Monday, 2 November 2020

पत्र लेखन-दादा जी को सुबह की सैर के फायदे के बारे में बताते हुए पत्र





 

दादा जी को सुबह की सैर के फायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए ।

पूज्य दादाजी,

सादर चरण स्पर्श।

मैं यहाँ  सकुशल हूँ । आशा करता हूँ कि  आप  भी सकुशल होंगे। दादा जी ,आज मैं आपको सुबह की सैर के फायदे के बारे में बताने के लिए पत्र लिख रहा हूँ। सुबह सैर करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन खुश रहता है। शरीर में नई ताज़गी आ जाती है और काम करने में भी मन लगता है। चाचा और चाची को मेरा प्रणाम कहना और टिंकू को मेरा प्यार।

आपका प्यारा पोता

संदीप

WORKSHEET- 12 सुबह(कविता पूरी करो)

 



DAV    PUBLIC    SCHOOL  ,BBSR-21

CLASS – III    HINDI      WORKSHEET- 12  सुबह



NAME------------------------------------              SEC- ----             ROLL NO-

कविता पूरी करो।
1.सूरज की ------------ आती हैं।
कीरने  किरण  किरनें  किरणें
2.सब जग ----------- हो जाता है।
सुदर  सुंदर सूंदर असुंदर
3.बहते हैं उनके ---------  स्वर
मिठे मीठे मीटे अच्छे
4.ये प्रातः की  सुख ------------- है।
वेला अलबेला बेला मेला
5.खो देते हैं, --------------- सारा।
मेहनत आलस अलस नींद
6. मेहनत ---------------- लगती जिनको।
सुंदर  प्यारी अच्छी बुरी
7.आलस बहुत बड़ा ------------- है।
रोग दुर्गुण सुगुण जोश
8. चलती है जैसे -----------
हिरन मस्तान  मस्तानी मस्त
9.नई ताज़गी, नई ------------
काहानी कहानी कहानि कविता
10.कवि का नाम क्या  है?
प्रसाद, श्री प्रसाद, हरि प्रसाद, जय प्रसाद

सुबह कविता माधुरी

 सुबह कविता माधुरी 

कविता में से 

1. आपको सुबह कैसी लगती है और क्यों? 
उत्तर- मुझे सबह अच्छी लगती है क्योंकि सुबह ठंडी-ठंडी हवा बहती है ,सारी कलियाँ खिल जाती हैं,चिड़ियाँ मीठे स्वर में गाती हैं और अंधकार दूर हो जाता है।


2. अगर सुबह सूरज न निकले तो क्या होगा? 
अगर सुबह सूरज न निकले तो सारा जग अंधेरा ही अंधेरा रहेगा।

3. चिड़ियाँ हमें कैसे जगाती हैं? 
चिड़ियाँ हमें मीठे स्वर में गाकर जगाती हैं।

4. कविता के आधार पर सही उत्तर चुनिए 
(क) कविता में किसे सबसे अच्छा गुण कहा गया है? 
     मेहनत को 


(ख) सुबह होने पर क्या होता है? 
   ठंडी-ठंडी हवा बहती है


5. मिलान कीजिए 
• चिड़ियाँ गाती हैं --- मिल-जुलकर 


• बहते हैं उनके --- मीठे स्वर 


• मेहनत सबसे --- अच्छा गुण है 


• धरती का सुख  --- अलबेला है 
बातचीत के लिए 
1. आपको कविता की कौन-सी पंक्तियाँ अच्छी लगीं और क्यों? 
मेहनत सबसे अच्छा गुण है, 
आलस बहुत बड़ा दुर्गुण है। 
इस पंक्ति में मेहनत को अच्छा गुण और आलस को बड़ा दुर्गुण कहा गया है।

2. मेहनत करने वालों को सुबह कैसी लगती है? 
मेहनत करने वालों को सुबह भली लगती है।

3. आपको सुबह-सुबह उठना कैसा लगता है, क्यों?
मुझे सुबह-सुबह उठना अच्छा लगता है क्योंकि सुबह का समय सुहाना होता है और ठंडी-ठंडी हवा बहत है। सुबह हमें नई ताज़गी और नया जोश मिलता है।

 4. सुबह होने पर आपके घर में क्या-क्या होता है? 
सुबह होने पर हमारे घर में सब लोग काम में लग जाते हैं। मम्मी नहा-धोकर पूजा करके खाना बनाती है और पिताजी ऑफिस के लिए तैयार होते हैं । मैं स्कूल के लिए तैयार होती हूँ।

5.अगर सुबह न हो तो क्या होगा?
6.यदि मैं नन्हीं-सी चिड़िया होती /होता तो क्या होता-
भाषा की बात 
1.लय वाले शब्द
सारा     प्यारा
सुहानी    मस्तानी
उनकी     जिनकी
पाए        जाए
2.इन्हें और क्या कहते हैं (अर्थ लिखो)
प्राणी -  जीव, जानवर
मेहनत -  पिरश्रम
जग - दुनिया
अंधकार - अँधेरा

जीवन मूल्य (VBQ)
1.सुबह की सैर और व्यायाम से आपको क्या फ़ायदा होता है?
सुबह की सैर और व्यायाम से हमें नई ताज़गी और नई ताकत मिलती है।
हमारा आलस दूर हो जाता है।
हमें ठंडी और साफ़ हवा मिलती है।

2.सुबह कैसे लोगों को भली और अच्छी लगती है? क्या आपको सुबह अच्छी लगती है,क्यों?
सुबह मेहनत करने वालों को  भली और अच्छी लगती है।
मुझे सुबह अच्छी लगती है क्योंकि सुबह ठंडी-ठंडी हवा बहती है,चिड़ियाँ गाती हैं,कलियाँ खिलती है और अंधेरा दूर हो जाता है।

Sunday, 4 October 2020

चूँ चूँ की टोपी भाषा अभ्यास

 


चूँ चूँ की टोपी  भाषा अभ्यास


1 'एक गठरी' शब्दों में 'एक' शब्द 'गठरी' के बारे में कोई खास बात या विशेषता बता 
रहा है। ऐसे शब्दों को विशेषण' कहते हैं। अब आप दिए गए शब्दों के लिए विशेषता बताने वाले शब्द चुनकर लिखिए 
( लाल, एक, सारे, अपनी, चम चम ) 
विशेषण                शब्द 
(क) लाल रंग
 (ख)एक चूहा
(ग) चमचम टोपी 
(घ)अपनी फ़ौज 
(ङ) सारे गोटे


2. दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए 
(क) यूँ चूँ - चूहे रात को चूँ-चूँ करते हैं।
 (ख) इधर-उधर - केले का छिलका  इधर-उधर मत फेंको।
 (ग) चम चम - सोने का हार गले में चमचम कर रहा है।
(घ) पीछे-पीछे - एक कुत्ता मेरे पीछे-पीछे आ रहा है।


 3. अनेक शब्द के लिए एक शब्द चुनकर लिखिए 
 वनवासी, दर्जी, गोटेवाला, चित्रकार, कामचोर । 
(क) जो गोटे लगाए गारवाला गोटेवाला
(ख) जो कपड़े सिलता हो  दर्जी
(ग) जो वन में रहे वनवासी
 (घ) जो काम से जी चुराए         कामचोर 
(ङ) जो चित्र बनाए चित्रकार
4. नीचे दिए गए शब्दों के अक्षरों के आगे पीछे करके नए शब्द बनाइए-
राज़ लाभ रचा टोपी याद दीन
5. अनुस्वार वाले शब्द- बंदर कंधा मंदिर पतंग
चंद्रबिंदु वाले शब्द--साँप दाँत चाँद बाँस
6. गृह कार्य-
प्रश्न- आपने बाँसुरी वाले की कहानी सुनी होगी जिसमें वह चूहों को शहर से बाहर ले जाता है।अगर आप उन चूहों में से
एक होते तो सभी चूहों को कैसे बचाते?
अपनी चतुराई भरी कहानी लिखिए-
उत्तर-अगर मैं उन चूहों में से एक होता तो सब चूहों को यह बताता कि हमारे साथ धोखा होने वाला है । बाँसुरी वाला हमें
बेवकूफ बनाकर ले जाना चाहता है। मैं सारे चूहों को समझाता कि बाँसुरी वाले के पीछे- पीछे नहीं जाकर किसी बिल में
छुप जाएँ।
इस प्रकार मैं सारे चूहों को बचाता है ।



घमंडी मक्खी - भाषा अभ्यास

    घमंडी मक्खी - भाषा अभ्यास 1. क्क -  पक्का मक्का चक्का      क्ख -    मक्खीचूस मक्खन मक्खी 2.समान लय वाले शब्द जंगल मंगल दंगल डंगल मकडी कक...