Monday, 10 July 2023

बहादुर दोस्त Q/A

  बहादुर दोस्त Q/A 

 कहानी में से

1.अम्मा दीपक के लिए क्या बना रही थी?
उत्तर - अम्मा दीपक के लिए हलुआ और पूरी बना रही थी।
2.पिताजी दीपक के लिए क्या लाए थे?
उत्तर - पिताजी दीपक के लिए भूरे रंग का एक पिल्ला लाए थे।
3.लालू ने दीपक को  क्यों  जगाया ?
उत्तर - लालू ने दीपक को जगाया क्योंकि घर में चोर घुस आया था
4.पुलिस ने दीपक की पीठ क्यों थपथपाई ?
उत्तर - पुलिस ने दीपक की पीठ थपथपाई क्योंकि उसने लालू की सहायता से चोर को पकड़वाने में मदद की थी।
5.पक्का दोस्त कौन होता है?
उत्तर - पक्का दोस्त वह होता है, जो सुख-दुख  और मुसीबत के समय काम आता है।

6. अर्थ लिखो-
उपहार- भेंट
पिल्ला- कुत्ते का बच्चा
दोस्त- मित्र
अचानक- एकाएक

भाषा की बात
2.वाक्य बनाइए-
क)बार-बार   -  हमें बार-बार पाठ का अभ्यास करना चाहिए।
ख)पीछे-पीछे  - मेरे पीछे-पीछे एक कुत्ता आ रहा है।
ग)धीरे-धीरे  -  वह धीरे-धीरे लिख  रहा है।
घ)जाते-जाते  - वह जाते-जाते गिर गया।

VBQ
प्र.1  आप अपने आस-पास के पशु-पक्षियों की मदद कैसे कर सकते हैं?
उत्तर - हम उनको खाना खिला सकते हैं और उनकी देखभाल कर सकते हैं।गरमी के दिन में उनको पानी भी पिला सकते हैं।

Friday, 30 June 2023

मेरा प्रिय मित्र

 मेरा प्रिय मित्र

अच्छा मित्र मिलना सौभाग्य की बात है। मैं अपने आपको बड़ा भाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे राहुल जैसा मित्र मिला। राहुल मेरे पड़ोस में रहता है और मेरे ही स्कूल में पढ़ता है। पढ़ाई में वह मुझसे से अच्छा है । वह मेरा मन कभी नहीं दुखाता। स्कूल से वापस आकर हम दोनों साथ-साथ खेलते हैं। शाम के समय हम अकसर मैदान में ही खेलते हैं।हम कभी-कभी साथ बैठकर टी.वी देखते हैं। राहुल मुझे कभी-कभी कहानियाँ भी सुनाता है। पास-पड़ोस में हमारी मित्रता की मिसाल दी जाती है।हम दोनों में कभी-कभी   झगड़ा भी हो जाता है,पर शीघ्र ही हम सब कुछ भूल जाते हैं।


Monday, 26 June 2023

हाथी और चिड़िया Q/A

  हाथी और चिड़िया Q/A 

1.चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए कया किया?

उत्तर -  चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए यहाँ-वहाँ से तिनके इकट्ठा करके पेड़ की डाली पर रखती थी।


2.चिड़िया पत्ता  कयों नहीं उठा पा रही थी?
उत्तर - चिड़िया पत्ता उठा नहीं पा रही थी  क्योंकि चिड़िया छोटी थी और पत्ता कुछ बड़ा था ।

3.हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने क्या किया?
उत्तर - हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने और भी कई हाथियों को अपने वश में किया और उन्हें सामान ढ़ोने के काम में लगा दिया।

4.हाथी को क्या-क्या सामान ढोना पड़ा होगा?
उत्तर - हाथी को लकड़ी,पेड़ और अन्य भारी सामान ढोना पड़ा होगा।
VBQ
1.पेड़ उखाड़ने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
उत्तर -
  • हरियाली नष्ट हो सकती है।
  •  पशु-पक्षियों का आश्रय छिन सकता है।

2.अपनी धरती को हरी-भरी रखने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर -
  •  हम अधिक से अघिक पेड़ लगाएँगे 
  •  उनकी देखभाल करेंगे
  • पेड़ को नहीं काटेंगे

Monday, 10 April 2023

भोलू भुलक्कड़ - Quiziz Created by SADAT ALLI 13 questions

https://quizizz.com/embed/quiz/607a4e54698f8b001bcd3ed1 

चतुर कौवा Q/A

  चतुर कौवा Q/A 

1.कौवा क्यों भटक रहा था?

उत्तर - कौवा बहुत प्यासा था। इसलिए वह पानी के लिए भटक रहा था।


2.कौवे ने पानी को कहाँ-कहाँ ढूँढा?
उत्तर - कौवे ने गाँव-गाँव में और नगर-नगर में  पानी को ढूँढा।

3.कौवे ने पानी को ऊपर लाने के लिए क्या किया?
उत्तर - कौवे ने पानी को ऊपर लाने के लिए कंकड़ों को घड़े में डालने लगा।

4.कौवे को सफलता कैसे मिली?
उत्तर - अक्ल और मेहनत के कारण कौवे को सफलता मिली।

5.किन-किन कामों के लिए हमें पानी की ज़रूरत होती है?

  • पानी पीने के लिए
  • पेड़ों को पानी देने के लिए
  • खाना बनाने के लिए
  • नहाने और कपड़ा धोने  के लिए
  • कार धोने के लिए  
6.पानी को बचाने के लिए हम क्या कर सकते हैं
  • पानी के नल को बंद कर  सकते  हैं।
  • रसोई घर के पानी को हम बगीचे में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Wednesday, 22 February 2023

ANNUAL मूल्यपरक प्रश्न

 ANNUAL मूल्यपरक प्रश्न 


आप अपने कपड़े और वस्तुएँ साफ़-सुथरा रखने के लिए क्या करते हैं?


सुबह की सैर और व्यायाम से अपको क्या फयदा मिलता है?


अप अपना काम पूरा करने के लिए क्या-कया करेंगे?


लालबहादुर के जीवन से आपको क्या  सीख मिलती है?


किसी भी अनजान व्यक्ति से मिलने पर हमें क्या सावधानियाँ बरतनी होगी?


मिल-जुलकर काम करने के क्या फायदे हैं?


आप अपनी रुचियों को बढ़ाने के लिए  क्या- क्या प्रयास करते हैं?


मन में जानने की इच्छा अधिक  होने पर हम क्या करते हैं ?


Monday, 13 February 2023

Bonus Reading Question

 Bonus Reading Question 

हस्तिनापुर के आस-पास का क्षेत्र क्या कहलाया?

गंगा के आठवें पुत्र का क्या नाम था ?

सत्यवती कौन थी ?

 विचित्रवीर्य का विवाह किससे हुआ था ?

विचित्रवीर्य के राजकुमार का नाम क्या था ?

 ब्रह्मा जी ने किसे प्रसन्न करने को कहा?

 राजा कुरु कौन थे ?

 गंगा का आठवां पुत्र का नाम क्या था?

 राजा शांतनु की मुलाकात किससे हुई?

महर्षि वेद व्यास संसार को क्या प्रदान करना चाहते थे?

गणेश जी ने किसकी प्रार्थना स्वीकार कर ली?

ब्रह्मा जी ने किसे प्रसन्न करने को कहा?

पाण्डव और कौरवों के पूर्वज कौन थे?

राजा कुरु  कैसे राजा थे?


Sunday, 12 February 2023

पाठ – 16 सवाली राम माधुरी

     


 पाठ  16  सवाली राम

1.बबलू कितने बरस का है?
बबलू तीन बरस का है।

2.किसी नई चीज़ को देखकर बबलू क्या सवाल पूछता है?
किसी नई चीज़ को देखकर बबलू पूछता है कि यह कैसे काम आती है।

3.बबलू ने किस-किससे सवाल पूछे?

बबलू ने साथी से,टीचर से,माँ-पापा और घर-भर से  सवाल पूछे।

4.कवि ने ऐसा क्यों कहा कि उत्तर देने में बुरा हाल हो जाता है?
कवि ने ऐसे कहा क्योंकि बबलू सबसे उलटे-सीधे,अनोखे,अटपटे और कुछ चोखे प्रश्न पूछता है। इसलिए सबको उत्तर देने में बुरा हाल हो जाता है।

Thursday, 2 February 2023

गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मौसी को पत्र लिखिए।

 पत्र लेखन

गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मौसी को पत्र लिखिए।

VIM-481

शैलश्री विहार,

चंद्रशेखरपुर,

भुवनेश्वर।

दिनांक-4 फरवरी 2023


आदरणीय मौसीजी,

सादर प्रणाम।

आप कैसी हैं? हम सब यहाँ भगवान की कृपा से सकुशल हैं। हम इस बार गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर गए थे। वहाँ की खुबसूरती ने हमारा मन मोह लिया। बर्फीले पहाड़ और रंग-बिरंगे फूल देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। हम हाऊस बोट में भी बैठे और झील की सैर की। काश! आप भी हमारे साथ होतीं तो बहुत मज़ा आता। नाना और नानी को मेरा प्रणाम कहना।

आपकी भाँजी

------------


PT 1 Good Readers Bonus

    PT 1 Good Readers Bonus  1.गर्भवती महिला किस चीज़ के लिए मचल उठी? 2. बगीचा किसका था?    3. महिला के होने वाले बच्चो को कौन ले गई? 4. जाद...