Monday, 16 August 2021

मेरा मित्र -(अनुच्छेद लेखन)

 मेरा मित्र अनुच्छेद

अनुराग मेरा सबसे प्रिय मित्र है। उसका घर मेरे घर के  पास ही है। मैं प्रतिदिन उसके घर जाता हूँ और उसके साथ खेलता और पढ़ता हूँ । उसके पिताजी  इंजीनियर हैं।  मेरे और अनुराग के परिवार सभी एक-दूसरे को जानते हैं। हम दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते हैं।अनुराग बहुत नम्र लड़का है।  उसे मैंने किसी के साथ झगड़ा करते नहीं देखा। खेल में हारकर भी वह उदास और दुखी नहीं होता है।  वह समय का बहुत पाबंद है। उसी ने मुझे समय का महत्त्व समझाया है। सच्चे मित्र की पहचान मुसीबत के समय  होती है। अनुराग हमारे घर के हर कार्यक्रम साथ देता  है। कहते हैं सच्चा मित्र ईश्वर का अमूल्य उपहार है। मुझे अपने इस दोस्त और हमारी दोस्ती पर गर्व है।

 


Tuesday, 3 August 2021

video-अगर पेड़ भी चलते होते | If Trees could Walk |

https://youtu.be/IqHCd0dL33w 

WORKSHEET- अगर पेड़ भी चलते होते

 DAV PUBLIC SCHOOL CSPUR,BBSR-21

CLASS-III  -  HINDI 
 WORKSHEET-  अगर पेड़ भी चलते होते
NAME- -------------------------------                           SEC -------            ROLL ---------
कविता पूरी करो
1 अगर पेड़ भी ------------- 
2.        कितने मजे  ------------ 
3.      --------------- उसके रस्सी 
4.    जहाँ कहीं  --------- 
5.     उसके नीचे ---------- 
6.    भूख सताती ------------- 
7.    आती कीचड़ ------------- 
8.      ----------- उसके खाते 
9.     ---------- धूप सताती 
10.       कवि का नाम ------------------- है 



Tuesday, 13 July 2021

हाथी और चिड़िया Q/A

हाथी और चिड़िया Q/A 

1.चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए कया किया?

उत्तर -  चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए यहाँ-वहाँ से तिनका इकट्ठा करके पेड़ की डाली पर रख आती थी।


2.चिड़िया पत्ता  कयों नहीं उठा पा रही थी?
उत्तर - चिड़िया पत्ता उठा नहीं पा रही थी  क्योंकि चिड़िया छोटी थी और पत्ता कुछ बड़ा था ।

3.हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने क्या किया?
उत्तर - हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने और भी कई हाथियों को अपने वश में किया और उन्हें सामान ढ़ोने के काम में लगा दिया।

4.हाथी को क्या-क्या सामान ढोना पड़ा होगा?
उत्तर - हाथी को लकड़ी,पेड़ और अन्य भारी सामान ढोना पड़ा होगा।
VBQ
1.पेड़ उखाड़ने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
उत्तर -
  • हरियाली नष्ट हो सकती है।
  •  पशु-पक्षियों का आश्रय छिन सकता है।

2.अपनी धरती को हरी-भरी रखने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर -
  •  हम अधिक से अघिक पेड़ लगाएँगे 
  •  उनकी देखभाल करेंगे
  • पेड़ को नहीं काटेंगे

Annual पत्र लेखन अभ्यास 2026

      पत्र लेखन गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए। VIM-481 शैलश्री विहार, चंद्रशेखरपुर , भुवनेश्वर। दिनांक- 2 मार...