Friday, 28 October 2022

सुबह कविता माधुरी

   सुबह कविता माधुरी 

कविता में से 

1. आपको सुबह कैसी लगती है और क्यों? 
उत्तर- मुझे सुबह अच्छी लगती है क्योंकि सुबह ठंडी-ठंडी हवा बहती है ,सारी कलियाँ खिल जाती हैं,चिड़ियाँ मीठे स्वर में गाती हैं और अंधकार दूर हो जाता है।
2. अगर सुबह सूरज न निकले तो क्या होगा? 
अगर सुबह सूरज न निकले तो सारा जग अँधेरा ही अँधेरा रहेगा।
3. चिड़ियाँ हमें कैसे जगाती हैं? 
चिड़ियाँ हमें मीठे स्वर में गाकर जगाती हैं।
4. कविता के आधार पर सही उत्तर चुनिए 
(क) कविता में किसे सबसे अच्छा गुण कहा गया है? 
     मेहनत को 
(ख) सुबह होने पर क्या होता है? 
   ठंडी-ठंडी हवा बहती है
5. मिलान कीजिए 
• चिड़ियाँ गाती हैं --- मिल-जुलकर 
• बहते हैं उनके --- मीठे स्वर 
• मेहनत सबसे --- अच्छा गुण है 
• धरती का सुख  --- अलबेला है 

Friday, 26 August 2022

Assigned quiz श्रवण कौशल

https://quizizz.com/join?gc=12585917


श्रवण कौशल

 श्रवण कौशल

https://voca.ro/1nspVLTMogiR


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

1.हमारे देश में किसका राज था?

2.वह कैसा राजा थे?

3.उनके दरबार में कितने मंत्री थे?

4.चतुर और बुद्धिमान कौन था?

5.नौ मंत्रियों को क्या कहा जाता था?


Tuesday, 23 August 2022

पाठ 7 दादाजी माधुरी

 पाठ 7 दादाजी

कहानी में से
1. एक दिन मस्जिद से अज़ान की आवाज़ क्यों नहीं आई?
उत्तर - एक दिन मस्जिद से अज़ान की आवाज़ नहीं आई क्योंकि सोनाली के दादाजी बीमार थे
2.पहले वाला लड़का क्यों नाराज़ हो गया था?
उत्तर - पहले वाला लड़का नाराज़ हो गया था क्योंकि सोनाली सारे अखरोट ले गई थी । इसलिए उन्हें एक भी अखरोट नहीं मिला।
3.सोनाली दादाजी के लिए क्या लेकर गई?
उत्तर - सोनाली दादाजी के लिए अखरोट लेकर गई ।
4.दादाजी किसे देखकर खुश हो गए?
उत्तर - दादाजी बच्चों को देखकर खुश हो गए।

भाषा की बात
1.शब्द लड़ी
डर →रह→ हल→ लपक→ कलम→ मगर→ रंग→ गरम→ मटर→ रथ→ थकान

2. कहा   कहाँ
    काटा   काँटा
कहा - उसने कहा कि वह कल घर जाएगा।
कहाँ - तुम कहाँ रहते हो?
काटा - मैंने चाकू से फल काटा
काँटा - मेरे पैर में काँटा चुभ गया है।

3.काम वाले शब्द (क्रिया शब्द)
              वाक्य                                                    काम वाले शब्द
क)गाँव में एक नदी  बहती थी।                                    बहती थी
ख) सोनानी पहाड़ी की ओर चल दी।                              चल दी
ग)सोनाली ने दादाजी को अखरोट दिए।                         दिए

PT 1 Good Readers Bonus

    PT 1 Good Readers Bonus  1.गर्भवती महिला किस चीज़ के लिए मचल उठी? 2. बगीचा किसका था?    3. महिला के होने वाले बच्चो को कौन ले गई? 4. जाद...