Thursday, 7 September 2017

दीपावली

अपठित गद्यांश/ अनुच्छेद लेखन


दीपवली हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार हैं।यह कार्तिक मास की  अमावास्या के दिन मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान राम चौदह साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। उनके आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। तब से यह त्योहार हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। घर में भी तरह-तरह के पकवान बनते हैं। मित्रों और रिश्तेदारों में मिठाइयाँ बाँटकर सभी अपनी-अपनी खुशी प्रकट करते हैं। दीपावली के दिन लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। दीपावली की शाम को पूजा के समय दीपक जलाए जाते हैं । लाल,पीली,हरी मोमबत्तियों से वातावरण जगमगा उठता है।फुलझड़ियों और पटाखों से अमावस की यह रात जगमगा उठती है।यह अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व है।

1.      दीपावली किसका त्योहार है?
2.      यह कब मनाया जाता है?
3.      भगवान राम कितने साल के बाद अयोध्या लौटे थे?
4.      उनके आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने किया था?
5.      दीपावली के दिन किसकी पूजा की जाती है?
6.      दीपावली की शाम को क्या होता है?
7.      किससे वातावरण जगमगा उठता है?
8.      यह किसकी जीत का पर्व है?
9.      ------------ और --------- से अमावस की यह रात जगमगा उठती है।

10.  इस गद्यांश का नाम लिखिए।

Wednesday, 6 September 2017

संयुक्त अक्षर

संयुक्त अक्षर को छाँट के  लिखो

मक्का  ----------------
पत्ता   ----------------
प्यार   ----------------
पक्का   ----------------
बिस्तर  ----------------
 मक्खी  ----------------
गुस्सा   ----------------
मक्खन  ----------------
रस्सी    ----------------
उत्तर   ----------------
हिस्सा   ----------------
चक्का    ----------------
सस्ता    ----------------
मक्खीचूस  ----------------
प्याज      ----------------
सत्तर     ----------------
दोस्त    ----------------  
प्याला   ----------------
लस्सी   ----------------
प्यास   ----------------

संज्ञा छाँटो

संज्ञा छाँटो

  1. पत्ता कुछ बड़ा था।            -----------------
  2. हाथी को हँसी आ गई।        -----------------  
  3. चिड़िया उड़ रही  है।             -----------------
  4. वहाँ एक आदमी भी था।        -----------------
  5. घोंसले गिरने लगे।                 -----------------
  6. आदमी दौड़ने लगा।                -----------------
  7. चोर डर के मारे काँपने लगा।  -----------------
  8. लालू भोंकने लगा।                   -----------------
  9. लड़का झूल रहा है।                    -----------------
  10. मछली तैर रही है।                      -----------------
  11. अगर पेड़ भी चलते होते।              -----------------
  12. रोहित झगड़ालू लड़का था।            -----------------
  13. पिताजी नीचे बैठे हैं।                       -----------------

पाठ-11चूँ-चूँ की टोपी- क्वीज-WB

https://wayground.com/embed/presentation/5f7e88992a45d8001ccef725