमें उससे अधिक मेलजोल नहीं बढ़ानी चाहिए | उससे खाने की कोई वस्तु नहीं लेनी चाहिए और उसे अपने बारे में अधिक जानकारी नहीं देनी चाहिए | 



Tuesday, 3 December 2019

PT2 III WB चूँ-चूँ की टोपी,सुबह,ऐसे थे लाल बहादुर

PT2 III WB Revision work
चूँ-चूँ की टोपी,सुबह,ऐसे थे लाल बहादुर

http://bit.ly/34VC8ni

Saturday, 23 November 2019

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उत्तर लिखो।


निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उत्तर लिखो।
एक पहाड़ की ऊंची चोटी पर एक बाज रहता था। पहाड़ के नीचे  बरगद के पेड़ पर एक कौवा अपना घोंसला बनाकर रहता था। वह बड़ा चालाक और धूर्त था। उसकी कोशिश सदा यही रहती थी कि बिना मेहनत किए खाने को मिल जाए। पेड़ के आसपास खोह में खरगोश रहते थे। जब भी खरगोश बाहर आते तो बाज ऊंची उड़ान भरते और एकाध खरगोश को उठाकर ले जाते।
प्रश्न 1.बाज कहाँ रहता था
?
2.बरगद के पेड़ पर कौन रहता था?
3.चालाक कौन था?
4.कौवा क्या सोचता था?
5.खरगोश कहाँ रहते थे?
6.खरगोश को कौन उठाकर ले जाता?

Wednesday, 13 November 2019

ऐसे थे लाल बहादुर-निम्नलिखित ग्द्यांश को पढ़़कर उत्तर लिखो-

निम्नलिखित ग्द्यांश को पढ़़कर उत्तर लिखो-
बात उन दिनों की है जब नन्हें की अवस्था अभी छह वर्ष की थी। एक बार अपने साथियों के साथ मिलकर
वह एक बगीचे में गुलाब के फूल तोडने पहँचा। सभी साथियों ने फूल तोड-तोडकर अपनी झोलियों में भर लिए।
किंतु सबसे छोटा और कमजोर होने के कारण नन्हें अभी एक फूल भी नहीं तोड़ पाया था। बहुत प्रयत्न के बाद
एक फूल पर हाथ पहुँचा ही था कि बाग का माली आ पहुँचा। उसे देखते ही सभी बालक नौ-दो ग्यारह हो गए। पर,
नन्हें भाग न सका और माली की पकड़ में आ गया। शिकार को हाथ आया देखकर माली ने पूरी ताकत से उसे पीटना शुरू कर दिया।" "माँ, फिर क्या हुआ?" प्राची ने पूछा। 
प्रश्न -
1.नन्हें अपने साथियों के साथ कहाँ गया?
उत्तर -
2.नन्हें की उम्र कितनी थी?
उत्तर -
3.बगीचे में कौन-से फूल थे?
उत्तर -
4.बच्चे  फूल तोड़कर कहाँ रखे?
उत्तर -
5.नन्हें फूल क्यों तोड़ नहीं पाया?
उत्तर -
6.किस देखकर बच्चे भाग गए?
उत्तर -
7.माली ने किसे पकड़ा?
उत्तर -
8.माली उसे पकड़कर क्या किया?
उत्तर -
9.वचन बदलो
बगीचा - --------------   
झोली - -------------- 
बात - --------------    
साथी - -------------- 
फूल - -------------- 
10.लिंग बदलो
बालक - -------------- 
माँ - -------------- 
माली - -------------- 
11.विलोम शब्द लिखो-
कमज़ोर - --------------    
दिन - -------------- 
बहुत - -------------- 
फूल - -------------- 

हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास

     हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास   भाषा अभ्यास  1.चित्रों के नाम  चिड़िया  हाथी  पेड़  घोंसला 2.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द त्त - पत्ता  उत्तर...