Tuesday, 3 August 2021

video-अगर पेड़ भी चलते होते | If Trees could Walk |

https://youtu.be/IqHCd0dL33w 

WORKSHEET- अगर पेड़ भी चलते होते

 DAV PUBLIC SCHOOL CSPUR,BBSR-21

CLASS-III  -  HINDI 
 WORKSHEET-  अगर पेड़ भी चलते होते
NAME- -------------------------------                           SEC -------            ROLL ---------
कविता पूरी करो
1 अगर पेड़ भी ------------- 
2.        कितने मजे  ------------ 
3.      --------------- उसके रस्सी 
4.    जहाँ कहीं  --------- 
5.     उसके नीचे ---------- 
6.    भूख सताती ------------- 
7.    आती कीचड़ ------------- 
8.      ----------- उसके खाते 
9.     ---------- धूप सताती 
10.       कवि का नाम ------------------- है 



Tuesday, 13 July 2021

हाथी और चिड़िया Q/A

हाथी और चिड़िया Q/A 

1.चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए कया किया?

उत्तर -  चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए यहाँ-वहाँ से तिनका इकट्ठा करके पेड़ की डाली पर रख आती थी।


2.चिड़िया पत्ता  कयों नहीं उठा पा रही थी?
उत्तर - चिड़िया पत्ता उठा नहीं पा रही थी  क्योंकि चिड़िया छोटी थी और पत्ता कुछ बड़ा था ।

3.हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने क्या किया?
उत्तर - हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने और भी कई हाथियों को अपने वश में किया और उन्हें सामान ढ़ोने के काम में लगा दिया।

4.हाथी को क्या-क्या सामान ढोना पड़ा होगा?
उत्तर - हाथी को लकड़ी,पेड़ और अन्य भारी सामान ढोना पड़ा होगा।
VBQ
1.पेड़ उखाड़ने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
उत्तर -
  • हरियाली नष्ट हो सकती है।
  •  पशु-पक्षियों का आश्रय छिन सकता है।

2.अपनी धरती को हरी-भरी रखने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर -
  •  हम अधिक से अघिक पेड़ लगाएँगे 
  •  उनकी देखभाल करेंगे
  • पेड़ को नहीं काटेंगे

Sunday, 11 July 2021

बहादुर दोस्त Q/A

 कहानी में से

1.अम्मा दीपक के लिए क्या बना रही थी?
उत्तर - अम्मा दीपक के लिए हलुआ और पूरी बना रही थी।
2.पिताजी दीपक के लिए क्या लाए थे?
उत्तर - पिताजी दीपक के लिए भूरे रंग का एक पिल्ला लाए थे।
3.लालू ने दीपक को  क्यों  जगाया ?
उत्तर - लालू ने दीपक को जगाया क्योंकि घर में चोर घुस आया था
4.पुलिस ने दीपक की पीठ क्यों थपथपाई ?
उत्तर - पुलिस ने दीपक की पीठ थपथपाई क्योंकि उसने लालू की सहायता से चोर को पकड़वाने में मदद की थी।
5.पक्का दोस्त कौन होता है?
उत्तर - पक्का दोस्त वह होता है, जो सुख-दुख  और मुसीबत के समय काम आता है।

6. अर्थ लिखो-
उपहार- भेंट
पिल्ला- कुत्ते का बच्चा
दोस्त- मित्र
अचानक- एकाएक

भाषा की बात
2.वाक्य बनाइए-
क)बार-बार   -  हमें बार-बार पाठ का अभ्यास करना चाहिए।
ख)पीछे-पीछे  - मेरे पीछे-पीछे एक कुत्ता आ रहा है।
ग)धीरे-धीरे  -  वह धीरे-धीरे लिख  रहा है।
घ)जाते-जाते  - वह जाते-जाते गिर गया।

VBQ
प्र.1  आप अपने आस-पास के पशु-पक्षियों की मदद कैसे कर सकते हैं?
उत्तर - हम उनको खाना खिला सकते हैं और उनकी देखभाल कर सकते हैं।धूप के दिन में उनको पानी भी पिला सकते हैं।

Annual पत्र लेखन अभ्यास 2026

      पत्र लेखन गर्मी की छुटटियाँ कैसे बिताई इस बारे में मित्र को पत्र लिखिए। VIM-481 शैलश्री विहार, चंद्रशेखरपुर , भुवनेश्वर। दिनांक- 2 मार...