Wednesday, 6 November 2024

Sunday, 3 November 2024

सुबह भाषा अभ्यास

 1. दी गई कविता को सही शब्द चुनकर पूरा कीजिए

खो देते हैं,आलस सारा,

और काम लगता है प्यारा।

सुबह भली लगती है उनको

मेहनत प्यारी लगती जिनको।



सुबह हुई चिड़ियाँ चहकीं

बागों में कलियाँ महकीं

उठ जा, रे मुन्ना प्यारे

मुस्काओ ने  आँखों मल रे ।

2. सुबह कैसी होती है ? कविता में से कोई तीन पंक्तियों छांट कर लिखिए-

सूरज की किरणें आती हैं

सारी कलियाँ खिल जाती हैं

सब जग सुंदर हो जाता है।

3. समान अर्थ वाले शब्द

क) सूरज सूर्य रवि

ख) धरती भूमि धारा

ग) हवा पवन वायु

4. विलोम शब्द लिखिए

क) अंधकार प्रकाश

ख) मेहनत आलस

ग) सुख-दुख

घ) नया पुराना

ङ) दुर्गुण  सद्गुण

5. विशेषण शब्द लिखिए

क) नई कहानी

ख) मीठे स्वर

ग) ठंडी हवा

घ) सारी कलियाँ

6. आप सुबह उठकर बहुत सारे काम करते हैं, जैसे तैयार होना, नाश्ता करना आदि।

आपके घर में कौन क्या-क्या करता है?

क) माँ खाना बनाती है।

ख) नानी जी/दादी जी पूजा करती है।

ग) पिताजी ऑफिस के लिए तैयारी करते हैं ।

घ) दादाजी/नानाजी सुबह सैर करने जाते हैं।

Wednesday, 30 October 2024

ऐसे थे लाल बहादुर शास्त्री भाअ

  ऐसे थे लाल बहादुर शास्त्री भाअ

1.लाल बहादुर शास्त्री की विशेषताएँ

वह सच्चे देश प्रेमी थे।

 वह एक ईमानदार व्यक्ति थे।

वह लगन के पक्के थे।

वह सादा जीवन बिताते थे।

वह जि़म्मेदारी को अच्छी तरह निभाते थे।

वह साहसी थे।

2.शास्त्री जी ने देश को जय जवान,जय किसान का नारा दिय।

3.   वाक्य                                  काम वाले शब्द 

 क) चिड़िया चहचहाती है।                चहचहाती है

   ख) गाय घास खाएगी।                     खाएगी

    ग) वह ज़ोर से हँसने लगा।            हँसने लगा

      घ) मैं नीला पेन लाई।                     लाई

4.विराम चिह्न का मिलान कीजिए-

पूर्ण विराम  ।

अल्प विराम  ,

प्रश्न वाचक  ?

उद्धरण  चिह्न  "..............."

योजक   --

क) अपना पाठ पढ़ो।

ख) तुम कब आए ?

ग) मां ने कहा,"सदा समय पर उठो।"

घ)मैं रात-दिन काम करता हूँ।

5.श्री लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे।

 उनमें देश प्रेम , ईमानदारी और साहस की भावना कूट-कूटकर भरी हुई थी ।उन्होंने "जय जवान ,जय किसान" का नारा दिया ।

6. लाल बहादुर शास्त्री  जीवन से हमें क्या प्रेरणा (सीख) मिलती है।

लाल बहादुर शास्त्री  जीवन से हमें  यह प्रेरणा (सीख) मिलती है कि 

हमें ईमानदार,देशप्रेमी,साहसी और परिश्रमी  बनना चाहिए।

हमें ज़िम्मेदारी को अच्छी तरह निभान चाहिए।

हमें ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे दूसरों को नुकसान पहुँचे।


Tuesday, 29 October 2024

ऐसे थे लालबहादुर शास्त्री -माधुरी

   ऐसे थे लालबहादुर शास्त्री -माधुरी 

1.नन्हें किसके बचपन का नाम था?

नन्हें लाल बहादुर शास्त्री जी  के बचपन का नाम था। 2.नन्हें और उसके साथी कहाँ गए थे ? नन्हें और उसके साथी बगीचे में गुलाब का फूल तोड़ने गए थे 
3.माली ने नन्हें को ही क्यों पीटा ?
सभी बच्चे माली को देखकर भाग गए। नन्हें छोटा और कमज़ोर होने के कारण जा नहीं सका। इसलिए माली ने नन्हें को पीटा।

4.माली ने नन्हें को क्या समझाया ?
माली ने नन्हें को समझाया कि पिता न होने  पर तो तुम्हारी और भी अधिक ज़िम्मेदारी है,बेटा।
5. पाठ के आधार पर सही उत्तर चुनकर लिखिए-
क) लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म मुगलसराय में हुआ था।
ख) लाल बहादुर शास्त्री जी स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने ।
ग) शास्त्री जी ने 'जय जवान, जय किसान का नारा दिया ।
घ) एक दिन नन्हें बगीचे में फूल तोड़ने पहुँचे ।

Monday, 28 October 2024

सुबह कविता

 सुबह 



सूरज की किरणें आती हैं. 
सारी कलियाँ खिल जाती हैं।


 अंधकार सब खो जाता है. 
सब जग सुंदर हो जाता है। 


चिड़ियाँ गाती हैं मिल-जुलकर,
 बहते हैं उनके मीठे स्वर। 


ठंडी-ठंडी हवा सुहानी. 
चलती है जैसे मस्तानी। 


ये प्रात: की सुख बेला है,
 धरती का सुख अलबेला है।


 नई ताज़गी, नई कहानी, 
नया जोश पाते हैं प्राणी।। 


खो देते हैं, आलस सारा, 
 और काम लगता है प्यारा।।


 सुबह भली लगती है उनको 
मेहनत प्यारी लगती जिनको। 


मेहनत सबसे अच्छा गुण है, 
आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है। 


अगर सुबह भी अलसा जाए, 
तो क्या जग सुंदर हो पाए? 

Thursday, 24 October 2024

गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए।

   पत्र लेखन

  पत्र लेखन

गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए।

VIM-481

शैलश्री विहार,

चंद्रशेखरपुर,

भुवनेश्वर।

दिनांक-24 अक्टूबर 2024


प्रिय मित्र रोहित,

सप्रेम नमस्कार ।

तुम कैसे हो? हम सब यहाँ भगवान की कृपा से सकुशल हैं। हम इस बार गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर गए थे। वहाँ की खूबसूरती ने हमारा मन मोह लिया। बर्फीले पहाड़ और रंग-बिरंगे फूल देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। हम हाऊस बोट में भी बैठे और झील की सैर की। काश! तुम भी हमारे साथ होते तो बहुत मज़ा आता। अपने माता और पिता को मेरा प्रणाम कहना।

आपका प्यारा मित्र

पंकज



Tuesday, 22 October 2024

अपनी दादीजी को सुबह की सैर के फायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए

अपनी दादीजी को सुबह की सैर के फायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए

पूजनीय दादीजी,
सादर चरण स्पर्श।
मैं यहाँ ठीक हूँ आशा करता हूँ कि आप भी ठीक होंगी। दादी जी ,आज मैं आपको सुबह की सैर के फायदे के बारे में बताने के लिए पत्र लिख रहा हूँ। सुबह सैर करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन खुश रहता है। शरीर में नई ताज़गी जाती है और काम करने में भी मन लगता है।आप भी सुबह सैर करते रहिए।दादाजी, चाचा और चाची को मेरा प्रणाम कहना और टिंकू को मेरा प्यार।
आपका प्यारा पोता

संदीप  



सुबह कविता माधुरी Q/A

  सुबह कविता माधुरी



अभ्यास 
कविता में से 
1. आपको सुबह कैसी लगती है और क्यों? 
उत्तर- मुझे सुबह अच्छी लगती है क्योंकि सुबह ठंडी-ठंडी हवा बहती है ,सारी कलियाँ खिल जाती हैं,चिड़ियाँ मीठे स्वर में गाती हैं और अंधकार दूर हो जाता है।


2. अगर सुबह सूरज न निकले तो क्या होगा? 
अगर सुबह सूरज न निकले तो सारा जग अंधेरा ही अंधेरा रहेगा।

3. चिड़ियाँ हमें कैसे जगाती हैं? 
चिड़ियाँ हमें मीठे स्वर में गाकर जगाती हैं।

4. कविता के आधार पर सही उत्तर चुनिए 
(क) कविता में किसे सबसे अच्छा गुण कहा गया है? 
     मेहनत को 


(ख) सुबह होने पर क्या होता है? 
   ठंडी-ठंडी हवा बहती है


5. मिलान कीजिए 
• चिड़ियाँ गाती हैं --- मिल-जुलकर 


• बहते हैं उनके --- मीठे स्वर 


• मेहनत सबसे --- अच्छा गुण है 


• धरती का सुख  --- अलबेला है 
बातचीत के लिए 
1. आपको कविता की कौन-सी पंक्तियाँ अच्छी लगीं और क्यों? 
मेहनत सबसे अच्छा गुण है, 
आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है। 
इस पंक्ति में मेहनत को अच्छा गुण और आलस को बड़ा दुर्गुण कहा गया है।

2. मेहनत करने वालों को सुबह कैसी लगती है? 
मेहनत करने वालों को सुबह भली लगती है।

3. आपको सुबह-सुबह उठना कैसा लगता है, क्यों?
मुझे सुबह-सुबह उठना अच्छा लगता है क्योंकि सुबह का समय सुहाना होता है और ठंडी-ठंडी हवा बहती है।
सुबह हमें नई ताज़गी और नया जोश मिलता है।

 4. सुबह होने पर आपके घर में क्या-क्या होता है? 
सुबह होने पर हमारे घर में सब लोग काम में लग जाते हैं। मम्मी नहा-धोकर
पूजा करके खाना बनाती है और पिताजी ऑफिस के लिए तैयार होते हैं ।
मैं स्कूल के लिए तैयार होती हूँ।

5.अगर सुबह न हो तो क्या होगा?
6.यदि मैं नन्हीं-सी चिड़िया होती /होता तो क्या होता-

जीवन मूल्य (VBQ)
1.सुबह की सैर और व्यायाम से आपको क्या फ़ायदा होता है?
सुबह की सैर और व्यायाम से हमें नई ताज़गी और नई ताकत मिलती है।
हमारा आलस दूर हो जाता है।
हमें ठंडी और साफ़ हवा मिलती है।

2.सुबह कैसे लोगों को भली और अच्छी लगती है? क्या आपको सुबह अच्छी लगती है,क्यों?
सुबह मेहनत करने वालों को  भली और अच्छी लगती है।
मुझे सुबह अच्छी लगती है क्योंकि सुबह ठंडी-ठंडी हवा बहती है,चिड़ियाँ गाती हैं,कलियाँ खिलती है और अंधेरा दूर हो जाता है।

Friday, 11 October 2024

चूँ चूँ की टोपी भाषा अभ्यास

   


चूँ चूँ की टोपी  भाषा अभ्यास


1 'एक गठरी' शब्दों में 'एक' शब्द 'गठरी' के बारे में कोई खास बात या विशेषता बता 
रहा है। ऐसे शब्दों को विशेषण' कहते हैं। अब आप दिए गए शब्दों के लिए विशेषता बताने वाले शब्द चुनकर लिखिए 
( लाल, एक, सारे, अपनी, चम चम ) 
विशेषण                शब्द 
(क) लाल रंग
 (ख)एक     चूहा
(ग) चमचम         टोपी 
(घ)अपनी     फ़ौज 
(ङ) सारे      गोटे


2. दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए 
(क) यूँ -चूँ - चूहे रात को चूँ-चूँ करते हैं।
 (ख) इधर-उधर - केले का छिलका  इधर-उधर मत फेंको।
 (ग) चम चम - सोने का हार गले में चमचम कर रहा है।
(घ) पीछे-पीछे - एक कुत्ता मेरे पीछे-पीछे आ रहा है।


 3. अनेक शब्द के लिए एक शब्द चुनकर लिखिए 
 वनवासी, दर्जी, गोटेवाला, चित्रकार, कामचोर । 
(क) जो गोटे लगाए -                         गोटेवाला
(ख) जो कपड़े सिलता हो  - दर्जी
(ग) जो वन में रहे - वनवासी
 (घ) जो काम से जी चुराए -         कामचोर 
(ङ) जो चित्र बनाए - चित्रकार
4. नीचे दिए गए शब्दों के अक्षरों के आगे पीछे करके नए शब्द बनाइए-
ज़रा - राज़
भला -लाभ
चार - रचा
पीटो - टोपी
दया - याद
नदी - दीन
5. अनुस्वार वाले शब्द- बंदर कंधा मंदिर पतंग
चंद्रबिंदु वाले शब्द--साँप दाँत चाँद बाँस
6. गृह कार्य-
प्रश्न- आपने बाँसुरी वाले की कहानी सुनी होगी जिसमें वह चूहों को शहर से बाहर ले जाता है।अगर आप उन चूहों में से
एक होते तो सभी चूहों को कैसे बचाते?
अपनी चतुराई भरी कहानी लिखिए-
उत्तर-अगर मैं उन चूहों में से एक होता तो सब चूहों को यह बताता कि हमारे साथ धोखा होने वाला है । बाँसुरी वाला हमें
बेवकूफ बनाकर ले जाना चाहता है। मैं सारे चूहों को समझाता कि बाँसुरी वाले के पीछे- पीछे नहीं जाकर किसी बिल में
छुप जाएँ।
इस प्रकार मैं सारे चूहों को बचाता है ।



चूँ-चूँ की टोपी माधुरी Q/A

   चूँ-चूँ की टोपी माधुरी Q/A

1.चूहे कमरे में क्या कर रहे थे? 

चूहे कमरे में खूब उछल-कूद कर रहे थे।
2 चूहा दर्जी के पास क्या लेकर गया और क्यों ?
उत्तर- चूहा दर्जी के पास टोपी सिलवाने के लिए एक
लाल रंग का कपड़ा लेकर गया ।
3. टोपी सिलने से मना करने पर दर्जी को चूहे ने क्या कहा? 
उत्तर- टोपी सिलने से मना करने पर दर्जी से चूहे ने कहा-
रात को आऊँगा, अपनी फौज लाऊँगा, कुतर- कुतरकर
सारे कपड़े, तुम्हें मजा चखाऊँगा।" 

4. नाटक की घटनाएँ आगे-पीछे हो गई हैं, 
उन्हें सही क्रम के हिसाब से अंक दीजिए 
• वहाँ उन्हें एक गठरी मिलती है। 
• एक खाली कमरे में खूब सारे चूहे उछल रहे हैं। 
• गठरी में से लाल कपड़ा निकाल लेता है। 
• चहा टोपी लेकर गोटेवाले की दुकान पर जाता 
• वह कपड़ा लेकर दी के पास टोपी सिलवाने 
• वह जंगल की ओर चल पडता है।

 उत्तर- 1.एक खाली कमरे में खूब सारे चूहे उछल रहे हैं। 
2.वहाँ उन्हें एक गठरी मिलती है। 
3.गठरी में से लाल कपड़ा निकाल लेता है। 
4.वह कपड़ा लेकर दर्जी के पास टोपी सिलवाने जाता है। 
5.चूहा टोपी लेकर गोटेवाले की दुकान पर जाता है। 
6.वह जंगल की ओर चल पड़ता है। 

बातचीत के लिए 
1. चूहे को गठरी में क्या मिला?
उत्तर- चूहे को गठरी में लाल रंग का एक कपड़ा मिला। 

2. चूहा अपनी टोपी को कैसे सजाना चाहता था? 
उत्तर- चूहा अपनी टोपी को गोटा लगाकर  सजाना चाहता था। 

3. जब गोटेवाले ने गोटा लगाने से मना कर दिया तब चूहे ने क्या कहा? 
उत्तर- रात को आऊँगा, अपनी फौज लाऊँगा, कुतर-कुतर कर सारे गोटे तुम्हें मज़ा चखाऊँगा। 

4. चूहे की मूंछ भी है पूँछ भी। ऐसे तीन जानवरों के नाम बताइए। जिनकी पूँछ भी होती है और पूँछ भी।
 उत्तर- बिल्ली, खरगोश, शेर। 
जीवन मूल्य
आप अपने कपड़े और वस्तुएँ साफ़-सुथरी रखने के लिए क्या कर सकते हैं?
उत्तर - हम कपड़ों को तय करके अलमाली या बक्से में सजाकर रखेंगे। किताबों को इघर-उधर
न रखकर कबोर्ड में या अलमारी में सजाकर रखेंगे ताकि चूहा काट न सके। जूतों को पुराने कपड़ों
से साफ़ करके शू स्टांड में रखेंगे।

Monday, 16 September 2024

मूल्यपरक प्रश्न (VBQ) HY

 मूल्यपरक  प्रश्न (VBQ) HY

1.

अगर आपसे कोई बिना बात के झगड़े तो आप क्या करेंगे ?


2.अगर आप से कोई गलती हो जाए तो आप क्या करेंगे?


3.अपनी धरती को हरी-भरी बनाने के लिए आप क्या कर सकते हैं?


4.आप अपने आस-पास के पशु-पक्षियों की मदद कैसे कर सकते हैं?


5.घमंडी मक्खी के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?


6.आप अपने बीमार दादा-दादी या नाना-नानी की देखभान और मदद कैसे करते हैं?


7.आप अपने आस-पास के पेड़-पौधों  की मदद कैसे कर सकते हैं?

Thursday, 12 September 2024

रक्षाबंधन -अनुच्छेद लेखन

 रक्षाबंधन -अनुच्छेद लेखन

रक्षाबंधन हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार है। इसे राखी का त्योहार भी कहते हैं। यह सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह पूरे भारतवर्ष में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। रंग-बिरंगी राखियों से दुकानें सजी होती हैं। रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी कलाई पर राखी बाँधती है। भाई और बहन एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं। भाई इस अवसर पर अपनी बहन को उपहार देता है और बहन की रक्षा करने का वचन देता है। यह त्योहार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है।

PT 1 Good Readers Bonus

    PT 1 Good Readers Bonus  1.गर्भवती महिला किस चीज़ के लिए मचल उठी? 2. बगीचा किसका था?    3. महिला के होने वाले बच्चो को कौन ले गई? 4. जाद...