Monday, 7 April 2025

भारत के पर्वत




 भारत के पर्वत

  • हिमालय
  • माउंट एवरेस्ट
  • अरावली
  • विंध्याचल
  • नीलगिरि
  • सतपुड़ा
  • कंचनजंगा
  • नंगा पर्वत
  • नंदा देवी
  • अन्नपूर्णा
  • काराकोरम
  • महेंद्रगिरि
  • धौलागिरि

Wednesday, 15 January 2025

गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए।

   पत्र लेखन

गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए।

VIM-481

शैलश्री विहार,

चंद्रशेखरपुर,भुवनेश्वर।

दिनांक- 3 फरवरी 2025

प्रिय मित्र रोहित,

सप्रेम नमस्कार ।

तुम कैसे हो? हम सब यहाँ भगवान की कृपा से सकुशल हैं। हम इस बार गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर गए थे। वहाँ की खूबसूरती ने हमारा मन मोह लिया। बर्फीले पहाड़ और रंग-बिरंगे फूल देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। हम हाऊस बोट में भी बैठे और झील की सैर की। काश! तुम भी हमारे साथ होते तो बहुत मज़ा आता। अपने माता और पिता को मेरा प्रणाम कहना।

आपका प्यारा मित्र

कखग


अपनी दादीजी को सुबह की सैर के फ़ायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए

  अपनी दादीजी को सुबह की सैर के फ़ायदे के बारे में बताते हुए पत्र लिखिए

पूजनीय दादीजी,
सादर चरण स्पर्श।
मैं यहाँ ठीक हूँ आशा करता हूँ कि आप भी ठीक होंगी। दादी जी ,आज मैं आपको सुबह की सैर के फायदे के बारे में बताने के लिए पत्र लिख रहा हूँ। सुबह सैर करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन खुश रहता है। शरीर में नई ताज़गी जाती है और काम करने में भी मन लगता है।आप भी सुबह सैर करते रहिए। दादाजी,चाचा और चाची को मेरा प्रणाम कहना और टिंकू को मेरा प्यार।
आपका प्यारा पोता 
(लड़कों के लिए)
कखग
आपकी प्यारी पोती (लड़कियों के लिए)
कखग

Monday, 6 January 2025

पाठ – 16 सवाली राम माधुरी

       


 पाठ  16  सवाली राम

शब्दार्थ

तीखापन- कड़वापन

गंद- महक,बू

सुस्ताना- आराम करना

 कुदरत - प्रकृति

जिज्ञासु -जानने की इच्छा

अचरज -आश्चर्य

 भ्रांत-भ्रमित,शंकित 

निहाल -तृप्त होना, खुश होना 


1.बबलू कितने बरस का है?
बबलू तीन बरस का है।

2.किसी नई चीज़ को देखकर बबलू क्या सवाल पूछता है?
किसी नई चीज़ को देखकर बबलू पूछता है कि यह कैसे काम आती है।

3.बबलू ने किस-किससे सवाल पूछे?

बबलू ने साथी से,टीचर से,माँ-पापा और घर-भर से  सवाल पूछे।

4.कवि ने ऐसा क्यों कहा कि उत्तर देने में बुरा हाल हो जाता है?
कवि ने ऐसे कहा क्योंकि बबलू सबसे उलटे-सीधे,अनोखे,अटपटे और कुछ चोखे प्रश्न पूछता है। इसलिए सबको उत्तर देने में बुरा हाल हो जाता है।

Monday, 16 December 2024

बुआ का पत्र भाषा अभ्यास

  बुआ का पत्र भाषा अभ्यास

1.      त्र अक्षर वाले शब्द –  चित्र पत्र  मित्र चित्रकला त्रिशूल, त्रिभुज वस्त्र स्त्री पुत्र,मंत्री,अस्त्र ,शस्त्र,त्रिकोण

2.       
नाम वाले शब्द
काम वाले शब्द
विशेषता बताने वाले शब्द
हेमा,
कहना
निराली
शौर्य
जाऊँगी
छोटा
दिल्ली
लाना
बढ़िया
लड्डू,मिट्टी,मूर्ति,पानी,सूँड़,चूहा
लिखा है,सीख रहा था,बनाई
नवीन 


3.वचन बदलो
एकवचन            बहुवचन
मूर्ति               मूर्तियाँ
छुट्टी                छुट्टियाँ
मटकी              मटकियाँ
पतंग               पतंगें
बच्चा               बच्चे
प्रतिमा              प्रतिमाएँ
Q4 अनेक शब्दों के लिए एक शब्द-
रगों  का त्योहार - होली 
पतंगों का त्योहार - मकर संक्रांति
नावों की  दौड़ का त्योहार - ओणम 
फसलों का त्योहार - बिहू,पोंगल,मकर संक्रांति,बैशाखी
5. क) दिए गए चित्र में से किन्हीं दस चीज़ों के नाम लिखिए-
मोमबत्तियाँ,पंखा,फुलझड़ियाँ,बच्चे,रंगीन बल्ब,पेड़,रेडियो,दीया,मिठाइयाँ परदा,गमला,दीवार,
ख) आज  दिवाली  है। घर को रंगीन बल्बों,मोमबत्तियों और दीयों से सजाया गया है।बच्चे फुलझड़ियाँ जला रहे हैं।
माँ पड़ोसन  को मिठाई दे रही है। पिंंकी दीया जला रही है।सब नए कपड़े पहने हुए हैं और  बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं।
6. दीपावली के अवसर पर शुभकामना पत्र
आदरणीय दादीजी/नानीजी
सादर चरण स्पर्श
दीपवली के  पावन अवसर पर मैं आपको  बधाई देता हूँ।ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वह आपको खुश रखें।
आपका प्यारा पोता
रमेंश 

Wednesday, 11 December 2024

बुआ का पत्र- माधुरी Q/A

   बुआ का पत्र-  माधुरी Q/A 

पाठ में से

1. यह पत्र किसने किसके लिए लिखा है?

 यह पत्र हेमा बुआ ने शौर्य के लिए लिखा है ।

2. शौर्य छुट्टियों में क्या सीख रहा था?

शौर्य छुट्टियों में नृत्य और चित्रकला सीख रहा था ।

3.बच्चों ने गणेश जी की मूर्ति कैसे बनाई?

च्चों ने गणेश जी की मूर्ति मिट्टी के लौंदे में से मिट्टी लेकर बनाई ।

बातचीत के लिए

यदि आप बाल भवन जाएँगे, तो क्या क्या सीखेंगे?

यदि हम बाल- भवन जाएँगे, तो मूर्ति बनाना, पतंग बनाना ,रंगोली बनाना, ग्रीटिंग कार्ड बनाना तथा मोमबत्तियाँ बनाना सीखेंगे।

जब आपको प्रतियोगिता में जीतने पर इनाम मिले तो आपको कैसा लगेगा?

जब हमको प्रतियोगिता में जीतने पर इनाम मिले तो हमको और हमारे माता-पिता को  बहुत अच्छा लगेगा और खुशी मिलेगी ।

आपकी बात

1.आप गरमी की छुट्टियों में क्या-क्या  सीखते हैं?

मैं गरमी की छुट्टियों में पियानो बजाना और साइकिल चलाना सीखता हूँ।

2.आप दीपावली पर क्या-क्या काम करते हैं?

---------------------------------------------------

भाषा की बात

1.उदाहरण देखकर लिखिए-

क) ट्+ ट =  ट्ट   ठछुट्टी  मिट्टी

ख) त् + य =  त्य   सत्य मृत्यु

ग) च् + च = च्च   बच्चा सच्चा कच्चा


Tuesday, 3 December 2024

सबसे बड़ा मूर्ख भाषा अभ्यास

 सबसे बड़ा मूर्ख भाषा अभ्यास

1. ' र ' के रूप का प्रयोग

मूर्ख  प्रिय वर्ष अशर्फ़ियाँ प्रतीक्षा प्रमाण प्राण

2.समान अर्थ वाले शब्द

अवसर - मौका

हुक्म - आदेश

बेवकूफ़ - मूर्ख

सबूत - प्रमाण

3.लिखने का तरीका

शुद्ध बुद्ध विद्वान विद्या क्रुद्ध बद्धि

4.चित्र देखकर मुहावरा लिखिए-

हाथों के तोते उड़ना - घबरा जाना ,डर जाना ,आश्चर्यचकित हो जाना

थाली का बेैंगन - स्थिर न रहना ,अस्थिर विचार वाला 

नौ दो ग्यारह होना - भाग जाना

अंगूठा दिखाना - साफ़ मना कर देना,

5.सही शब्द से वाक्य पूरा कीजिए-

क) घोड़ा ----------  दौड़ता है।             तेज़

ख) साधु के चेहरे पर ------- था ।         तेज

ग) अकबर ने चोर को --------- दी।     सज़ा

घ) राजा का महल -------- हुआ था।     सजा

ङ) मुझे -------- सी चीनी देना।             ज़रा

च) माँ दही -------- भूल गई।                 जमाना

छ)आजकल ------- खराब है।                 ज़माना


बुआ का पत्र -माधुरी Q/A ,VBQ

      बुआ का पत्र-  माधुरी Q/A  पाठ में से 1.  यह पत्र किसने किसके लिए लिखा है?  यह पत्र हेमा बुआ ने शौर्य के लिए लिखा है । 2. शौर्य छुट्टिय...