भारत के पर्वत
- हिमालय
- माउंट एवरेस्ट
- अरावली
- विंध्याचल
- नीलगिरि
- सतपुड़ा
- कंचनजंगा
- नंगा पर्वत
- नंदा देवी
- अन्नपूर्णा
- काराकोरम
- महेंद्रगिरि
- धौलागिरि
भारत के पर्वत
भारत देश कविता माधुरी
कविता में से
1.हमारे देश का नाम क्या है?
हमारे देश का नाम भारत है।
2.यहाँ कौन-कौन सी नदियाँ बहती हैं?
यहाँ गंगा और यमुना जैसी नदियाँ बहती हैं।
3.हमारे देश में क्या-क्या भिन्न है?
हमारे देश में संस्कृति और उत्सव भिन्न है।
4.कविता में बच्चे क्या वादा करते हैं?
कविता में बच्चे सदा आगे बढ़ने का वादा करते हैं।
बातचीत के लिए
1. हमारा देश अन्य देशों से अलग कैसे है?
यहाँ अलग-अलग जाति,धर्म,भाषा और संस्कृति के लोग रहते हैं।
2.नदियों का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है?
नदियों के पानी से हम खेती करते हैं।
नदियों से हमें मछलियाँ मिलती हैं।
नदियों के पानी से जीव-जंतु अपनी प्यास बुझाते हैं।
3.हम अपने देश को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं?
हम विज्ञान के क्षेत्र में नई-नई चीज़ों की खोज करके देश को आगे बढ़ा सकते हैं।
आपकी कल्पना
1. अगर आपके पास कुछ बदलने की शक्ति होती तो आप अपने देश में क्या बदलाव लाने की कोशिश करते? चर्चा कीजिए।
मैं अपने देश में शिक्षा में बदलाव लाने और गरीबी दूर करने की कोशिश करता।
भाषा की बात
1.कविता में से समान लय वाले शब्द छाँटकर लिखिए-
जाएँगे-बढ़ाएँगे
प्यारी -- न्यारी
हमारा -- प्यारा
2.अगर कविता में 'देश' के स्थान पर 'भूमि' शब्द होता तो कविता की पंक्तियाँ क्या होतीं?
भारत भूमि हमारी है,
हमें जान से प्यारी है।
दुनिया की सरताज है ये,
हर भूमियों से न्यारी है।
3.गंगा-यमुना नदियाँ हैं बहतीं,
हिमालय-सा पर्वत है।
भिन्न-संस्कृति, भिन्न हैं उत्सव,
यहाँ भाषाओं का संगम है।।
हम सब ये वादा करते हैं,
हम आगे बढ़ते जाएँगे।
कभी न झुकने देंगे इसको,
हम इसकी शान बढ़ाएँगे।।
4.शब्द- जान में से नदियों के नाम ढूँढकर लिखिए
गंगा,सिंधि.नर्मता.यमुना.व्यास
5.विभिन्न राज्य में बोली जाने वाली भाषा
महाराष्ट्र - मराठी
पंजाब - पंजाबी
राजस्थान- राजस्थानी
गुजरात - गुजराती
जीवन मूल्य
1. आप किस तरह भारत को आगे बढ़ाने में सहायता करेंगे?
हम शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में नई-नई तकनीक का प्रयोग करके और विज्ञान के क्षेत्र में नई-नई चीज़ों की खोज करके देश को आगे बढ़ाने में सहायता कर सकते हैं।
चूँ-चूँ की टोपी माधुरी Q/A
1.चूहे कमरे में क्या कर रहे थे?
सुबह कविता माधुरी
ऐसे थे लालबहादुर शास्त्री -माधुरी
1.नन्हें किसके बचपन का नाम था?
सबसे बड़ा मूर्ख - कहानी में से
जीवन मूल्य
प्रश्न 6– किसी अनजान व्यक्ति से मिलने पर हमें क्या क्या सावधानियाँ बरतनी होंगी ? क्यों?
उत्तर – किसी अनजान व्यक्ति से मिलने पर हमें उससे अधिक मेलजोल नहीं बढ़ानी चाहिए | उससे खाने की कोई वस्तु नहीं लेनी चाहिए और उसे अपने बारे में अधिक जानकारी नहीं देनी चाहिए |अगर उसको हमारे बारे में पता चल गया तो वह इसका गलत फ़ायदा उठा सकता है।वह हमें और हमारे माता-पिता को हानि पहुँचा सकता है।
भारतीय मुद्रा
बुआ का पत्र- माधुरी Q/A
पाठ में से
1. यह पत्र किसने किसके लिए लिखा है?
यह पत्र हेमा बुआ ने शौर्य के लिए लिखा है ।
2. शौर्य छुट्टियों में क्या सीख रहा था?
शौर्य छुट्टियों में नृत्य और चित्रकला सीख रहा था ।
3.बच्चों ने गणेश जी की मूर्ति कैसे बनाई?
बच्चों ने गणेश जी की मूर्ति मिट्टी के लौंदे में से मिट्टी लेकर बनाई ।
बातचीत के लिए
यदि आप बाल भवन जाएँगे, तो क्या क्या सीखेंगे?
यदि हम बाल- भवन जाएँगे, तो मूर्ति बनाना, पतंग बनाना ,रंगोली बनाना, ग्रीटिंग कार्ड बनाना तथा मोमबत्तियाँ बनाना सीखेंगे।
जब आपको प्रतियोगिता में जीतने पर इनाम मिले तो आपको कैसा लगेगा?
जब हमको प्रतियोगिता में जीतने पर इनाम मिले तो हमको और हमारे माता-पिता को बहुत अच्छा लगेगा और खुशी मिलेगी ।
आपकी बात
1.आप गरमी की छुट्टियों में क्या-क्या सीखते हैं?
मैं गरमी की छुट्टियों में पियानो बजाना और साइकिल चलाना सीखता हूँ।
2.आप दीपावली पर क्या-क्या काम करते हैं?
---------------------------------------------------
भाषा की बात
1.उदाहरण देखकर लिखिए-
क) ट्+ ट = ट्ट ठछुट्टी मिट्टी
ख) त् + य = त्य सत्य मृत्यु
ग) च् + च = च्च बच्चा सच्चा कच्चा
शब्दार्थ
तीखापन- कड़वापन
गंद- महक,बू
सुस्ताना- आराम करना
कुदरत - प्रकृति
जिज्ञासु -जानने की इच्छा
अचरज -आश्चर्य
भ्रांत-भ्रमित,शंकित
निहाल -तृप्त होना, खुश होना
शब्दार्थ
तीखापन- कड़वापन
गंद- महक,बू
सुस्ताना- आराम करना
कुदरत - प्रकृति
जिज्ञासु -जानने की इच्छा
अचरज -आश्चर्य
भ्रांत-भ्रमित,शंकित
निहाल -तृप्त होना, खुश होना
सुबह भाषा अभ्यास
1. दी गई कविता को सही शब्द चुनकर पूरा कीजिए
खो देते हैं,आलस सारा,
और काम लगता है प्यारा।
सुबह भली लगती है उनको
मेहनत प्यारी लगती जिनको।
सुबह हुई चिड़ियाँ चहकीं
बागों में कलियाँ महकीं
उठ जा, रे मुन्ना प्यारे
मुस्काओ ने आँखों मल रे ।
2. सुबह कैसी होती है ? कविता में से कोई तीन पंक्तियों छांट कर लिखिए-
सूरज की किरणें आती हैं
सारी कलियाँ खिल जाती हैं
सब जग सुंदर हो जाता है।
3. समान अर्थ वाले शब्द
क) सूरज सूर्य रवि
ख) धरती भूमि धारा
ग) हवा पवन वायु
4. विलोम शब्द लिखिए
क) अंधकार प्रकाश
ख) मेहनत आलस
ग) सुख-दुख
घ) नया- पुराना
ङ) दुर्गुण सद्गुण
5. विशेषण शब्द लिखिए
क) नई कहानी
ख) मीठे स्वर
ग) ठंडी हवा
घ) सारी कलियाँ
6. आप सुबह उठकर बहुत सारे काम करते हैं, जैसे तैयार होना, नाश्ता करना आदि।
आपके घर में कौन क्या-क्या करता है?
क) माँ खाना बनाती है।
ख) नानी जी/दादी जी पूजा करती है।
ग) पिताजी ऑफिस के लिए तैयारी करते हैं ।
घ) दादाजी/नानाजी सुबह सैर करने जाते हैं।
ऐसे थे लाल बहादुर शास्त्री भाअ
1.लाल बहादुर शास्त्री की विशेषताएँ
वह सच्चे देश प्रेमी थे।
वह एक ईमानदार व्यक्ति थे।
वह लगन के पक्के थे।
वह सादा जीवन बिताते थे।
वह जि़म्मेदारी को अच्छी तरह निभाते थे।
वह साहसी थे।
2.शास्त्री जी ने देश को जय जवान,जय किसान का नारा दिय।
3. वाक्य काम वाले शब्द
क) चिड़िया चहचहाती है। चहचहाती है
ख) गाय घास खाएगी। खाएगी
ग) वह ज़ोर से हँसने लगा। हँसने लगा
घ) मैं नीला पेन लाई। लाई
4.विराम चिह्न का मिलान कीजिए-
पूर्ण विराम ।
अल्प विराम ,
प्रश्न वाचक ?
उद्धरण चिह्न "..............."
योजक --
क) अपना पाठ पढ़ो।
ख) तुम कब आए ?
ग) मां ने कहा,"सदा समय पर उठो।"
घ)मैं रात-दिन काम करता हूँ।
5.श्री लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे।
उनमें देश प्रेम , ईमानदारी और साहस की भावना कूट-कूटकर भरी हुई थी ।उन्होंने "जय जवान ,जय किसान" का नारा दिया ।
6. लाल बहादुर शास्त्री जीवन से हमें क्या प्रेरणा (सीख) मिलती है।
लाल बहादुर शास्त्री जीवन से हमें यह प्रेरणा (सीख) मिलती है कि
हमें ईमानदार,देशप्रेमी,साहसी और परिश्रमी बनना चाहिए।
हमें ज़िम्मेदारी को अच्छी तरह निभान चाहिए।
हमें ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे दूसरों को नुकसान पहुँचे।
ऐसे थे लालबहादुर शास्त्री -माधुरी
1.नन्हें किसके बचपन का नाम था?
भारत देश कविता https://notebooklm.google.com/notebook/1e97c1a3-1c44-427e-b77f-7253f4904577?artifactId=1eb00da2-8129-459c-9d6e-03eb72e0106...