Thursday, 17 July 2025

घमंडी मक्खी - भाषा अभ्यास

    घमंडी मक्खी - भाषा अभ्यास

1. क्क -  पक्का मक्का चक्का
     क्ख -    मक्खीचूस मक्खन मक्खी
2.समान लय वाले शब्द
जंगल मंगल दंगल डंगल
मकडी ककड़ी लकड़ी जकड़ी पकड़ी
शेर बेर देर ढेर
3.अर्थ लिखो
जंगल -वन
 शेर-सिंह
स्नान-नहाना
 हिम्मत- साहस
4.नीचे दिए गए वाक्यों के बहुवचन रूप लिखिए-
क)शेर ने पंजा मारा।
शेर ने पंजे मारे।
ख)मक्खी भिनभिना रही थी।
मक्खियाँ भिनभिना रही थीं।
ग) मकड़ी ने जाला बनाया।
 मकड़ियों ने जाले बनाए।

5.वाक्य बनाइए।
हमें घमंड नहीं करना चाहिए।
हमें बार-बार कोशिश करनी चाहिए।
हमें हिम्मत से काम लेना चाहिए।

6. मुहावरों से वाक्य बनाइए।
अचानक नींद से जगाने पर वह आग बबूला हो गया।
मम्मी  मेरी बत सुनकर मंद-मंद मुसकराने लगी।
मच्छरों ने मेरे नाक में दम कर रखा है।

7.घमंडी मक्खी पाठ से हमने यह सीखा कि
हमें कभी घमंड नहीं करना चाहिए।
हमें दूसरों को परेशान नहीं करना चाहिए।
हमें गुस्सा नहीं करना चाहिए।
हमें किसी को मामुली नहीं समझना चाहिए।
हमें सोच-समझकर काम करना चाहिए।

पाठ 6 घमंडी मक्खी(Q/A )

 पाठ 6 घमंडी मक्खी(Q/A )

कहानी में से
1.शेर को गु्स्सा क्यों आया?
उत्तर - शेर को गु्स्सा आया क्योंकि मक्खी उसके कान के पास भिन भिनाकर उसे परेशान कर रही थी
2.मक्खी ने हाथी से क्या कहा?
उत्तर - मक्खी ने हाथी से कहा कि वह बहुत ताकतवर है और उसने शेर को हरा दिया है।
3.मक्खी में घमंड क्यों आ गया?
उत्तर - जब मक्खी को लगा कि उसने जंगल के राजा शेर को हरा दिया है तब उसमें घमंड आ गया।
4.अंत में मक्खी के साथ क्या हुआ?
उत्तर - अंत में मक्खी मकड़ी के जाल में  फँस गई और निकल नहीं पाई

5.सही शब्द से कहानी की घटनाओँ को पूरा कीजिए-
क)शेर -------------- के नीचे सो रहा था।      
 पेड़
ख)मक्खी ने कहा- "शेर और हाथी मुझसे ------------- हैं।"
डरते
ग)मक्खी --------------- के जाले में फँस गई।
मकड़ी

Saturday, 12 July 2025

पेड़ों का महत्व (अनुच्छेद) PT1

 पेड़ों का महत्व (अनुच्छेद) 

पेड़ प्रकृति का बहुत बड़ा वरदान है। पेड़ सभी प्राणियों को  जीने के लिए ऑक्सीजेन देते हैं। पेड़ से हमें फल,फूल,लकड़ी ,दवाई आदि चीज़ें मिलती हैं। पेड़ों के कारण बारिश होती है। पेड़-पौधे पशु-पक्षियों के रहने का स्थान भी है। पेड़ हमें छाया और सुरक्षा प्रदान करते हैं। पेड़-पौधे हमारी धरती को हरा-भरा रखते हैं।  पेड़ हवा को साफ़ और प्रदूषण को कम करते हैं। पेड़ों के बिना जीवन असंभव है। पेड़ धरती की अनमोल संपदा है। इसलिए हमें पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए।


Wednesday, 9 July 2025

हाथी और चिड़िया word puzzle activity

https://studio.frameworkconsulting.com/activity/64891/shared 

मेरा प्रिय मित्र अनुच्छेद

    मेरा प्रिय मित्र  (अनुच्छेद)

अनुराग मेरा सबसे प्रिय मित्र है।  मैं प्रतिदिन  उसके साथ खेलता और पढ़ता हूँ । अनुराग मेरे पड़ोस में रहता है और मेरे ही स्कूल में पढ़ता है। पढ़ाई में वह मुझसे अच्छा है । वह मेरा मन कभी नहीं दुखाता।  हम दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। अनुराग बहुत नम्र लड़का है।  उसे मैंने किसी के साथ झगड़ा करते नहीं देखा।   वह समय का बहुत पाबंद है। सच्चे मित्र की पहचान मुसीबत के समय  होती है।  मुझे अपने इस दोस्त पर गर्व है।

 

 


Monday, 30 June 2025

बहादुर दोस्त- भाषा अभ्यास

     बहादुर दोस्त- भाषा  अभ्यास 

1.चित्रों  के नाम

कुत्ता,  पोटली,  पुलिस, टॉर्च, पूरी, चारपाई(पलंग)

2.खाली जगह भरिए-
क) चोर डरके मारे  काँपने लगा।
ख) दीपक का छठा जन्मदिन था।
ग) पिल्ले का नाम  लालू था।
घ)चोर  पेड़ पर चढ़ गया।
ङ)लालू ने दीपक की  रज़ाई खींची।
3.बहुवचन रूप लिखिए-
पूरी - पूरियाँ
 टोकरी टोकरियाँ
रज़ाई - रज़ाइयाँ
 कुत्ता - कुत्ते
दरवाज़ा -दरवाज़े
तकिया - तकिए
4.उदाहरण के अनुसार लिखिए-
प्य - प्यार प्यास प्याज प्याला
स्त - बिस्तर बस्ता दोस्त सस्ता
5.शब्द सीढ़ी
बटन बकरी टोकरी                  आदमी आराम कलम
6.चित्रों को देखकर वाक्य बनाइए-
मोर डाली पर बैठा है।
मछली पानी में तैर रही है।
लड़की पुस्तक पढ़ रही है।
बच्चा झूला झूल रहा है।
7.अपने दोस्त या सहेली के बारे में तीन वाक्य लिखिए-
मेरे दोस्त का नाम राजू है।
वह मेरे घर के पास रहता है।
वह मेरे साथ खेलता और पढ़ता है।
वह पढ़ाई में मेरी मदद करता है।


 पिल्ला - कुत्ते का बच्चा
Image result for पिल्ला   हलुआ Image result for हलुआ  Image result for हलुआ
  बगल में पोटली दबाना -  Image result for बगल में दबाया
भूरा रंग - Image result for भूरा रंग

बहादुर दोस्त Q/A

    बहादुर दोस्त Q/A 

    




कहानी में से

1.अम्मा दीपक के लिए क्या बना रही थी?
उत्तर - अम्मा दीपक के लिए हलुआ और पूरी बना रही थी।
2.पिताजी दीपक के लिए क्या लाए थे?
उत्तर - पिताजी दीपक के लिए भूरे रंग का एक पिल्ला लाए थे।
3.लालू ने दीपक को  क्यों  जगाया ?
उत्तर - लालू ने दीपक को जगाया क्योंकि घर में चोर घुस आया था
4.पुलिस ने दीपक की पीठ क्यों थपथपाई ?
उत्तर - पुलिस ने दीपक की पीठ थपथपाई क्योंकि उसने लालू की सहायता से चोर को पकड़वाने में मदद की थी।
5.पक्का दोस्त कौन होता है?
उत्तर - पक्का दोस्त वह होता है, जो सुख-दुख  और मुसीबत के समय काम आता है।
6. अर्थ लिखो-
उपहार- भेंट         पिल्ला- कुत्ते का बच्चा
दोस्त- मित्र         अचानक- एकाएक
भाषा की बात
2.वाक्य बनाइए-
क)बार-बार   -  हमें बार-बार पाठ का अभ्यास करना चाहिए।
ख)पीछे-पीछे  - मेरे पीछे-पीछे एक कुत्ता आ रहा है।
ग)धीरे-धीरे  -  वह धीरे-धीरे लिख  रहा है।
घ)जाते-जाते  - वह जाते-जाते गिर गया।
VBQ
प्र.1  आप अपने आस-पास के पशु-पक्षियों की मदद कैसे कर सकते हैं?
उत्तर - हम उनको खाना खिला सकते हैं और उनकी देखभाल कर सकते हैं।गरमी के दिन में उनको पानी भी पिला सकते हैं।

Tuesday, 24 June 2025

हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास

    हाथी और चिड़िया -भाषा अभ्यास  

भाषा अभ्यास 

1.चित्रों के नाम 
चिड़िया  हाथी  पेड़  घोंसला

2.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द
त्त - पत्ता  उत्तर   कुत्ता   सत्तर 
स्स - रस्सी  गुस्सा लस्सी हिस्सा

3. वाक्य के बहुवचन रूप
क)मैंने घर के बाहर हाथियों को चलते देखा।
ख)चिड़िया ने पेड़ पर घोंसले बनाए।
ग) पेड की डालियाँ हिलने लगीं।
4.उलटे अर्थ वाले शब्द
नया -पुराना  
 हँसना - रोना
 नीचे - ऊपर  
 दुख - सुख  
बड़ा - छोटा  
कम - ज़्यादा  
कमज़ोर - ताकतवर
बेचना - खरीदना
5.शब्दों पर चंद्रबिंदु  लगाइए  -
यहाँ    वहाँ      हँसते      मुँह     आँखें    जाएँगे     करूँगी      दिखाऊँगा

6.वाक्यों में प्रयोग कीजिए -
क)घर - हमारा घर सुंदर है। / मैं घर को साफ़ रखता हूँ।
ख)काम - किसान खेत में काम करता है। मेरे पिताजी  ऑफिस में काम करते हैं।
ग)घोंसला - चिड़िया ने एक घोंसला बनाया।
घ)धरती - हमें धरती को हरा-भरा रखना चाहिए। हमारी धरती सुंदर है।

7.नाम वाले शब्द  
चिड़िया   तिनका    हाथी     घोंसला     आदमी

पत्ता कुछ बड़ा था।
हाथी  को हँसी आ गई।
चिड़िया तिनका उठाती है।
वहाँ एक आदमी भी था।

पत्ता  कुछ बड़ा था।

हाथी  को हँसी आ गई।

चिड़िया तिनका उठाती है।

वहाँ एक आदमी भी था।

चिड़िया तिनका पकड़ती है।

हाथी रोने लगा।

घोंसले गिरने लगे।

आदमी दौड़ने लगा।


काम वाले शब्द

हाथी  को हँसी आ गई

चिड़िया तिनका उठाती है

चिड़िया तिनका पकड़ती है

हाथी रोने लगा 

घोंसले गिरने लगे 

आदमी दौड़ने लगा 


7.   नाम वाले शब्द                   काम वाले शब्द -
क) चिड़िया                              पकड़ती
ख)हाथी                                   रोने लगा
ग)घोंसला                                 गिरने लगा
घ)आदमी                                 दौड़ने लगा।

Saturday, 21 June 2025

हाथी और चिड़िया Q/A

    हाथी और चिड़िया Q/A 

1.चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए कया किया?

उत्तर -  चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए यहाँ-वहाँ से तिनके इकट्ठा करके पेड़ की डाली पर रख आती थी।

2.चिड़िया पत्ता  कयों नहीं उठा पा रही थी?
उत्तर - चिड़िया पत्ता उठा नहीं पा रही थी  क्योंकि चिड़िया छोटी थी और पत्ता कुछ बड़ा था ।

3.हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने क्या किया?
उत्तर - हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने और भी कई हाथियों को अपने वश में किया और उन्हें सामान ढोने के काम पर लगा दिया।
बातचीत के लिए


आपकी कल्पना
1.पेड़ उखड़ने से किस-किस को नुकसान पहुँचा होगा?
उत्तर - पशु-पक्षियों को और आदमी को नुकसान पहुँचा होगा।
2.हाथी को  ऐसा करने से  कौन रोक सकता था और कैसै?
उत्तर - हाथी को ऐसा करने से आदमी ही रोक सकता था।  वह उसे तरह-तरह के कामों में लगा कर रोक सकता था।
3.हाथी को क्या-क्या सामान ढोना पड़ा होगा?
उत्तर - हाथी को लकड़ी,पेड़ और अन्य भारी सामान ढोना पड़ा होगा।

हल्का -  पंख, कागज़, फूल, पतंग, पत्ता   
भारी - अलमारी,  पत्थर, कुर्सी , टेबल ,कार

भाषा की बात
1.क) उसने पलक को आवाज़ देकर बुलाया
ख) गप्पू हाथी नें पेड़ उखाड़ा
2. पाठ में से चंद्रबिंदु वाले तीन शब्द लिखिए- हाँसना,करूँगी,यहाँ-वहाँ
3. चिड़िया - छोटी पंख घोंसला तिनका 
हाथी - बड़ा,पूँछ सूँड सामान


VBQ
1.पेड़ उखाड़ने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
उत्तर -
  • हरियाली नष्ट हो सकती है।
  •  पशु-पक्षियों का आश्रय छिन सकता है।

2.अपनी धरती को हरी-भरी बनाने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर -
  •  हम अधिक से अघिक पेड़ लगाएँगे 
  •  उनकी देखभाल करेंगे
  • पेड़ को नहीं काटेंगे
3.गलती करने पर हमें क्या करनी  चाहिए?
गलती करने पर हमें माफी माँग लेनी चाहिए और उस गलती को दुबारा नहीं करनी चाहिए।
4. अगर आपसे कोई गलती हो जाए तो क्या आप माफी माँगेंगे,क्यों?
 अगर हमसे कोई गलती हो जाए तो हम  माफी माँग लेंगे क्योंकि अपनी गलती को मान लेना अच्छी बात है।इससे  दोनों को खुशी मिलती है। माफी माँगकर हम अपनी गलती को सुधार  सकते हैं।

दादाजी भाषा अभ्यास

       दादाजी भाषा अभ्यास 1.वाक्य पूरे करो क) गाँव के बीच से एक  नदी  बहती है। ख)कड़ाके की  सरदी  पड़ रही है। ग)दादाजी बच्चों को देखकर बहुत ...